Posts

Showing posts from December, 2022
Buy Essentials Here :

खून में कितना होना चाहिए यूरिक एसिड का लेवल? इन 5 तरीकों से घर पर करें कंट्रोल

December 31, 2022 at 05:48PM यूरिक एसिड (Uric Acid) रक्त में मौजूद एक अपशिष्ट उत्पाद है। यूरिक एसिड तब बनता है, जब बॉडी प्यूरीन नामक यौगिकों को तोड़ता है। सामान्य परिस्थितियों में, यूरिक एसिड गुर्दे और पेशाब के रास्ते से बाहर निकल जाता है। प्यूरीन आमतौर पर शरीर में बनता है, साथ ही कुछ खाद्य और पेय पदार्थों में भी पाया जाता है। ऐसे में जब हम उच्च प्यूरीन वाले फूड का सेवन करते हैं, तो शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने लगता है। जिससे आगे चलकर गाउट, किडनी डिजीज, हार्ट डिजीज और हड्डी डैमेज जैसे गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। Share and aware: Health Facts

खांसी में दिखते हैं फेफड़ों में कैंसर के पक्के संकेत, मौसम का असर समझ न करें नजरअंदाज

December 31, 2022 at 03:29PM सर्दी के मौसम में बीमारियां और इंफेक्शन अपने चरम पर होती है। इसमें सर्दी, फ्लू और पिछले कुछ सालों से COVID-19 शामिल है। ऐसे में श्वसन तंत्र अधिक जोखिमभरी स्थिति में होता है। इसमें होने वाले इंफेक्शन के लक्षणों में 'खांसी' मुख्य रूप से शामिल है। यह सामान्य तौर पर 3-4 दिन में अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन कभी-कभी हफ्तों और महीनों तक भी बना रह सकता है। ऐसे में जरूरी है इसके पीछे की वजह का पता लगाया जाए। क्योंकि लंबे समय तक चलने वाली खांसी जानलेवा बीमारी फेफड़ों के कैंसर का संकेत (Lung Cancer Symptoms) भी हो सकती है। Share and aware: Health Facts

लटकते थुलथुल तोंद को टाइट और स्लिम करने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट के ये 5 डाइट टिप्स

December 31, 2022 at 12:10PM बॉडी में सबसे पहले पेट के आसपास चर्बी जमा होती है। इतना ही नहीं इससे छुटकारा पाना भी बहुत मुश्किल होता है। पेट में जमा फैट न केवल देखने में खराब होता है, बल्कि कई मेटाबॉलिज्म संबंधी बीमारियों जैसे टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) और हार्ट डिजीज के जोखिम को भी बढ़ता है। ऐसे में तुरंत बैली फैट के निवारण की आवश्यकता होती है। इसके लिए नियमित एक्सरसाइज के साथ ही अपने इटिंग हैबिट में भी सुधार करना जरूरी होता है। न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने हाल ही में बेली फैट कम करने के लिए डाइट टिप्स शेयर किया है। इसे नियमित फॉलो करके जिद्दी पेट की चर्बी से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। वह बताती हैं कि पेट की चर्बी कम करना, वजन घटाने का एक सामान्य लक्ष्य है। ज्यादातर लोग इस वसा को कम करने के लिए सभी प्रकार के आहार और व्यायाम को ट्राई करने की कोशिश करते हैं। आप में से कुछ लोगों ने थोड़े समय के लिए इधर-उधर कुछ इंच भी कम किए होंगे - लेकिन आपका अधिकांश वजन अभी भी वैसे ही होगा यदि आपने डाइट में ये सुधार नहीं किए हैं। Share and aware: Health Facts

कैसा चावल खाना चाहिए? Nutritionist ने बताई हाथ से निकाले गए चावल की 3 पहचान

December 30, 2022 at 02:54PM भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक चावल का सेवन किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग असली और बढ़िया चावल को पहचान पाते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर ने पौष्टिक और शुद्ध चावल की 3 खासियतों के बारे में जानकारी दी है।चावल के कई प्रकार होते हैं। जहां अधिकतर लोग सफेद चावल खाते हैं, वहीं कुछ लोग रेड राइस, ब्लैक राइस या ब्राउन राइस खाना पसंद करते हैं। इन सभी प्रकारों में अलग-अलग पोषण हो सकता है। लेकिन हर प्रकार में 3 खासियत जरूर होनी चाहिए। Share and aware: Health Facts

Airport Authority of India ने निकाली 364 पदों पर भर्ती, 1 लाख से अधिक सैलरी पाने का मौका

December 30, 2022 at 01:54PM  AAI Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority of India) में काम करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का मौका सामने आया है। जिन भी उम्मीदवारों को AAI में निकली भर्ती के लिए आवेदन करना Share Latest Jobs

100 वर्ष की आयु में हुआ हीराबेन मोदी का निधन, PM Modi ने बताया मां के लंबे जीवन का राज

December 30, 2022 at 01:07PM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मां हीराबेन मोदी (PM's Mother Heeraben Modi) का 100 वर्ष की आयु में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद गुरुवार को डॉक्टर द्वारा जारी बयान में यह बताया जा रहा था कि वह रिकवर कर रहीं हैं। लेकिन शुक्रवार 30 दिसंबर की सुबह 3:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।अपनी मां को उनके 'शानदार' जीवन के लिए सम्मानित करते हुए, पीएम मोदी ने ट्विटर पर भावभीनी श्रद्धांजलि पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके 100वें जन्मदिन पर जब वह उनसे मिले, तो मां ने उनसे कहा कि 'बुद्धि के साथ काम करें और पवित्रता के साथ जीवन जिएं' इसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। इतनी उम्र के बावजूद मां हीराबेन को किसी तरह कोई बीमारी नहीं थी। वह अपने सारे काम खुद ही किया करती थीं। उनके स्वस्थ और लंबे जीवन का राज पीएम मोदी के ब्लॉग से जाना जा सकता है। जिसे उन्होंने इस साल के शुरुआत में लिखा था। Share and aware: Health Facts

न्यू ईयर 2023 में करें ये छोटे-छोटे काम, पूरे साल छू भी नहीं पाएगी कोई बीमारी

December 30, 2022 at 11:39AM नया साल 2023 (Happy New Year 2023) बस आने वाला है। आने वाले साल के लिए हर किसी के कुछ प्लान होंगे। कोई धूम्रपान छोड़ने वाला होगा तो कोई वेट लॉस करने की सोच रहा होगा। लेकिन क्या आप आयुर्वेदिक टिप्स अपनाने वाले हैं? ये आयुर्वेदिक टिप्स आपको पूरे साल स्वस्थ रखने में मदद करेंगे।आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. वरालक्ष्मी ने कुछ छोटे-छोटे आयुर्वेदिक टिप्स दिए हैं। नये साल में इन कामों को करना बहुत आसान है और काफी फायदेमंद भी है। आइए न्यू ईयर 2023 के लिए फायदेमंद आयुर्वेदिक टिप्स के बारे में जानते हैं। Share and aware: Health Facts

10 लक्षणों से पहचानें आ रहा एंग्जायटी अटैक, चिंता को चुपचाप गंभीर बनाते हैं ये कारण

December 29, 2022 at 04:29PM जिंदगी में परेशानियां और चिंता चलती रहती हैं। लेकिन हमेशा चिंतित रहना एंग्जायटी डिसऑर्डर और खराब मेंटल हेल्थ (Bad Mental Health) की निशानी हो सकती है। यह विकार मरीज की जिंदगी को चुनौतीपूर्ण बना देता है और सामान्य गतिविधियां करने में भी उसे मुश्किलें होने लगती हैं।एंग्जायटी अटैक का कारण? एंग्जायटी डिसऑर्डर में मरीज को कई बार एंग्जायटी अटैक का सामना भी करना पड़ सकता है। अक्सर लोगों को लगता है कि इस अटैक के पीछे मुश्किल परिस्थिति या चिंता होती है। क्योंकि, लोगों को एंग्जायटी अटैक के छिपे हुए कारणों के बारे में जानकारी नहीं होती। Share and aware: Health Facts

ब्लड शुगर को नॉर्मल करता है मेथी दाना, Dr. के उपाय के आगे फेल है लाखों की दवाई

December 29, 2022 at 02:00PM ब्लड शुगर (Blood sugar) को नॉर्मल रखना बहुत जरूरी है, वरना यह मधुमेह की बीमारी पैदा करता है। हाई ब्लड शुगर को नॉर्मल करने के लिए लोग सालों-साल दवाई खाते रहते हैं और हजारों-लाख खर्च कर देते हैं। लेकिन फिर भी ब्लड शुगर का लेवल नॉर्मल नहीं होता। मगर सिर्फ मेथी दाना (Fenugreek seeds) और एक जड़ी-बूटी के इस्तेमाल से नॉर्मल ब्लड शुगर पाया जा सकता है।नॉर्मल ब्लड शुगर कितना होना चाहिए? सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के मुताबिक, स्वस्थ व्यक्ति का फास्टिंग ब्लड शुगर 99 mg/dL या उससे कम होना चाहिए। अगर यह लेवल 100 से 125 mg/dL है, तो यह प्री-डायबिटीज का संकेत हो सकता है। 126 mg/dL या उससे ज्यादा की वैल्यू मधुमेह की पुष्टि करती है। Share and aware: Health Facts

भारत जनवरी में पक्का देखेगा नई लहर? AIIMS Dr. ने कहा- 40 दिन करें सिर्फ ये काम

December 29, 2022 at 11:45AM स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चीन में बढ़ रहे ओमिक्रॉन बीएफ.7 वैरिएंट (Omicron BF.7 in India) का असर भारत में हल्का बताया था। लेकिन केस बढ़ने के बावजूद चीन ने ट्रैवल करने के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हैं। इसका असर सबसे पहले भारत में दिख सकता है और जनवरी में कोविड की नई लहर आ सकती है। ऐसा सरकारी अधिकारियों का मानना है।भारत में अगले 40 दिन में बढ़ेंगे कोविड-19 के मामले? TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 40 दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। क्योंकि, अभी कोविड-19 के मामलों में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है, जो अगले 40 दिन में बड़े स्तर पर पहुंच सकती है। इन आशंकाओं को देखते हुए हर राज्य ने तैयारी शुरू कर दी है। Share and aware: Health Facts

फ्रिज में भूलकर भी ना रखें ये 4 Food Item, अंदर से 'जहर' बनकर ढाते हैं कहर

December 28, 2022 at 06:09PM Health Tips: पका हुआ खाना और फूड आइटम को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रख दिया जाता है। फ्रिज इन फूड्स को फ्रेश रखने में भी मदद करता है। लेकिन फ्रिज में खाना रखते हुए काफी सावधान रहना चाहिए। क्योंकि, कुछ चीजें फ्रिज में रखने के बाद खराब हो जाती हैं और शरीर में टॉक्सिन पैदा करती हैं।दीपिका पादुकोण की न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने ऐसे 4 फूड आइटम के बारे में बताया है, जिन्हें फ्रिज में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके पीछे का कारण भी बताया है। इसलिए अगली बार इस गलती को करने से बचें। Share and aware: Health Facts

दिमाग को तेज बना रही ये एक्सरसाइज, इस Trick से बढ़नेलगती है याददाश्त

December 28, 2022 at 01:47PM जिस तरह कंप्यूटर को CPU से कंट्रोल किया जाता है, उसी तरह शरीर को दिमाग कंट्रोल करता है। लेकिन उम्र के साथ दिमाग कमजोर होने लगता है और याददाश्त भी धुंधली पड़ने लगती है। अधिकतर लोग दिमाग को तेज बनाने के लिए दवा-टॉनिक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उससे ज्यादा असरदार कुछ एक्सरसाइज (Exercise for strong brain) होती हैं।दिमाग के लिए एक्सरसाइज: दिमाग की एक्सरसाइज करके याददाश्त, रचनात्मकता और संज्ञानात्मकता बढ़ाई जा सकती है। दिमाग को तेज बनाने वाली ये एक्सरसाइज कहीं भी और कभी भी की जा सकती हैं। यह बेहतरीन ब्रेन एक्सरसाइज डिमेंशिया व अल्जाइमर जैसी दिमागी बीमारी से भी बचाती हैं। Share and aware: Health Facts

अमरूद के पत्तों में भरा पड़ा है इंसुलिन, ऐसे करेंगे यूज तो झट से कम होगा Blood Sugar

December 28, 2022 at 11:37AM डायबिटीज (Diabetes) एक गंभीर बीमारी है, जो तेजी से फैल रही है। इस रोग में मरीज का ब्लड शुगर अनकंट्रोल तरीके से बढ़ने लगता है। इसकी वजह यह है कि शरीर का अंग अग्नाशय इंसुलिन हार्मोन बनाना कम या बंद कर देता है। यह हार्मोन शरीर में ब्लड शुगर (Blood Sugar) को कंट्रोल करने का काम करता है। ब्लड शुगर बढ़ने से शुगर के मरीज को कम दिखना, बार-बार पेशाब आना, ज्यादा प्यास लगना और चोट या घाव का देरी से भरना जैसे गंभीर लक्षण महसूस होने लगते हैं। डायबिटीज का इलाज क्या है? इत्तेफाक से डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है, इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। अनकंट्रोल शुगर शरीर के कई अंगों को डैमेज कर सकता है इसलिए ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना जरूरी है। एक्सपर्ट मरीजों को दवाओं के साथ ऐसी चीजों के सेवन की सलाह देते हैं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है क्योंकि यह चीजें शुगर लेवल नहीं बढ़ाती हैं। इसके साथ उन्हें नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। Share and aware: Health Facts

पानी में फैल गया है दिमाग खाने वाला अमीबा! 10 लक्षण दिखने के बाद हो गई मौत

December 27, 2022 at 01:43PM चीन में आक्रामक ओमिक्रॉन बीएफ.7 वैरिएंट से दुनिया दहशत में है। वहीं, दक्षिण कोरिया में दिमाग खाने वाले अमीबा (Brain-eating Amoeba Case) का केस मिलने से हड़कंप मच गया है। कोरिया डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन एजेंसी ने दिमाग खाने वाले अमीबा से हुई पहली मौत की पुष्टि कर दी है। इस मौत से साउथ कोरिया में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इस अमीबा के कारण अधिकतर मरीज जान गंवा देते हैं।दिमाग खाने वाला अमीबा क्या है? सीडीसी के मुताबिक, दिमाग खाने वाले अमीबा का नाम नाइग्रीलिया फॉलेरी (Naegleria Fowleri) है। जो कि पानी में मौजूद होता है। यह अमीबा नाक से घुसकर दिमाग में पहुंचता है और प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (Primary Amebic Meningoencephalitis) नाम की बीमारी करता है। Share and aware: Health Facts

KVS Recruitment: 13000 हजार पदों पर निकली भर्ती की आवेदन डेट बढ़ी, जानें कब है आखिरी तारीख

December 27, 2022 at 01:31PM KVS Teacher Recruitment: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 13000 हजार से अधिक पदों पर भर्ती जारी करी थी। जिसके आवेदन 5 दिसंबर 2022 से शुरू हो गए हैं। जारी की गई भर्ती के अंदर TGT, PGT और प्राथमिक शिक्षक Share Latest Jobs

इन 6 अंगों पर अटैक कर लाचार बना रहा Omicron, समय पर शुरू कर दें ये 5 काम

December 27, 2022 at 11:18AM कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पिछले एक साल से शांत बैठा कोरोना घातक बनकर वापस लौटा है। इस बार कोरोना का ओमीक्रोन वेरिएंट परिवार का एक सबवेरिएंट बीएफ.7 (Omicron BF.7 variant) कहर मचा रहा है। यह वेरिएंट चीन में तबाही का कारण बना हुआ है। बताया जा रहा है कि चीन में इस वायरस के रोजाना लाखों नए मामले आ रहे हैं और हजारों लोगों की मौत हो रही है। ओमीक्रोन बीएफ.7 क्या है? कोरोना की शुरुआत से इसके कई वेरिएंट जैसे डेल्टा, अल्फा, बीटा और ओमीक्रोन आदि आ चुके हैं। बीएफ.7 ओमीक्रोन का एक सबवेरिएंट है। आपको याद होगा कि ओमीक्रोन तीसरी लहर की वजह बना था। इस सबवेरिएंट को लेकर चिंता की बात यह है कि इसमें तेजी से फैलने की क्षमता है। यह एक साथ कम से कम 18 लोगों को संक्रमित कर सकता है। ओमीक्रोन बीएफ.7 कितना घातक? माना जा रहा है कि इस सबवेरिएंट के लक्षण उतने गंभीर नहीं है जितने डेल्टा या अन्य वेरिएंट्स के थे। हालांकि इसमें तेजी से प्रसारित होने की पूरी ताकत है। चलिए जानते हैं कि यह वायरस इंसान को किस तरह प्रभावित कर रहा है और इससे कैसे बचा...

पेट-इम्युनिटी और स्किन के लिए अच्छा है इन 5 सब्जियों का जूस, ठंड में रोज पीएं​

December 26, 2022 at 02:01PM इस साल दिसंबर में ठंड काफी बढ़ गई है। ठंड के कारण बार-बार सर्दी-जुकाम, खांसी, चेस्ट इंफेक्शन जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए सब्जियों का जूस (Vegetable Juice for Winter) काफी फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंड में जूस बनाने के लिए कौन-सी सब्जियां इस्तेमाल करनी चाहिए?न्यूट्रिशनिस्ट और नमामि लाइफ की फाउंडर नमामि अग्रवाल ने ठंड में लाभदायक वेजिटेबल जूस के बारे में जानकारी दी है। सर्दियों में इस जूस का सेवन बच्चों से लेकर बुजुर्ग रोजाना कर सकते हैं। इन में ठंड से बचाने वाले पौष्टिक गुणों की भरमार होती है। Share and aware: Health Facts

यूरिक एसिड को गलाकर बाहर कर देगी हल्दी, वैज्ञानिकों ने बताया कैसे करें इस्तेमाल

December 26, 2022 at 01:11PM शरीर में यूरिक एसिड का लेवल (High Uric Acid Level) बढ़ना एक खतरनाक संकेत है। इसका मतलब यह है कि कई स्वास्थ्य समस्याएं जल्द ही आपके शरीर पर भारी पड़ने वाली हैं। शरीर में यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। यूरिक एसिड बढ़ने के कारण होने वाली सबसे खतरनाक समस्याओं में एक जोड़ों का दर्द है। अगर इस पर शुरुआत में ही काबू नहीं नहीं किया गया तो समय के साथ समस्या बढ़ती जाती है। यूरिक एसिड बढ़ने से क्या होता है? यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने से न केवल जोड़ों का दर्द बल्कि हड्डियों और जोड़ों से संबंधित अन्य स्वास्थ्य समस्याएं जैसे गठिया, गाउट और ऑस्टियोपोरोसिस का भी जोखिम बढ़ सकता है। इतना है नहीं, यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से आपको किडनी की पथरी (Kidney Stones) और मोटापे से संबंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ साता है, जिसे हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है। Share and aware: Health Facts

Omicron का 'प्रमुख' लक्षण है Hyposmia, नाक में होता है महसूस, कैसे करें पहचान?

December 26, 2022 at 11:41AM चीन में एक दिन में 3.5 करोड़ कोविड-19 मामले देखने को मिले हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दी गई यह जानकारी बताती है कि Omicron BF.7 चीन में किस तरह आक्रामक हो चुका है। हालांकि, हद से ज्यादा संक्रमण फैलने के बाद चीन ने आधिकारिक दैनिक आंकड़े देने बंद कर दिए हैं।Zoe Health Study ने कोविड-19 के 10 प्रमुख लक्षणों की सूची जारी की थी। जिसमें हाइपोस्मिया (Hyposmia) को भी रखा गया है। कोविड-19 का यह लक्षण नाक में महसूस होता है। जो कि संक्रमण होने का बड़ा प्रमाण है। आइए जानते हैं कि हाइपोस्मिया क्या है और इसे कैसे पहचान सकते हैं? Share and aware: Health Facts

99kg वजन से हो गयी थी High BP की शिकायत, बैंडमिटल कोच ने डिनर में पालक की इस डिश को खाकर किया 40Kg Weight Loss

December 26, 2022 at 09:16AM 29 साल के विवेक सचिन गोडबोले एक बैडमिंटन कोच है। स्पोर्ट में रहने के बावजूद वह काफी समय तक मोटापा से ग्रसित रहें। लिगामेंट फटने और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होने के बाद मोटापे के साथ हर एक दिन मुश्किल भरा रहा। इस स्थिति को उनके खाने की गलत आदतों ने और भी बदतर बना दिया था। जिसके बाद उन्होंने ने यह महसूस किया कि हेल्दी रहने के लिए अब वेट लॉस करना ही एकमात्र विकल्प है। कुछ ही महीनों में विवेक ने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके 40 किलो कम कर लिया।नाम-विवेक सचिन गोडबोलेव्यवसाय- बैडमिंटन कोचउम्र- 29 सालशहर- पुणेउच्चतम दर्ज किया गया वजन- 99.8वजन घटाया- 40.2 किलोग्रामवजन कम करने में लगा समय- 8 महीने Share and aware: Health Facts

CBSE Exam 2023: 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जल्द होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

December 26, 2022 at 01:43AM सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जल्द जारी किया जाएगा। टाइम टेबल जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। टाइम टेबल डाउनलोड करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट Share Latest Jobs

SBI में 1438 पदों पर निकली भर्ती, 40 हजार रुपये से अधिक मिलेगी सैलरी

December 25, 2022 at 01:23PM SBI recruitment:   बैंको में काम करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। पदों पर आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in Share Latest Jobs

HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में 142 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

December 24, 2022 at 02:42PM HPCL Rajasthan Refinery Limited recruitment: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन Share Latest Jobs

थायरॉइड की जड़ को मिटाते हैं 4 योगासन, एक्सपर्ट से जानें बिल्कुल आसान तरीका

December 24, 2022 at 01:45PM Yoga to treat thyroid: अक्सर महिलाओं को थायरॉइड की समस्या होती है, जिसमें शरीर थायरॉइड हॉर्मोन का उत्पादन कम या ज्यादा करने लगता है। मगर पुरुषों को भी यह बीमारी हो सकती है। थायरॉइड में लंबे समय तक दवाएं खानी पड़ती हैं। लेकिन 4 योगासन (Yoga Poses for Thyroid) थायरॉइड बीमारी को जड़ से मिटाने में बहुत फायदेमंद होते हैं।थायरॉइड क्यों होता है? आयुष मंत्रालय से सर्टिफाइड योगा प्रोटोकॉल इंस्ट्रक्टर गौरव चौहान ने बताया कि थायरॉइड की बीमारी हॉर्मोन के असंतुलन के कारण (Thyroid Reasons) होती है, जो गृहणियों और ऑफिस में काम करने वाले लोगों को भी परेशान कर सकती है। कुछ योगासन हाइपोथायरॉइड और हाइपरथायरॉइड दोनों में फादेमंद होते हैं। Share and aware: Health Facts

WHO ने बताए मास्क लगाने के 4 नियम, आप भी जान लें Omicron BF.7 से होगा बचाव

December 24, 2022 at 12:35PM कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का प्रकोप एक बार फिर शुरू हुआ है। इस बार निशाने पर चीन है। चीन से निकली यह खतरनाक बीमारी उसके लिए काल बनती जा रही है। यहां रोजाना हजारों नए मामले आ रहे हैं और सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है। यह दावा किया जा रहा है कि अगले तीन महीनों में तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है। चीन में इस बार कोरोना के मुख्य वेरिएंट ओमीक्रोन का एक सबवेरिएंट बीएफ.7 (Omicron subvariant BF.7) तबाही मचा रहा है। यह चीन में आग की तरह फैल रहा है और भारत सहित कई देशों में इंटर कर चुका है। भारत में इसके कई मामले सामने आए हैं। इस वेरिएंट को लेकर चिंता की बात यह है कि इसमें तेजी से फैलने और एक साथ कम से कम 10 से 18 लोगों को संक्रमित करने की क्षमता है। बीएफ.7 मूल ओमीक्रोन का एक सबवेरिएंट है जोकि उन लोगों को भी संक्रमित कर सकता है, जिन्होंने कोरोना वायरस की दोनों या बूस्टर डोज भी लगवा रखी है। राहत की बात यह है कि इसके लक्षण गंभीर नहीं है। इससे बचने के लिए कोरोना से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने मास्क लगा...

DRDO CEPTEM 10 exam 2022 की तारीख और जानें ए‍डमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

December 24, 2022 at 12:41PM DRDO CEPTAM Tier 1 Admit Card 2022: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, DRDO CEPTAM 10 परीक्षा 6जनवरी से 11 जनवरी 2023 तक आयोजित की जा रही है। डीआरडीओ ने टेक्नीशियन-ए (टेक-ए) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया Share Latest Jobs

बार-बार पेशाब को हल्के में न लें, ये 4 गंभीर बीमारियां हैं वजह, Dr. से जाने बचाव

December 23, 2022 at 03:23PM पेशाब से जुड़ी कई समस्याएं (Urine Problems) हैं जिनमें एक एक मूत्र पथ संक्रमण (Urinary Tract Infection) है, जिसे आमतौर पर यूटीआई (UTI) के रूप में जाना जाता है। यह एक तरह का इन्फेक्शन है, जो मूत्र पथ में होता है। यह संक्रमण अक्सर फंगल, बैक्टीरिया और वायरस जैसे रोगाणुओं के कारण होता है। यह किडनी, यूट्रस और ब्लैडर को प्रभावित करता है। यूटीआई कितना गंभीर है? यह स्थिति उस समय बहुत दर्दनाक हो सकती है, जब इन्फेक्शन किडनी तक फैल जाता है। द्वारका स्थित एचसीएमसीटी मणिपाल अस्पताल में एचओडी एंड कंसल्टेंट-यूरोलॉजी डॉक्टर संजय गोगोई बता रहे हैं कि पेशाब से जुड़ी समस्या के की कारण हो सकते हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है, यह जानने के लिए नीचे उनका पूरा वीडियो देखें। Share and aware: Health Facts

CLAT 2023 का रिजल्ट हुआ जारी,ऐसे करें चेक

December 23, 2022 at 01:32PM CLAT Result 2023: CLAT की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। CLAT 2023 के यूजी और पीजी दोनों के परीक्षा रिजल्ट जारी हो गए हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर consortiumofnlus.ac.in Share Latest Jobs

इन फूड्स से अपडेट करें शरीर की इम्युनिटी, छू भी नहीं पाएगा Omicron BF.7

December 23, 2022 at 12:00PM चीन में पिछले कुछ दिनों से ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट BF.7 (Omicron BF.7) ने कोहराम मचाया हुआ है। तेजी से फैलने वाले इस संक्रमण से हजारों लोगों की जान दाव पर लगी हुई है। न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दिनों भारत में भी इस संक्रमण के 2 मामले सामने आए हैं। यह कितना डेंजर है इसका पता एक्सपर्ट अभी लगा रहें हैं, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बहुत तेजी से फैलता है। ऐसे में जरूरी है इससे बचाव के जरूरी उपायों को फॉलो किया जाए।कैसे फैलता है ओमिक्रोन का इंफेक्शन? ओमिक्रोन कोविड-19 का वेरिएंट है, जो इसके तरह ही बॉडी की इम्यूनिटी को टारगेट करता है। यदि आपकी इम्यूनिटी पहले से कमजोर है, तो इंफेक्शन और इससे मौत की संभावना आपके लिए सबसे अधिक है। इसके साथ ही यदि आपकी इम्यूनिटी अच्छी है और फिर भी आप इससे संक्रमित हो जाते हैं, तो आप इससे जल्दी रिकवर तो कर लेते हैं ,लेकिन ये वायरस आपकी इम्यूनिटी को कमजोर कर देता है। जिससे दोबारा इंफेक्शन होने पर आप इसके गंभीर प्रकोप से बच नहीं पाते हैं। Share and aware: Health Facts

ठंड में खाली पेट पपीते का पानी पीना है फायदेमंद, कैंसर जैसे रोग रहते हैं दूर, जानें बनाने की विधि

December 23, 2022 at 07:59AM पपीते का सेवन आप सबने जरूर किया होगा। कच्चे और पक्के दोनों तरह के पपीते को खाया किया जाता है। यह फल कई सारे औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरा होता है। ऐसे में एक्सपर्ट भी इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में पपीता खाना आपको कई सारी बीमारियों से बचा सकता है। इतना ही लाभकारी है पपीते का पानी भी। बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल, दिल्ली में सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट इशरत जहां बताती है कि हर सुबह पपीते का पानी का सेवन आपके बॉडी की इम्यूनिटी को बढ़ाता है, और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव करता है। वैसे तो कई सारे लोग पपीते के सेहतमंद फायदों को जानते हैं, लेकिन पपीते के पानी के बारे में बेहद कम ही लोगों को पता है। ऐसे में आज हम आपको इसे बनाने की विधि इसके फायदों को एक्सपर्ट के हवाले से बता रहे हैं। Share and aware: Health Facts

ट्रिप में बीमार होने से बचना है, तो रट लें Celeb Nutritionist रुजुता दिवेकर के ये 6 Travel Tips

December 22, 2022 at 12:27PM साल 2022 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। न्यू ईयर के स्वागत और पुराने साल की विदाई के लिए ज्यादातर लोग अपने दोस्तों और फैमिली के साथ किसी खूबसूरत जगह पर ट्रिप करने निकल पड़ते हैं। ज्यादा भीड़ बर्फीले जगहों पर होती है। दिसंबर में बर्फ देखने के अनुभव को बयां नहीं किया जा सकता है। लेकिन इस दौरान आपकी सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। ताकि आप ट्रिप के हर एक मूवमेंट का मजा लें सकें। खाने-पीने से लेकर सोने तक लोग सफर के दौरान काफी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें दवा लेकर या होटल में आराम करके भुगतना पड़ जाता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने हाल ही में ट्रिप के दौरान हेल्दी रहने के आसान और असरदार टिप्स शेयर किए हैं। यदि आप भी अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर रहें है, तो इन बातों को जरूर ध्यान में रखें। Share and aware: Health Facts

UPPCL ने अकाउंट्स ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, 1 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी

December 22, 2022 at 01:17PM UPPCL AO Recruitment 2022:  उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करना होगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से Share Latest Jobs

भारत पहुंचा लाशों का ढेर लगाने वाला Omicron BF.7 Variant! ये है बचने का तरीका

December 22, 2022 at 11:55AM चीन में ओमिक्रॉन का कहर देखने के बाद भारत में हड़कंप मचा हुआ था। अब यह डर भयंकर रूप ले चुका है, क्योंकि चीन में लाशों का ढेर लगाने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट बीएफ.7 के 4 केस भारत (Omicron BF.7 cases in India) में भी मिल चुके हैं। यह वैरिएंट कोविड-19 वैक्सीन की सभी डोज लगवाने के बाद भी बीमार कर रहा है।Omicron BF.7 क्या है? TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएफ.7 वैरिएंट ओमिक्रॉन के बीए.5 वैरिएंट (Omicron BA.5 variant) का उपवंश है। जो कि बाकी वैरिएंट के मुकाबले तेजी से फैलता है और भयंकर संक्रामक है। वैक्सीन लगवा चुके लोगों को भी यह अपनी चपेट में बार-बार ले सकता है। वहीं, ओमिक्रॉन बीएफ.7 से संक्रमित होने के बाद लक्षण बहुत जल्द दिखने लगते हैं।Omicron BF.7 के लक्षण दूसरे वैरिएंट की तरह ही है। हालांकि, Zoe Health की स्टडी के मुताबिक, इनका क्रम ऊपर-नीचे हो गया है। सर्वे में मुख्य लक्षणों के रूप में गला खराब होना, नाक बहना, बंद नाक, छींक आना, सूखी खांसी, सिरदर्द, बलगम वाली खांसी, कर्कश आवाज, मांसपेशियों में दर्द, सूंघने की क्षमता बदलना आदि शामिल है। Share and aware: Health...

सबको चपेट में ले रहा Omicron BF.7, वैक्सीन लगवाने वालों में दिख रहे ये 5 लक्षण

December 22, 2022 at 11:29AM कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का प्रकोप एक बार मंडराने लगा है। चीन से निकला यह खतरनाक वायरस उसी के लिए काल बनता जा रहा है। चीन में ओमीक्रोन वेरिएंट का सबवेरिएंट बीएफ.7 (Omicron BF.7 variant) तबाही मचा रहा है। जीरो कोविड पॉलिसी अपनाने वाले इस देश में अचानक कोरोना के नए मामलों की संख्या बढ़ने लगी है और रोजाना हजारों लोगों की मौत हो रही है। चीन में कोरोना वायरस का यह खतरनाक वेरिएंट आग की तरह फैल रहा है। इसे देखते हुए कोरोना वायरस की चौथी लहर (Covid 4th wave) की आशंका जताई जा रही है। यह घातक वायरस चीन के अलावा भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कई देशों में फैल चुका है।बिजनेस स्टैण्डर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुख्य महामारी विज्ञानी वू ज़ुन्यो ने आशंका जताई है कि सर्दियों में कोरोना का प्रकोप चरम पर होगा और कोरोना की तीन लहर आएंगी। पहली लहर अब से जनवरी के मध्य तक चलेगी। दूसरी लहर 21 जनवरी से शुरू हो सकती है जबकि तीसरी लहर फरवरी में शुरू हो सकती है। Share and aware: Health Facts

Rajasthan Teacher Recruitment 2022 : राजस्थान में शिक्षकों 48,000 पदों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

December 21, 2022 at 03:59PM RSMSSB Teacher Recruitment 2022 Application Form : राजस्‍थान में शिक्षक बनने का ख्‍वाब देखने वालों के लिए खूबखबरी है। राजस्‍थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने शिक्षकों की बंपर भर्ती निकाली है। राजस्‍थान में 48000 पदों पर शिक्षक भर्ती किए Share Latest Jobs

बिस्तर से उठते ही घूमने लगता है सिर? तो समझें घेर चुकी है ये भयंकर बीमारी

December 21, 2022 at 02:21PM Reasons of Dizziness: चक्कर आना या सिर घूमना एक आम समस्या दिखाई देती है। इसलिए लोग इसे नजरअंदाज करते रहते हैं और खतरनाक बना देते हैं। अगर सुबह के समय या बिस्तर से उठते हुए आपका भी सिर घूमने लगता है, तो यह किसी भयंकर बीमारी का लक्षण हो सकता है।चक्कर क्यों आते हैं? पहले यह समझ लें कि चक्कर आना कोई बीमारी नहीं है। बल्कि यह दूसरी बीमारियों का संकेत होता है। चक्कर आने के कई कारण (dizziness causes) हो सकते हैं। खासतौर से आंख-कान जैसे संवेदक अंगों में गड़बड़ी आने पर सिर चकराने लगता है। Share and aware: Health Facts

कैंसर सेल्स को बढ़ने से पहले उखाड़ फेंकती हैं 6 चीजें, ठंड में जरूर खाएं होंगे कई फायदे

December 21, 2022 at 01:04PM कैंसर (Cancer) घातक और जानलेवा बीमारी है। कैंसर के कई प्रकार हैं और सबके अलग-अलग कारण, लक्षण और जोखिम हैं। कैंसर का जोखिम कम करने के लिए आपको अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए। सर्दियों के मौसम में कई ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाता है, जो कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। कैंसर से बचने के उपाय क्या है? टमाटर, प्याज, ब्रोकोली जैसी सब्जियों और कई फलों में फाइटोन्यूट्रिएंट्स (Phytonutrients) पाए जाते हैं। फाइटोन्यूट्रिएंट्स आपको बैक्टीरिया, फंगस और अन्य खतरों से बचाव करते हैं। इतना ही नहीं, इन चीजों में ऐसे तत्व भी शामिल हैं, जो आपका कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। कैंसर से लड़ने वाले आहार? बेशक कोई भी खाद्य पदार्थ कैंसर को पूरी तरह से दूर नहीं कर सकता या इसके प्रसार को रोक नहीं सकता लेकिन नियमित रूप से साबुत अनाज, फलों और सब्जियों का सही मात्रा में सेवन करने से आपको कैंसर के जोखिम को कम करने में जरूर मदद मिल सकती है। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रह हैं, जो कैंसर का खतरा कम करती हैं और इनका वैज्ञानिक भी समर्थन करते हैं। Share and awar...

ठंड में बहुत जरूरी होते हैं ये विटामिन और मिनरल, पाने के लिए खाएं सिर्फ ये आहार

December 21, 2022 at 11:53AM ठंड में तापमान काफी नीचे आ जाता है। जिसके कारण शरीर को गर्म रखने में बहुत मुश्किलें होती हैं। इस मौसम में इम्युनिटी काफी कमजोर हो जाती है और कई बीमारियां शरीर को घेर सकती हैं। इनसे बचने के लिए विटामिन और मिनरल्स बहुत जरूरी हैं।सभी जानते हैं कि बेहतर ढंग से काम करने के लिए शरीर को विटामिन व मिनरल की आवश्यकता होती है। यह पोषक तत्व सेहत और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं। लेकिन ठंड में शरीर को कुछ खास विटामिन और मिनरल्स की ज्यादा जरूरत होती है। जिनके बारे में इस आर्टिकल में जानेंगे। Share and aware: Health Facts

90 दिन में आ रही है कोरोना की नई लहर? लोगों पर कहर बनकर टूटेंगे 10 नए लक्षण

December 20, 2022 at 04:57PM वैज्ञानिकों ने कोरोना की नई लहर (Corona New Wave) आने का समय बता दिया है। उनके मुताबिक, अगले 90 दिनों में ओमिक्रॉन के कारण चौथी लहर आ सकती है और इससे लाखों लोगों की मौत हो सकती है। वहीं, Zoe Study App के सर्वे में भी कोरोना के 10 नए लक्षणों की जानकारी मिली है, जो कहर मचा सकते हैं।कोरोना की चौथी लहर कब आएगी? हार्वर्ड के वैज्ञानिक Eric Feigl Ding ने ट्वीट करके बताया कि चीन में प्रतिबंध हटने के बाद फिर से हालात बेकाबू हो चुके हैं। वहां के अस्पताल कोरोना संक्रमित से भर गए हैं और आने वाले 90 दिनों में चीन की 60% और दुनिया की 10% आबादी को कोविड19 इंफेक्शन हो सकता है। Share and aware: Health Facts

छोटी से छोटी चीज सीखने में लग जाते हैं घंटो, इन 3 योगासन से बढ़ाएं Concentration पावर

December 20, 2022 at 03:38PM इस धरती पर सबसे शक्तिशाली कुछ है, तो वह है मनुष्य का दिमाग। यह वह हथियार है जिससे आप कुछ भी जीत सकते हैं और सबकुछ हार भी सकते है। यह सब निर्भर करता है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। शरीर की तरह इसे भी अच्छे प्रदर्शन के लिए पोषण के साथ कसरत की आवश्यकता होती है। माना जाता है कि आप जब तक सीखते रहते हैं, तब तक आपका दिमाग की पावर बरकरार रहती है। लेकिन सीखने में आप तभी सफल होते हैं, जब आप आपका दिमाग एकाग्र हो। यदि आप बैठे-बैठे कहीं और खो जाते हैं, या किसी काम को करते हुए किसी और चीज बारे में सोचने लगते हैं, तो आपने ब्रेन की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है।सर्टिफाइड योगा इंस्ट्रक्टर पवित्रा देवाडिगा ने एकाग्रता की परेशानी को खत्म करने वाले 3 योगासन बताए है। यह योगासन सरल होने के साथ ही सभी लोगों के लिए है। यहां तक कि जो लोग बिस्तर से उठ बैठ नहीं पाते वह भी इस योगासन को करके इसके फायदे को प्राप्त कर सकते हैं। Share and aware: Health Facts

चीनी की जगह चाय-कॉफी या दूध में क्या मिलाना चाहिए? Dr. ने बताया सबसे हेल्दी मीठा

December 20, 2022 at 01:24PM चीनी खाने से शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। लेकिन मीठा हमारे जीवन का अभिन्न स्वाद है, जिसे अलग नहीं किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स चीनी के मुकाबले शहद, गुड़ और मिश्री का सेवन फायदे ज्यादा फायदेमंद मानते हैं।शहद, गुड़ और मिश्री में से बेस्ट कौन? लेकिन क्या शहद, गुड़ और मिश्री तीनों बराबर फायदेमंद है? बिल्कुल नहीं। तीनों में से एक मीठा ही बेस्ट है, जो सेहत के लिए बाकी सभी विकल्पों से ज्यादा फायदेमंद और सुरक्षित है। आयुर्वेद डॉक्टर वरालक्ष्मी ने बेस्ट नेचुरल स्वीटनर के बारे में जानकारी दी है। Share and aware: Health Facts

गर्दन देती रहती है डायबिटीज का संकेत, बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

December 20, 2022 at 11:37AM Diabetes Symptoms: चुपके-चुपके खून में ब्लड शुगर बढ़ता रहता है और डायबिटीज बनने के बाद हमें पता चलता है। तबतक यह बीमारी साइलेंट किलर बन जाती है और जिंदगीभर इसका बोझ झेलना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज की शुरुआत में गर्दन एक ऐसा लक्षण देती है, जिसपर गौर करके इस बीमारी को पकड़ा जा सकता है।डायबिटीज क्या है? ब्लड शुगर बढ़ने का पता कैसे लगाएं? डायबिटीज में ब्लड शुगर अनियंत्रित हो जाता है, जिसके कुछ लक्षण मिलते हैं। लेकिन ये लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि अक्सर लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। ये संकेत डायबिटीज के आम लक्षणों से अलग होते हैं। आइए पहले डायबिटीज के आम लक्षण जान लेते हैं। Share and aware: Health Facts

WBPSC ने वेटरनरी ऑफिसर के पद पर निकाली भर्ती, 1 लाख से अधिक सैलरी

December 20, 2022 at 12:08PM WBPSC Recruitment: सरकारी नौकरी पाने का एक और सुनहरा मौका सामने आया है। ये सरकारी नौकरी इसबार मेडिकल के क्षेत्र में निकली है। दरअसल पश्चिम बंगाल पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से Veterinary Officer के पद पर भर्ती निकाली Share Latest Jobs

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 80 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

December 18, 2022 at 08:46PM DU recruitment 2022: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खास खबर सामने आई है। जिन भी उम्मीदवारों को शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी करनी है वे इन पदों के लिए जरूर आवेदन करें। श्री राम कॉलेज ऑफ Share Latest Jobs

IIT खड़गपुर में 1600 से अधिक मिले जॉब ऑफर, 50 लाख रुपये से 2.64 करोड़ रुपये तक का है CTC

December 18, 2022 at 07:28PM IIT Kharagpur placement 2021-22: IIT अपनी प्लेसमेंट के लिए जाना जाता हैं। इसबार हुई प्लेसमेंटों ने रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। IIT खड़गपुर ने 2021-22 प्लेसमेंट सत्र का अपना पहला चरण दिसंबर के दुसरे सप्ताह में खत्म किया है। Share Latest Jobs

NPCIL में 89 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, जानें कैसे होगा चयन

December 17, 2022 at 02:05PM NPCIL to recruitment: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका सामने आया है। नोकरी के लिए आवेदन समय अनुसार कर दें। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, NPCIL ने पैरामेडिकल और अन्य पदों के लिए भर्ती Share Latest Jobs

7450 सरकारी टीचरों के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

December 17, 2022 at 12:30PM OSSSC recruitment 2022 : सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने S&ME विभाग, ओडिशा, भुवनेश्वर के तहत सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के लिए नियमित Share Latest Jobs

बिना महसूस हुए 4th स्टेज पर पहुंचा आंत का कैंसर, बर्थडे से 2 हफ्ते पहले इस लक्षण से लगा पता

December 16, 2022 at 12:34PM फिटनेस पर हमेशा ध्यान देने वाले जेफ्री सीमोर (Geoffrey Seymour) 41 की उम्र में आंत कैंसर का शिकार हो गए थे। कैंसर का पता उन्हें अपने बर्थडे से 14 दिन पहले लगा था। वह बताते हैं कि मार्च 2021 के पहले हफ्ते तक मैं बिल्कुल फिट था। लेकिन फिर मैने अपने मल में कुछ बदलाव देखा। चेकअप के बाद मुझे पता लगा किआखिरी स्टेज का कोलोरेक्टल कैंसर है। यह मेरे लिए अविश्वसनीय पल था, क्योंकि मैं इस समय से पहले तक अपना फेवरेट टाइमपास गेम टेनिस, बासकेट बॉल और क्रिकेट जैसे स्पोर्ट बिना किसी दिक्कत के खेल रहा था। इससे पहले मुझे कभी भी कैंसर के ग्रोथ के लक्षण का अनुभव नहीं हुआ।(फोटो क्रेडिट- Geoffrey Seymour फेसबुक) Share and aware: Health Facts

'फल खाने' से कम उम्र में आता है बुढ़ापा, Dietician ने कहा- 5 आदतें तुरंत छोड़ दो

December 16, 2022 at 11:26AM जवानी में फिटनेस और हेल्थ एकदम बढ़िया रहती है। बुढ़ापा आते-आते सेहत गिरने लगती है और बीमारियां दामन पकड़ लेती हैं। इसलिए हर इंसान जवान बने रहना चाहता है। लेकिन आपकी कुछ बुरी आदतें आपको कम उम्र में ही बूढ़ा बना सकती हैं। डाइटिशियन मनप्रीत ने इन बुरी आदतों से तुरंत दूरी बना लेने की सलाह दी है।बुढ़ापा कैसे आता है? फैट्स को बिल्कुल ना खाना और अधिक मात्रा में फल का सेवन हेल्दी नहीं होता है। बल्कि ऐसी बुरी आदतें जल्दी बुढ़ापा (Aging) लाने का काम करती हैं। ये गलतियां करने से चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां, गंजापन आ जाता है और शरीर को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी घेर लेती हैं। Share and aware: Health Facts

NTA ने जारी किया NEET 2023 परीक्षा का शेड्यूल, जल्द कर सकेंगे आवेदन

December 16, 2022 at 11:39AM नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 15 दिसंबर 2022 को NEET 2023 परीक्षा के आयोजन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे। बता Share Latest Jobs

अनार के छिलके कंप्यूटर से तेज कर देते हैं दिमाग, ऐसे इस्तेमाल से दौड़ने लगेगा ब्रेन​

December 15, 2022 at 11:50AM अनार में फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह फल हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनार के छिलकों से भी स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अनार के छिलकों (Pomegranate Peel Benefits) का पाउडर दिमाग के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।अनार के छिलकों में क्या होता है? एनसीबीआई के अनुसार, अनार के छिलकों में फेनोलिक एसिड, फ्लेवेनोइड्स, हाइड्रोलाइजेबल टैनिन, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे मिनरल्स, प्रोटीन, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार होता है। ये पोषक तत्व दिमाग को तेज बनाने के लिए बहुत जरूरी होते हैं।अनार के छिलकों का क्या करें? दिमाग को तेज करने के लिए अनार के छिलकों की चाय बनाई जा सकती है। वीडियो क्रिएटर आर्मेन एडमजैन ने अनार के छिलकों की चाय बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है। जिसे आप देसी भाषा में अनार के छिलकों का काढ़ा भी कह सकते हैं। Share and aware: Health Facts

दवाओं से तौबा करें शुगर के मरीज, Blood Sugar कंट्रोल रखेंगी 5 पत्तेदार सब्जी

December 15, 2022 at 11:02AM मधुमेह या डायबिटीज (Diabetes) एक तेजी से फैलती लाइलाज बीमारी है। इसमें मनुष्य का अग्नाशय इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन करना बंद या कम कर देता है। इंसुलिन ऐसा हार्मोन है जो शरीर में ग्लूकोज को कंट्रोल करने का काम करता है। जब ऐसा होता है, तो शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है जिससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जन्म लेती हैं। डायबिटीज कंट्रोल करने के उपाय क्या हैं? एक्सपर्ट्स डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल रखने की सलाह देते हैं और इसके लिए डाइट और एक्सरसाइज का ध्यान रखना जरूरी है। सर्दियों का मौसम है और इस मौसम में कुछ सब्जियों का सेवन जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि पत्तेदार सब्जियां ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकती हैं।ब्लड शुगर कैसे कंट्रोल करें? कई अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग अपने खाने में अधिक हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करते हैं उनमें टाइप 2 डायबिटीज होने का जोखिम कम है। diabetes.org पर प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला कि प्रति दिन हरी पत्तेदार सब्जियों की डेढ़ सर्विंग्स खाने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 14% कम हो जाता है। चलिए जानते ह...

RPSC Teacher Exam: राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए 17 दिसंबर तक जारी होगा एडमिट कार्ड, जानें परीक्षा शेड्यूल

December 15, 2022 at 10:55AM   RPSC Rajasthan Second Grade Teacher exam date admit card: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सेकेंड ग्रेड (द्वितीय श्रेणी) शिक्षक परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। 14 दिसंबर 2022 परीक्षा शेड्यूल जारी किया गया था। राजस्थान द्वितीय श्रेणी Share Latest Jobs

सर्दियों की 10 बीमारियों की दुश्मन है हल्दी, इन 5 चीजों में डालकर पीने से मिलेगा फायदा

December 15, 2022 at 08:51AM Turmeric Drinks: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है, जल्‍द ही कड़ाके की ठंड भी शुरू हो जाएगा। यह मौसम पोषण से भरपूर कई तरह के खाने का मजा देने वाला होता है, लेकिन इसके साथ कई तरह की बीमारियां भी आती हैं। सर्दी के मौसम में इम्‍यूनिटी कमजोर होती है। जिसकी वजह से अक्सर लोग खांसी, जुकाम, बुखार और फ्लू जैसी मौसमी बीमारियों से जूझते नजर आते हैं। एनसीबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, हल्दी में एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण भी होते हैं। इसमें करक्यूमिन और फ्लेवेनॉइड की भरपूर मात्रा होती है, जो सर्दी-जुकाम से बचाव करने के साथ साइनस, जोड़ों के दर्द और अपच को ठीक करने में भी मदद करती है। मौसमी बीमारियों से बचने और बॉडी की इंजरी को हील के लिए हल्‍दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, यह गले में खराश और बैक्टीरियल संक्रमण से भी राहत देती है। यही वजह है कि भारतीय घरों में सर्दी के दिनों में लोग हल्‍दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। हल्‍दी में पाया जाने वाला एंटी-बैक्टीरियल और ए...

SIDBI में 100 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू, जाने योग्ता

December 14, 2022 at 12:52PM SIDBI Officers Grade A Recruitment 2023: बैंकों में काम करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक में शानदार नौकरी का मौका सामने आया है। सिडबी ने ऑफिसर ग्रेड ए के पदों पर भर्ती निकाली Share Latest Jobs

ये 6 लक्षण देते हैं 5 अलग-अलग Cancers के पनपने का संकेत, मोटापे से ग्रसित लोग न करें इग्नोर

December 14, 2022 at 11:23AM कैंसर (Cancer) एक क्रोनिक बीमारी है, जो किसी को भी हो सकती है। यह शरीर की कोशिकाओं के अनियंत्रित विकास का परिणाम होती है। किसी एक अंग से शुरू होने वाली ये बीमारी का समय पर इलाज न किए जाने पर दूसरे हिस्सों में भी फैलने का खतरा होता है। यह अधिक गंभीर और जानलेवा स्थिति होती है। ऐसे में कैंसर के लक्षणों की समझ और इस पर नजर रखना बहुत जरूरी हो जाता है।कैंसर जिस अंग में होता है, इसे उसी नाम से जाना जाता है। ऐसे में कुछ कैंसर जेंडर आधारित होते हैं, जैसे महिलाओं में होने वाला गायनेकोलॉजिकल कैंसर। इस कैंसर की कैटेगरी में पांच जानलेवा कैंसर आते हैं। वैसे तो यह सभी कैंसर एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। लेकिन इसके कुछ लक्षणों में काफी समानता होती है, इसलिए कई बार कैंसर से प्रभावित अंग को पहचानने में देरी हो सकती है। आज हम आपको इन्हीं संकेतों के बारे में बता रहें हैं। Share and aware: Health Facts

10 तरह के पुरुष लाइफ में कभी ना लें वियाग्रा, 'साइलेंट किलर' बन जाएंगे साइड इफेक्ट

December 13, 2022 at 04:11PM इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से ग्रसित पुरुष वियाग्रा टेबलेट (Viagra Tablet) का सेवन करते हैं। यह गोली ब्लड फ्लो तेज करके जननांग में तनाव बढ़ाती है। वियाग्रा के अंदर सिल्डेनाफिल ड्रग होता है, जिसे 10 तरह के पुरुषों को जीवन में कभी नहीं लेना चाहिए।वियाग्रा को पल्मोनरी हाइपरटेंशन की बीमारी के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। जब फेफड़ों को खून सप्लाई करने वाली धमनियों में हाई ब्लड प्रेशर हो जाता है, तो उसे पल्मोनरी हाइपरटेंशन कहा जाता है। यह जानकारी यूके की प्रतिष्ठित हेल्थ वेबसाइट एनएचएस के अनुसार है। अब जानते हैं कि किन पुरुषों को वियाग्रा का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। Share and aware: Health Facts

ये 3 काम पेट से बाहर निकाल देंगे एब्स, धड़ाधड़ कम होने लगेगा स्टमक फैट

December 13, 2022 at 01:49PM एब्स बनाने के लिए 3 जरूरी कामों पर ध्यान देना चाहिए। अधिकतर लोग इनको नजरअंदाज कर देते हैं और पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है। नॉर्मल एब्स हों या फिर 6 पैक एब्स, इन्हें बनाने के लिए लोअर बॉडी की फैट पर्सेंटेज कम करनी पड़ती है। इस टारगेट को पाने में 3 काम मदद करते हैं।एब्स बनाने का फायदा सिर्फ शानदार पर्सानालिटी नहीं है। बल्कि, इससे आपकी कोर मसल्स मजबूत बनती है, पोस्चर सुधरता है, लोअर बैक के दर्द से राहत मिलती है और एथलीट परफॉर्मेंस बढ़ जाती है। इसलिए एब्स बनाना बहुत फायदेमंद होता है। Share and aware: Health Facts

इन 4 तरीकों से खाएं गुड़, खुद उतरने लगेगी फेफड़ों पर चिपकी एक-एक गंदगी परत

December 13, 2022 at 11:44AM दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। इन शहरों में प्रदूषण का लेवल खतरे के निशान से ऊपर रहता है। प्रदूषण का बढ़ना हर तरह से सेहत के लिए खतरनाक है। ऊपर से सर्दियों का मौसम है और इस मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है जिससे कोई भी आसानी से संक्रमण की चपेट में आ सकता है। कुल मिलाकर लोग प्रदूषण और ठंड की दोहरी मार झेल रहे हैं। सेलेब्रिटी डायटीशियन और राइटर Luke Coutinho के अनुसार, ठंड और प्रदूषण सबसे ज्यादा फेफड़ों के लिए खतरनाक हैं। इससे फेफड़ों और सांस से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। फेफड़ों में गंदगी भरने से आपका सांस लेना मुश्किल हो सकता है। अगर ध्यान नहीं दिया तो आपको अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, फेफड़ों का कैंसर, फेफड़ों में इन्फेक्शन और फेफड़ों में पानी भरना जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। फेफड़ों को साफ करने के उपाय क्या है? अगर आप प्रदूषित शहरों में रहते हैं, तो आपको अपने फेफड़ों की सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। खाने-पीने में बदलाव करके आपको फेफड़ों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में गुड़ शाम...

Zika को डेंगू-चिकनगुनिया समझ रहे थे, किस्मत से हुआ खुलासा, ये लक्षण हैं पहचान

December 13, 2022 at 11:02AM कर्नाटक के रायचूर से जीका वायरस के पहले मामले (Zika Virus First Case in Karnataka) की पुष्टि हुई है। ET की रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमित की पहचान 5 वर्षीय लड़की के रूप में हुई है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये थी कि लोग इंफेक्शन के लक्षणों को डेंगू-चिकनगुनिया समझ रहे थे और जीक वायरस की पहचान किस्मत से हुई।Economic Times की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने बताया कि जीका वायरस का खुलासा तब हुआ, जब सैंपल का डेंगू और चिकनगुनिया टेस्ट करवाया जा रहा था। आमतौर पर ऐसे सिर्फ 10 प्रतिशत सैंपल को पुणे स्थित लैब में टेस्ट के लिए भेजा जाता है। जहां 3 में से 1 सैंपल में जीका वायरस इंफेक्शन पाया गया। Share and aware: Health Facts

मोटापे का दुश्मन है ये खास सूप, कोने-कोने में जाकर पिघला देगा जिद्दी चर्बी

December 12, 2022 at 11:18AM वजन बढ़ना एक गंभीर समस्या है जिससे कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बना रहता है। लोग मोटापे से राहत पाने के लिए विभिन्न वजन कम करने के उपाय (Weight loss tips) आजमाते रहते हैं। वैसे तो वजन कम करने का सबसे आसान तरीका रोजाना एक्सरसाइज करना और ज्यादा कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों को खाने से बचना है। लेकिन लोग इनके अलावा भी बहुत से नुस्खे आजमाते हैं। अगर आप वजन कम करने के लिए विभिन्न तरह की चाय पीना, डाइट प्लान, खाना-पीना छोड़ना, कम कैलोरी लेना जैसे उपायों से परेशान हो गए हैं और आपको बेहतर परिणाम नहीं दिख रहा है, तो भारत की मशहूर डाइटिशियन अंजली मुखर्जी आपकी मदद कर सकती हैं। उन्होंने एक ऐसा खास सूप बताया है जिसे रोज सुबह पीकर वजन को आसानी से काबू में किया जा सकता है। Share and aware: Health Facts

कैंटोनमेंट बोर्ड जबलपुर ने सेनेटरी इंस्पेक्टर,जूनियर क्लर्क सहित 48 पदों पर निलाकी भर्ती

December 12, 2022 at 11:38AM Cantonment Board Jabalpur recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। कैंटोनमेंट बोर्ड जबलपुर ने सेनेटरी इंस्पेक्टर, जूनियर क्लर्क और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करना Share Latest Jobs

ESIC में निकली स्पेशलिस्ट ग्रेड- II की भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी खास बातें

December 12, 2022 at 10:47AM ESIC recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने ईएसआई निगम में तेलंगाना और तमिलनाडु के लिए स्पेशलिस्ट ग्रेड- II (सीनियर स्केल) I Share Latest Jobs

ठंड में शरीर तोड़ देगा थायराइड रोग, इसके हर लक्षण का इलाज हैं ये 5 जड़ी बूटियां

December 12, 2022 at 09:27AM अगर आप थायराइड या थायरॉयड (Thyroid) के मरीज हैं, तो सर्दियों का मौसम आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ठंड के मौसम में आपके लक्षण और ज्यादा बिगड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि जैसे-जैसे तापमान गिरता है, आपके थायरॉयड को ठीक से काम करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। ठंड का मौसम आपके शरीर में थायराइड हार्मोन की आवश्यकता को बढ़ा सकता है और आपके लक्षणों को बढ़ा सकता है। थायराइड से बचाव के तरीके क्या हैं? एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यदि आपको लग रहा है कि ठंड में आपके थायरॉयड के लक्षण (Thyroid disease symptoms) जैसे थकान, कब्ज, ड्राई स्किन, वजन बढ़ना, आंखों में सूजन, मांसपेशियों में दर्द, दिल की दर कम होना आदि बिगड़ रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उदहारण के लिए आपको समय पर ब्लूस टेस्ट कराना चाहिए, दवाओं का ध्यान रखना चाहिए, धूप में बैठना चाहिए, फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देना चाहिए, मीठे से बचना चाहिए, पर्याप्त नींद लेनी चाहिए और तनाव से बचना चाहिए। Share and aware: Health Facts

7 लाख के करीब Bengal Teachers' Eligibility Test दे रहें हैं उम्मीदवार, जानें इस बार कितनी है सख्ती

December 11, 2022 at 12:12PM Bengal Teachers' Eligibility Test 2022: बंगाल में सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बड़ी परीक्षा teachers' eligibility test (TET) 2022 आज यानी 11 दिसंबर 2022 को आयोजित करवाई जा रही है। परीक्षा के लिए भारी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों Share Latest Jobs

DU: साल बाद भी स्नातक कोर्स छोड़ने पर मिलेगी ऑनर्स डिग्री, जानें क्या है नया अपडेट

December 11, 2022 at 11:06AM   DU will give 3 year honours degree: स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यूजीसी की ओर से बड़ी खबर सामने आई है। डीयू में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे उम्मीदवारों को 4 साल का पाठ्यक्रम पूरा करने Share Latest Jobs

ठंड में इन 5 चीजों से बना लें दूरी, खुद बाहर निकल जाएगा जोड़ों में जमा यूरिक एसिड

December 11, 2022 at 08:40AM यूरिक एसिड (Uric Acid) शरीर में बनने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ होता है। यह आमतौर पर तब बनता है, जब शरीर प्यूरीन नामक पदार्थ का चयापचय करता है। प्यूरीन शरीर में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला पदार्थ है, लेकिन यह विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों में भी पाया जाता है। वैसे तो यूरिक एसिड पेशाब के साथ शरीर से बाहर निकल जाता है, लेकिन जब किडनियां इसे बाहर नहीं निकाल पाती हैं, तो शरीर में इसका लेवल बढ़ने लगता है जिससे बाद में जाकर गाउट, किडनी की पथरी सहित कई समस्याएं शुरू हो सकती हैं।यूरिक एसिड से पीड़ित लोगों के लिए सर्दियों का मौसम मुसीबत बन जाता है क्योंकि ठंड में दर्द, जकड़न, अकड़न और कठोरता जैसे यूरिक एसिड के लक्षण गंभीर रूप ले लेते हैं। यूरिक एसिड को कम करने के उपाय क्या हैं? सर्दियों के मौसम में आपको खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो समस्या को बढ़ा देते हैं जबकि कई आपको आराम दे सकते हैं और आपको उनसे दूर रहने की जरूरत है। आहार से कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करके इन लक्षणों को कम करने और इस दौरान कुछ राहत प्रदान करने में मदद मिल सकती...

लिवर का हर कोना साफ कर देंगी ये चीजें, 10 लक्षण से पहचानें डिटॉक्स की जरूरत

December 10, 2022 at 06:32PM How to Detox Liver Naturally: खुद लिवर शरीर को साफ करने का काम करता है। यह सबसे बड़ा ठोस अंदरुनी अंग होता है, जो खून से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है। लेकिन क्या लिवर को सफाई की जरूरत है? इस पर एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय है। मगर कुछ नैचुरल चीजों को लिवर के लिए अच्छा माना जाता है। जो लिवर डिटॉक्स (Natural Tips to detox liver) करने में एक हद तक मदद कर सकते हैं। Share and aware: Health Facts

प्रोटीन से भरी ये 6 चीजें खाएं डायबिटीज के मरीज, Blood Sugar रहेगा कंट्रोल

December 10, 2022 at 11:26AM डायबिटीज (Diabetes) से पीड़ित लोग अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए खाने-पीने का कितना ध्यान रखना पड़ता है। खाने-पीने के मामले में थोड़ी सी भी लापरवाही ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती है, जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं। डायबिटीज कंट्रोल करने के उपाय क्या है? ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के उपाय कई हैं जिनमें हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज शामिल हैं। क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन से भरपूर चीजें खाने से अभी आपको फायदा हो सकता है। NCBI की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ या सप्लीमेंट लेने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और इंसुलिन रेसिस्टेंट में सुधार करने में मदद मिल सकती है। इसका मतलबी यह हुआ कि प्रोटीन आपकी डायबिटीज को बेहतर ढंग से कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। Share and aware: Health Facts

Natural Blood Purifier हैं ये 6 चीजें, खून के एक-एक कतरे से निकाल देंगी गंदगी

December 10, 2022 at 08:50AM मानव शरीर सिस्टेमेटिक तरीके से काम करता है। इसमें हर चीज एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। शरीर के सभी अंग, नर्वस सिस्टम, मस्कुलर सिस्टम, हड्डियां और कोशिकाएं आदि मिलकर शरीर को चलाते हैं। इन सभी अंगों को जरूरी पोषक तत्‍व पहुंचाने का काम खून करता है। खून शरीर को जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन, हार्मोन, फैट, शुगर को पहुंचाने का काम करता है। इसलिए शरीर में खून का साफ होना बहुत जरूर है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट में मौजूद विषाक्त पदार्थों की वजह से खून में अशुद्धियां पैदा हो जाती हैं। स्वस्थ जीवन के लिए खून का पूरे शरीर में बिना किसी रुकावट के फ्लो बना रहना बहुत जरूरी है। खून जब गंदा हो जाता है, तो यह प्रक्रिया सुचारू रूप से नहीं हो पाती है। इससे इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और कई गंभीर स्वास्थ्य बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है। खून गंदा होने पर त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं जैसे चकत्ते, एलर्जी, खुजली होना आम बात है।खून साफ करने में सबसे अहम रोल डाइट का होता है। खून को टॉक्सिन फ्री रखने के लिए अधिक मेहनत या महंगे फूड खाने की जरूरत नहीं होती। लिवर और किडनी खून से अपशिष्ट प...

खांसते समय होता है Chest Pain, तो समझ जाएं हो गई ये बीमारी; जानलेवा बनने से पहले ऐसे करें इलाज

December 09, 2022 at 11:30AM ठंड के समय में इंफेक्शन का प्रकोप बढ़ जाने से सर्दी-खांसी की समस्या बहुत सामान्य होती है। इसलिए लोग इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन यदि खांसते समय आपके सीने में दर्द हो रहा है तो इसे नजरअंदाज करना आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। खांसते समय में सीने में दर्द फेफड़ों में सूजन का नतीजा हो सकता है। फेफड़ों से छाती तक फैले कोशिकाओं की सतह प्ल्यूरा में होने के कारण इस बीमारी को मेडिकल भाषा में प्लूरिसी (Pleurisy) भी कहा जाता है। इसका दर्द खांसी के साथ सांस लेते वक्त भी हो सकता है। इस बीमारी के होने के पीछे के कुछ कारणों की वजह से कई बार यह बीमारी जानलेवा भी बन जाती है। ऐसे में यह जरूरी है कि वक्त पर इससे बचाव और उपचार के उपाय किए जाए। Share and aware: Health Facts

NEET SS 2022 फाइनल सीट ऑलॉटमेंट लिस्ट आज होगी जारी, यहां ऐसे करें चेक

December 09, 2022 at 11:02AM NEET SS 2022 seat allotment final result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज नीट 2022 सीटों के आवंटन के फाइनल रिजल्ट जारी करने वाली है। आज नीट 2022 की ऑलोटमेंट फाइनल लिस्ट आ जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने खुद को नीट काउंसिलिंग Share Latest Jobs

फेशियल पैरालिसिस और 90 kg वजन ने तोड़ दी थी हिम्मत, ऐसे किया चंद महीनों में Weight Loss

December 08, 2022 at 12:11PM करण मेहता दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) गाजियाबाद में रहते हैं। फरवरी 2021 में अपने पिता को खोने के बाद वह अपने जीवन के सबसे कठिन समय से जूझ रहे थे, कि उन्हें फेशियल पैरालिसिस हो गया। इस बीमारी के कारण वह माथे से गर्दन तक चेहरे के दाहिने हिस्से में कुछ भी अनुभव नहीं कर पाते थें। इस बीमारी के साथ ही वह ओवरवेट (Overweight) भी थें, जो उन्हें शारीरिक के साथ मानसिक स्तर पर भी कमजोर कर रहा था। जिसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू किया और पर्याप्त मात्रा में पोषण और नियमित व्यायाम के साथ केवल 10 महीनों में 20 किलो फैट लॉस (Fat Loss) कर लिया। चलिए जानते हैं कैसी थी करण की वेट लॉस जर्नी (Weight loss journey)- नाम- करण मेहताव्यवसाय-सॉफ्टवेयर प्रोफेशनलआयु- 36शहर- गाजियाबादउच्चतम वजन दर्ज- 90 किग्रावजन घटाया- 20 किग्रावजन कम करने में लगा-10 महीनेफोटो क्रेडिट- TOI Share and aware: Health Facts

लिवर के गंदे फैट के लिए असरदार है Ayurveda डॉ. का ये तगड़ा उपाय, देखें VIDEO

December 08, 2022 at 11:07AM फैटी लिवर (Fatty liver) एक गंभीर और तेजी से बढ़ती बीमारी है। चिंता की बात यह है कि अगर कोई व्यक्ति शराब नहीं पीता है, तो भी इसकी चपेट में आ सकता है। इसे नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर रोग (NAFLD) के नाम से जाना जाता है। इस बीमारी में लीवर में सूजन आ जाती है, जिससे उसका कामकाज बुरी तरह प्रभावित होता है।फैटी लिवर के क्या कारण हैं? अगर आप चीनी की अधिक सेवन करते हैं, आसानी से नहीं पचने वाली चीजों का सेवन, एक्सरसाइज नहीं करना, सुस्त जीवनशैली आदि लीवर में फैट जमा कर देते हैं। ऐसा माना जाता है कि शुरुआती चरण में यह खतरनाक नहीं है लेकिन अगर फैट बढ़ जाए तो लीवर में सूजन आ जाती है जो लीवर के लिए बहुत हानिकारक होता है।फैटी लिवर के लक्षण और इलाज क्या है? लीवर का कामकाज प्रभावित होने से आपको पेट में दर्द, पेट भरा हुआ महसूस होना, मतली, भूख न लगना या वजन कम होना, पीली त्वचा और पीलिया, एडिमा, थकान या कमजोरी महसूस होना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। मेडिकल में इसके कई इलाज हैं लेकिन आयुर्वेदिक डॉक्टर मिहिर खत्री आपको इसका एक आसान आयुर्वेदिक इलाज बता रहे हैं। Share and aware: Heal...

शगुन-अपशगुन का संकेत नहीं, बार-बार आंखें फड़कने की असली वजह हैं ये 3 गंभीर बीमारी

December 08, 2022 at 09:17AM Eye Twitching Causes: भारत में शारीरिक अंगों के साथ होने वाली ज्‍यादातर छोटी-मोटी एक्टिविटी को अंधविश्वास से जोड़कर देखा जाता है। इन्हीं धारणाओं में आंख फड़कना भी शामिल है। ज्‍यादातर लोग इसे शुभ और अशुभ का कारण मानते हैं। आमतौर पर आंखों का फड़कना आम बात होती है और पलक की मांसपेशियों में ऐंठन के कारण किसी की भी आंख फड़कना शुरू हो सकती है। इस वजह से आंखों के फड़कना का असर ज्‍यादातर ऊपरी पलक पर होता है और कुछ मिनट या घंटे में अपने आप ही बंद हो जाती है। हालांकि अगर नीचे और ऊपर की दोनों पलके फड़कने लगे और ऐस हफ्तों या इससे ज्‍यादा समय तक बना रहे तो यह गंभीर बीमारी की चेतावनी भी हो सकती है। आंखों के फड़कने को मेडिकल भाषा में 'Myokymia' कहा जाता है। जब आंखों की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं तो वो फड़कने लगती हैं। इसके कई आम कारण होते हैं। ज्‍यादातर मामलों में स्‍ट्रेस, आई स्ट्रेन, नींद की कमी और एल्कोहल का अधिक सेवन होता है। इसके अलावा जिन्हें विजन संबंधी प्रॉब्लम्स होती हैं, उनकी आंखों पर अधिक जोर पड़ने पर फड़कने लगती हैं।इसके अलावा अधिक कैफीन वाले चाय, कॉफ...

चेहरे पर ही दिख सकते हैं ब्लड कैंसर के 7 लक्षण, दाने-फुंसी समझने की न करें गलती

December 07, 2022 at 11:28AM कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। इसके कई प्रकार हैं जिनमें एक खून का कैंसर या ब्लड कैंसर (Blood Cancer) भी है। ब्लड कैंसर के कई प्रकार है जिसमें सबसे आम ल्यूकेमिया (Leukemia) है। वास्तव में ल्यूकेमिया को खून का कैंसर कहा जाता है। यह आपके अस्थि मज्जा या बोन मेरो में (bone marrow) में विकसित होता है। बोन मेरो वो स्थान है, जहां रक्त कोशिकाएं बनती हैं। इसकी वजह से आपके शरीर में भारी संख्या में श्वेत रक्त कोशिकाएं (white blood cells) बनने लगती हैं। आमतौर पर श्वेत रक्त कोशिकाएं शरीर को संक्रमण से बचाती हैं। लेकिन ल्यूकेमिया की स्थिति में वे सभी क्षतिग्रस्त श्वेत रक्त कोशिकाएं स्वस्थ रक्त कोशिकाओं को बाहर कर देती हैं। जब ऐसा होता है, त्वचा संबंधी लक्षण हो सकते हैं। चलिए जानते हैं कि ब्लड कैंसर की स्थिति में आपको अपनी त्वचा पर कौन-कौन से लक्षण पैदा हो सकते हैं। Share and aware: Health Facts

शरीर की फालतू चर्बी और विषाक्त पदार्थों की एक साथ सफाई करेंगे ये 6 उपाय

December 07, 2022 at 08:36AM अनहेल्दी डाइट की वजह से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खानपान में इस गड़बड़ी के कारण न केवल वजन बढ़ने बल्कि शरीर में टॉक्सिन भी जमा हो जाते हैं। इससे बचने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ पौष्टिक चीजों का ज्‍यादा सेवन करने की सलाह देते हैं। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, मोटापा एक बड़ी समस्‍या बनकर उभरा है। इसकी चपेट में न केवल बड़े, बल्कि बच्‍चे भी आ रहे हैं। वजन को तभी कंट्रोल किया जा सकता है, जब आप सही चीजों का सही तरीके से पालन करें। कई सारे ऐसे फूड्स होते हैं, जो सीधे तौर पर वजन बढ़ाने का कार्य करते हैं, वहीं कई ऐसे फूड्स होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं।वजन घटाने और बॉडी डिटॉक्स के लिए फिजिकल एक्टिविटी के साथ हेल्दी डाइट का अहम रोल है। अगर आप एक्सरसाइज के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं और आपका वजन बढ़ रहा है, तो अपने खान-पान में कुछ बदलाव कर इसे कंट्रोल कर सकते हैं। नीचे कुछ उपाय हैं, जो वजन कंट्रोल करने के साथ बॉडी को डिटॉक्स करने का भी काम करेंगे। Sha...

ठंड के कारण दिमाग में तेजी से बढ़ता है एंग्जायटी हॉर्मोन, ये लक्षण दिखने पर करें उपाय

December 06, 2022 at 11:11AM ठंड में चिंता और उदासी रहना सामान्य बात नहीं है। यह एक मानसिक विकार हो सकता है, जिसे सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर और विंटर ब्लूज कहते हैं। क्योंकि, ठंड के मौसम में एंग्जायटी हॉर्मोन दिमाग के अंदर तेजी से बढ़ने लगता है और उसके लक्षण दिखने लगते हैं।पूरे दिन उदासी, चिंता, बेचैनी और अरुचि महसूस करना एंग्जायटी हॉर्मोन बढ़ने के लक्षण (Symptoms of Increasing Anxiety) होते हैं। इसके कारण मरीज को बहुत ज्यादा नींद आने लगती है और कार्बोहाइड्रेट्स व मीठा खाने की इच्छा प्रबल हो जाती है। मायोक्लीनिक द्वारा बताए गए एंग्जायटी हॉर्मोन के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत उपाय करना चाहिए। Share and aware: Health Facts

Ayurveda डॉ. ने माना मूली के साथ न खाएं 7 चीजें, शरीर में 'जहर' फैलाने का करती हैं काम

December 06, 2022 at 08:57AM सर्दियों के मौसम में मूली, गाजर, गोभी और साग सहित विभिन्न सब्जियों की खूब उपज होती है। सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर माना गया है क्योंकि सब्जियों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं। सब्जियों में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और प्रोटीन समेत सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर एक ऐसी ही सब्जी मूली है जिसका ठंड में खूब सेवन किया जाता है। मूली को सलाद, अचार, पराठा और सब्जी के रूप में खाया जाता है। मूली विटामिन ए, बी और सी, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे कई खनिजों से भरपूर मानी जाती है। यह पाचन के लिए एक बेहतरीन सब्जी और इससे गैस की समस्या में काफी राहत मिलती है। नॉएडा के सेक्टर 27 स्थित कपिल त्यागी आयुर्वेद क्लिनिक के डायरेक्टर डॉक्टर कपिल त्यागी के अनुसार, मूली सेहत के लिए बहुत लाभदायक है लेकिन इसको सही तरीके से खाना चाहिए। आज कल ज्ञान के अभाव के कारण लोग खाने-पीने पर ध्यान नहीं देते हैं और किसी भी चीज को किसी के साथ खा लेते हैं जो आगे चलके परेशानी का कारण होता है। मूली के मामले ...

NCL में 405 पदों पर निकली 10वीं पास के लिए सरकारी भर्ती, जानें पूरी डिटेल

December 05, 2022 at 12:34PM NCL Surveyor Recruitment 2022: 10वी पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी का शानदार मौका सामने आया है। जिन भी उम्मीदवारों को नौकरी की तलाश है वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने अपनी Share Latest Jobs

महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में Non-Teaching पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

December 05, 2022 at 11:04AM MGAHV Recruitment 2022-23: विश्वविद्यालय में नौकरी करने का मौका सामने आया है। जिन भी उम्मीदवारों को विश्वविद्यालयों में काम करने की रूची है, वे इन पदों के लिए जरूर आवेदन कर सकते हैं। महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय (MGAHV) Share Latest Jobs

IBPS Recruitment: बैंकों में निकली प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, 80 हजार मिलेगी सैलरी

December 04, 2022 at 01:03PM IBPS Recruitment: बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका सामने आया है। आवेदन वही उम्मीदवार कर सकते हैं जो इच्छुक और योग्य दोनों हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। उम्मीदवारों को बता दें Share Latest Jobs

ISRO में निकली साइंटिस्ट और इंजीनियर के पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग डिग्री वाले करें आवेदन

December 04, 2022 at 11:10AM ISRO Recruitment 2022: साइंटिस्ट और इंजीनियर के पदों पर नौकरी तलाश कर रहें उम्मीदवारों के लिए इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने भर्ती निकाली है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने साइंटिस्ट और इंजीनियर दोनों के लिए भर्ती निकाली Share Latest Jobs

घातक है नाक का ये इंफेक्शन, नसों को तोड़ ब्रेन-आंखों में घुसकर कर देता है खराब; ये 5 लक्षण दिखते ही कराएं जांच

December 03, 2022 at 11:34AM नाक आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह आपके द्वारा सांस ली जाने वाली हवा को फिल्टर करता है, साथ ही धूल, कीटाणुओं और जलन को दूर करता है। यह आपके फेफड़ों और श्वांस नलियों को सूखने से बचाने के लिए हवा को गर्म और नम रखने का काम भी करता है। इतना ही नहीं नाक में तंत्रिका कोशिकाएं भी होती हैं जो 'समझने' में मदद करती हैं। आपकी नाक, आंख, कान, मुंह और ब्रेन आपस में एक-दूसरे इंटर कनेक्ट होते हैं। ऐसे में यदि नाक में कोई इंफेक्शन हो जाए तो इन हिस्सों में फैलना का खतरा भी बना रहता है। फंगल साइनोसाइटिस (Fungal Sinusitis) नाक में फंगस के वजह से होने वाला ऐसा ही इंफेक्शन है, जिसे अनुपचारित छोड़ देने पर आंखों और दिमाग में फैल जाता है। Share and aware: Health Facts

ठंड के साथ बढ़ रही कब्ज- दर्द की परेशानी? डाइट में शामिल करें ये बीज और तुरंत पाएं छुटकारा

December 03, 2022 at 08:02AM दिसंबर के दिनों में सर्दी से बचने के लिए जितना गर्म कपड़ा डाल लो कम ही होता है। ऐसे में बॉडी को अंदर से गर्म रखने के लिए डाइट में गर्म प्रकृति के फूड को शामिल करना चाहिए। ऐसा ही एक फूड है तिल, यह आकार में छोटे होने के साथ ही रंग में काले, सफेद, भूरे होते है। इन बीजों में कई औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने का काम करते हैं।तिल के बीज कैसे खाएं? तिल का सेवन कच्चे या सूखे रूप में या फिर भुने हुए स्नैक्स के रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा सूप, सलाद और गुड के साथ मिलाकर भी इसे खा सकते हैं। प्रतिदिन इसके सेवन से बचें, साथ ही यदि आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं, तो सेवन से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा हेल्थ टिप्स देते हुए बताती हैं कि तिल के बीज सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा फायदेमंद और आसानी से मिलने वाले खाद्य पदार्थों में से एक हैं। ये बीज गर्म होते हैं, जिससे ठंड में इसका सेवन आपको अंदर तक नेचुरल तरीके से गर्म रखता है। इसके साथ ही ठंड में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से भ...

नसों में लंबे समय से है सिकुड़न? ये गुलाबी फल खाने से एकदम नॉर्मल हो जाता है मरीज

December 02, 2022 at 03:53PM नसें सिकुड़ने (Arteries Stiffness) का सबसे आम कारण कोलेस्ट्रॉल होता है। जिसके कारण रक्त धमनियां सख्त और पतली हो जाती हैं। इन नसों से खून ढंग से बह नहीं पाता और अंगों को पोषण व ऑक्सीजन नहीं मिलता है। लेकिन, गुलाबी और हरे रंग का ड्रैगन फ्रूट खाने से नसों को वापिस खोला जा सकता है और मरीज एकदम नॉर्मल हो सकता है।Dragon Fruit: ड्रैगन फ्रूट क्या है और कैसे खाएं?ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) के नाम से लोग इसका रिश्ता चीन से जोड़ लेते हैं, लेकिन यह मैक्सिको व सेंट्रल अमेरिका का मूल फल है। जो कि अब भारत में भी उगाया जाता है। लाल ड्रैगन फ्रूट (Red Dragon Fruit) का छिलका गुलाबी और हरे रंग का होता है। छिलका उतारकर ड्रैगन फ्रूट के गूदे को गोल या चकोर आकार में काटकर खा सकते हैं। Share and aware: Health Facts

हर तरह की खांसी को जड़ से मिटाएगी Ayurveda डॉ. द्वारा बताई ये जड़ी बूटी

December 02, 2022 at 11:59AM सर्दियों के मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है जिस वजह से शरीर की संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। यही वजह है कि इन दिनों बहुत से लोग सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश, टॉन्सिल्स, नाक बहना और फ्लू के विभिन्न लक्षणों से पीड़ित रहते हैं। सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं के चलने, धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से खांसी का सबसे ज्यादा जोखिम होता है। वैसे तो खांसी एक आम समस्या है लेकिन इससे आपका सामान्य कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। समस्या तव होती है, जब किसी को सूखी खांसी होती है। इससे आपका सोना दुश्वार हो जाता है। खांसी का इलाज क्या है? मेडिकल में खांसी के इलाज के लिए कई तरह की दवाएं और सिरप मौजूद हैं। लेकिन लंबे समय तक हर बार दवाओं का इस्तेमाल आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर मिहिर खत्री आपको खांसी के इलाज के लिए एक रामबाण आयुर्वेदिक नुस्खा बता रहे हैं, जिससे आप बिना किसी साइड इफेक्ट्स के राहत पा सकते हैं। Share and aware: Health Facts

​प्रोटीन-फाइबर देने वाला मखाना 3 नामों से बिकता है, कंफ्यूज ना हों, मिलेंगे ये फायदे​

December 02, 2022 at 11:19AM मखाना (Makhana) अब ब्रांडेड हो गया है और मार्केट में तीन नामों से बिकता है। मखाना के पैकेट पर कंपनियां फॉक्स नट, लोटस सीड्स और पॉप्ड वॉटर लिली सीड्स (Fox nuts/Lotus seeds/Popped Water Lily Seeds) का नाम लिख देती हैं। लेकिन इन फैंसी नामों से बिहार में पैदा होने वाला मखाना विदेशी नहीं हो जाता। बता दें कि दुनिया भर का 90 प्रतिशत मखाना बिहार में ही कुमुदिनी के फूल (Prickly Water Lily) से निकाला जाता है।प्रोटीन-फाइबर से भरपूर है मखानाआयुर्वेद में मखाना सेहत के लिए कमाल का फूड बताया गया है। मखाना एक शानदार कैल्शियम फूड है, जिसमें कैलोरी बहुत कम होती है। इसे खाकर महिलाएं हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकती हैं। मखाना खाने से फैट के बिना प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस भी मिलता है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस समेत कई सेलिब्रिटीज का ये फेवरेट स्नैक है। Share and aware: Health Facts

ठंड में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एक्सपर्ट ने बताया सीधा फंडा, इन 3 विटामिन की न होने दे कमी

December 02, 2022 at 10:33AM मौसम में बदलाव से वायरस की फैलने की क्षमता के साथ ही साथ हमारे बॉडी की रोग लड़ने की क्षमता प्रभावित होती है। सर्दियों में, ठंडी, शुष्क हवा और सूरज की रोशनी की कमी, श्वसन संक्रमण जैसे कोरोना वायरस से बचने की हमारी क्षमता को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। वहीं, यह मौसम वायरस को बढ़ने के लिए अनुकूल होता है। इसलिए ठंड के दिनों में हम ज्यादा और जल्दी बीमारी पड़ जाते हैं।क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट नीमा महाजन बताती हैं कि बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हमें विटामिन डी (Vitamin D), जिंक और विटामिन सी (Vitamin C) की कमी से बचना चाहिए। वैसे तो इन विटामिन्स के सप्लीमेंट भी मौजूद हैं, लेकिन इसे नेचुरल तरीके से प्राप्त करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आपको सर्दी में उन साग, सब्जियों को अपने डाइट में शामिल करना है, जो इन तीन विटामिन से भरपूर हो। Share and aware: Health Facts

बेहद जहरीले हैं ये 6 पौधे, घर-ऑफिस में रखने की न करें गलती वरना जा सकती है जान

December 02, 2022 at 09:02AM पेड़-पौधे वातावरण को सुरक्षित रखने के साथ पॉजिटिविटी लाते हैं, इसलिए जीवन के लिए ये काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए लोग अपने घरों से लेकर ऑफिस तक में तरह-तरह के प्लांट्स लगाते हैं, इनकी हरियाली और सुंदरता देख कर आंखों को एक तरह के सुकून का अहसास होता है। साथ ही ये हमें ताजी और साफ हवा देने के साथ कई अन्‍य फायदे भी पहुंचे हैं। इनमें से कोई पौधा हमे फल देता है तो किसी पौधे से सब्‍जी मिलती है। कई पौधे ऐसे भी होते हैं, जो हमारे लिए दवा की तरह काम करते हैं, तो कुछ को गुडलक के लिए अच्‍छा माना जाता है। हालांकि, सभी प्लांट्स हमें फायदा ही पहुंचाएं, ये जरूरी नहीं है। कई ऐसे पौधे भी होते हैं, जो जहरीले और जानलेवा होते हैं। अगर गलती से इनके संपर्क में आ गए या सेवन कर लिया तो हेल्‍थ को नुकसान पहुंच सकते हैं, यहां तक कि कुछ पौधों से मौत भी हो सकती है। इनमें से एक पौधा ऐसा है, जिसने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की मां की जान ले ली थी।इसलिए घर या ऑफिस में कोई पौधा लगाने से पहले उसके बारे में थोड़ा रिसर्च जरूर कर लें। आज हम यहां पर आपको 6 ऐसे जहरीले पौधे के ब...

रात 9 बजे के बाद खाने की गंदी आदत छोड़ दें, वरना हो जाएंगी ये 6 गंभीर बीमारियां

December 01, 2022 at 12:52PM रात का खाना हमारी सेहत पर बहुत बड़ा फर्क डालता है। बिजी लाइफस्टाइल या लेट नाइट जॉब के कारण कई लोग देर से रात का खाना खाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिनकी रात में देर से खाना खाने की आदत होती है। बहुत लेट खाना खाने की यह आदत सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं और लेट नाइट डिनर करते हैं तो इस आदत को आज ही बदल लें, यह आपको कई तरह से बीमार कर सकता है। दरअसल लेट खाने से भोजन जल्दी नहीं पचता है। जिससे शरीर में कई बीमारियां पैदा होती हैं।NCBI की एक रिसर्च में पता चला है कि रात को 9:00 बजे के बाद डिनर करना सेहत के लिए काफी नुकसानदेह होता है, क्योंकि सोने और खाने के बीच 2 घंटे का गैप होना बहुत जरूरी है। जब लोग खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, तो भोजन ठीक से नहीं पच पाता है तो शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमी गति से काम करने लगता है। इससे शरीर कई बीमारियों को न्योता दे देता है।देर रात भोजन करने से कब्‍ज, गैस, हाई ब्लड शुगर, मोटापा और हृदय रोग जैसे कई स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकते हैं। ज्‍यादातार अध्‍ययनों में शाम 6 बजे से रात 8 ब...