Posts

Showing posts from October, 2022
Buy Essentials Here :

Vegan Day: इन शाकाहारी पत्तों में छिपे हैं 7 खजाने, नसों में भर देंगे कमाल की ताकत

November 01, 2022 at 11:09AM World Vegan Day 2022: हर साल 1 नवंबर को वर्ल्ड वीगन डे मनाया जाता है। ताकि लोगों को शुद्ध शाकाहार खाद्य पदार्थों के महत्व के बारे में बताया जा सके। कई लोग मानते हैं कि वेजिटेरियन फूड्स (Vegetarian foods) में नॉन-वेजिटेरियन फूड्स से कम न्यूट्रिशन होता है। लेकिन यह एक मिथक है और इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे वेजिटेरियन फूड के बारे में बता रहे हैं, जो पोषण से भरपूर है।वेट लॉस और मजबूत हड्डियों के लिए खाएं ये वेज सब्जीपालक (Spinach) सबसे पोषक शाकाहारी सब्जी है, जिसमें अनगिनत पोषक तत्व छिपे होते हैं। ये न्यूट्रिएंट्स सेहत का खजाना हैं, जो आपकी नस-नस में कमाल की ताकत भर देंगे। वहीं, डाइट में पालक शामिल करके आप तेजी से वेट लॉस कर सकते हैं और हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी पालक शानदार वीगन फूड है। Share and aware: Health Facts

छठ का व्रत खुलने के बाद तुरंत खा लें ये 6 चीजें, Low नहीं होगा​ BP या Sugar

October 31, 2022 at 11:15AM What to do after Chhath Vrat: आज उषा अर्घ्य के साथ छठ पूजा 2022 (Chhath Puja 2022) संपन्न हो गई है। छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूरज को जल अर्पण किया जाता है। जिसके बाद पूरा परिवार पूजा करके प्रसाद खाता है। चौथे दिन ही 36 घंटे से चला आ रहा निर्जला व्रत खुलता है। छठ का व्रत मुश्किल होने के कारण बहुत कम लोग इसे रख पाते हैं।छठ व्रत के बाद क्या खाना चाहिए? छठ का निर्जला व्रत खुलने के बाद लो ब्लड प्रेशर, लो ब्लड शुगर, कमजोरी या चक्कर जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। बुजुर्ग या पहली बार व्रत रख रहे लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको छठ का व्रत खोलने के बाद 6 चीजें बिना देर किए खा लेनी चाहिए। जो कि आपको सेहतमंद बनाए रखेंगी। Share and aware: Health Facts

TSPSC group 1 answer key 2022 हुई जारी, ऐसे करें चेक

October 30, 2022 at 12:15PM TSPSC Group 1 Answer Key: तेलंगाना लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने ग्रुप 1 प्रीलिम्स की आसंर की जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस की परीक्षा दी है वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।आयोग की वेबसाइट पर Share Latest Jobs

ONGC में इन पदों पर निकली भर्ती, 70000 से 200000 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

October 30, 2022 at 11:41AM ONGC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार भर्ती निकली है। तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने रोजगार समाचार में भर्ती की जानकारी दी है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को Share Latest Jobs

National Housing Bank में निकली भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन

October 30, 2022 at 10:34AM National Housing Bank Recruitment 2022:  बैंक की नौकरी तलाश कर रह उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। वे उम्मीदवार जिन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर ली है वे उन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल नेशनल हाउसिंग बैंक Share Latest Jobs

​New Variant नहीं, नए साथी RSV के साथ मिलकर आ रहा है कोविड-19?

October 29, 2022 at 12:51PM अभी तक कोरोना वायरस, ओमिक्रॉन (Coronavirus Omicron variant) और उसके वैरिएंट को लेकर लोग परेशान थे। भारत में लोग जानना चाहते थे कि इसकी अगली लहर आएगी या नहीं और अगर आएगी तो कब? लेकिन इन सभी सवालों के बीच कोरोना ने अपना नया साथी चुन लिया है। इस सर्दियों में वह आरएसवी इंफेक्शन (RSV Infection) के साथ मिलकर तांडव मचा सकता है। जिसकी शुरुआत अमेरिका में देखने को मिल रही है।अमेरिकी डॉक्टर्स कोविड-19, फ्लू और आरएसवी के मिले-जुले इंफेक्शन को लेकर परेशान हैं। वायरस की यह तिकड़ी छोटे बच्चों को अपनी चपेट में ले रही है। जिसके कारण टेक्सास में बच्चों के अस्पतालों में खाली बेड नहीं बचे हैं। इसके बाद अगला टारगेट यूरोप को माना जा रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर आरएसवी इंफेक्शन क्या है और इसका खतरनाक लक्षण कौन-सा है? अमेरिका के हेल्थ एक्सपर्ट्स ने आरएसवी वायरस के प्रमुख लक्षण के बारे में बताया है। Share and aware: Health Facts

DRDO 2022 : 1061 पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन, जानिए आवेदन का प्रोसेस और पूरी डिटेल

October 29, 2022 at 11:48AM DRDO 2022 में CEPTAM (Centre for Personnel Talent Management) के तहत एक हजार से अधिक भर्तियों के लिए तैयारी है। 1061 पदों पर भर्ती की अधिसूचना के मुताबिक डीआरडीओ में जूनियर ट्रांसलेटर, स्टेनोग्रॉफर ग्रेड-1 और ग्रेड-2, एडमिनिस्ट्रेटिव असिसटेंट, स्टोर असिस्टेंट, सिक्योरिटी असिस्टेंट, Share Latest Jobs

स्ट्रोक का खतरनाक असर टाल देगा F.A.S.T, नहीं पडे़गा लकवा

October 29, 2022 at 10:21AM स्ट्रोक (Brain Stroke Meaning) एक ऐसी मेडिकल इमरजेंसी को कहा जाता है, जहां ब्रेन मे रक्त प्रवाह प्रतिबंधित हो जाता है और मस्तिष्क में थक्के और ब्लॉकेज बन जाते हैं। इससे मस्तिष्क की कोशिकाओं को गंभीर नुकसान होता है। स्ट्रोक से गुजरने के बाद व्यक्ति पर आजीवन प्रभाव पड़ सकता है और यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है। ऐसी गंभीर स्थिति को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि स्ट्रोक के लक्षणों को प्रारंभिक अवस्था में ही पकड़ लिया जाए और निवारक उपाय किए जाएं।जयपुर के मणिपाल अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के सलाहकार डॉ. नितिन गुप्ता ने स्ट्रोक की आपातकाल स्थिति को पहचानने और जरूरी कदम उठाने के लिए FAST की मदद लेने के लिए कहा है। FAST का मतलब फेस, आर्म, स्पीच और टाइम है। ये स्ट्रोक की स्थिति में लक्षण पहचानने मे काफी मददगार साबित होता है। Share and aware: Health Facts

CAT 2022 exam admit card:जानिए कैट 2022 एडमिट कार्ड कहां और कैसे करें डाउनलोड

October 28, 2022 at 01:12PM CAT 2022 exam admit card released: CAT 2022 (कॉमन एडमिशन टेस्‍ट) का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया गया है। इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) बैंगलोर ने आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट- iimcat.ac.in पर कैट एडमिट कार्ड 2022 का लिंक जारी किया Share Latest Jobs

लीवर में फैट जमा होने पर क्या करें? खाएं ये 5 डिश गंदगी समेत पेट की चर्बी भी हो जाएगी साफ

October 28, 2022 at 10:38AM फैटी लीवर डिजीज (Fatty Liver) एक जानलेवा बीमारी है, जो किसी को भी प्रभावित कर सकती है। हालांकि, कुछ लोगों में इस बीमारी के होने का खतरा दूसरों की तुलना में अधिक हो सकता है। यह आपके खान-पान, शरीरिक गतिविधि और मेडिकल हिस्ट्री पर काफी हद तक निर्भर होता है। फैटी लीवर डिजीज दो प्रकार का होता है- नॉन अल्कोहोलिक फैटी लीवर (NAFLD) और अल्कोहोलिक फैटी लीवर (AFLD)। शराब से प्रेरित फैटी लीवर रोग वह प्रकार है जिसमें लोग ज्यादा शराब पीने के कारण इस स्थिति के चपेट में आ जाते हैं। वहीं, जो लोग शराब कम या बिल्कुल शराब नहीं पीते हैं उन्हें नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लीवर डिजीज का खतरा होता है। दोनों स्थितियां जानलेवा होती है इसलिए समय रहते सही उपचार बहुत जरूरी होता है। उचित खान-पान से आप फैटी लीवर की बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन आहार विकल्प के बारें में बता रहें हैं जो लीवर फ्रेंडली (Food for liver) माने जाते हैं। Share and aware: Health Facts

SSC Constable Recruitment: 24 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, पास है आवेदन की अंतिम तारीख

October 28, 2022 at 11:29AM SSC Constable GD Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और अर्धसैनिक बलों के साथ जुड़कर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 24369 पदों (जीडी कांस्टेबल) पर Share Latest Jobs

आयुर्वेद डॉ ने बताए 3 रामबाण उपाय, बैलेंस रहेगा हाइपो-हाइपर दोनों तरह का थायराइड

October 27, 2022 at 02:05PM थायराइड (Thyroid) की समस्या खराब जीवशैली का परिमाण होती है। यह समस्या आमतौर पर महिलाओं को ज्यादा होती है। इसमें शरीर के हार्मोन्स के स्तर में उतार-चढ़ाव होने लगता है। थायराइड आपके गले में मौजूद एक ग्रंथि होती है जिसमें असंतुलन से वजन का बढ़ना-घटना, गले में सूजन, मूड स्विंग, बाल झड़ना, कमज़ोरी, चिड़चिड़ापन, नींद ना आना, गुस्सा आना, स्किन ड्राई होना, ठंड लगना, डिप्रेशन जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर चेताली ने हाल ही में थायराइड की समस्या के लिए नेचुरल और रामबाण की तरह काम करने वाले सुपरफूड की जानकारी अपने इस्टांग्राम पर शेयर की हैं। वह बताती हैं कि नियमित इन सुपरफूड का सेवन करने से हाइपोथायरोडिज्म और हाइपरथायरोडिज्म की समस्या को कंट्रोल कर सकता है। Share and aware: Health Facts

तेजी से आगे बढ़ रहा कोरोना, टीके लगवा चुके लोगों में दिख रहा ये एक गंभीर लक्षण

October 27, 2022 at 12:44PM कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का खतरा फिलहाल टलता नहीं दिख रहा है। ओमीक्रोन वेरिएंट्स के कई सब-वेरिएंट्स कई देशों तक पहुंच गए हैं। एक्सपर्ट्स सर्दियों के मौसम में एक नई लहर की चेतावनी दे रहे हैं। चीन, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कई देशों में नए वेरिएंट्स की वजह से नए मामलों में भारी उछाल देखने को मिला है। भारत में भी ओमीक्रोन के कुछ सब-वेरिएंट्स दस्तक दे चुके हैं। देश में 1,112 ताजा मामले मिलने के बाद कुल मामलों की संक्या बढ़कर 4,46,46,880 हो गई है जबकि बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,28,987 हो गई।BF.7 Omicron, BQ.1, BQ.1.1, BA 2.2.3.20, XBB, BA.2.75 और BJ.1 जैसे वेरिएंट्स धीरे-धीरे सभी देशों में पैर पसार रहे हैं। बेशक इनके लक्षण ज्यादा गंभीर नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि इस बार मिले वेरिएंट्स में तेजी से संक्रमित करने की क्षमता है।चिंता की बात यह है कि इन नए वेरिएंट्स में इम्यूनिटी को चकमा देने की पूरी क्षमता है। इतना ही नहीं, यह कोरोना के दोनों टीके लगवा चुके लोगों को भी चपेट में ले रहे हैं। अगर आपने टीके लगवाए हुए हैं और आपको नीचे ...

उम्र को लंबा बनाती है मूंगफली, मगर इन लोगों के लिए हो सकती है घातक

October 27, 2022 at 11:32AM मूंगफली (Peanuts) के गुणों के कारण इसे "गरीबों का बादाम" कहा जाता है। क्योंकि, इसे खाने से बादाम जैसे फायदे मिलते हैं और इसका दाम भी सस्ता होता है। सर्दियों में गली-मोहल्ले के कोने पर आपको मूंगफली खाते हुए लोग आसानी से दिख जाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूंगफली खाने से उम्र लंबी होती है। यही नहीं, इसका सेवन और भी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।मगर मूंगफली हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती है। कुछ लोगों को इसे खाने के बाद बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह दिक्कत इतनी बड़ी हो सकती है कि पीड़ित की जान भी जा सकती है। आइए जानते हैं कि मूंगफली खाने से कौन-से फायदे मिलते हैं और किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए? Share and aware: Health Facts

आयुर्वेद डॉ. के 4 'गोल्डन रूल्स' जीवनभर नहीं होने देंगे कब्ज-गैस जैसे 10 रोग

October 27, 2022 at 10:17AM अधिकतर बीमारियों की शुरुआत पेट के खराब होने की वजह से होती है। कहते हैं अगर पेट ठीक है, तो सब ठीक है। अक्सर लोग गैस, कब्ज, एसिडिटी, पेट फूलना, एसिड रिफ्लक्स, पेट में तेज़ाब बनना, दस्त, उल्टी, पेट दर्द, आंतों में रुकावट, हीटबर्न, मरोड़े जैसी पेट और आंतों की समस्याओं से पीड़ित रहते हैं। इनमें से ज्यादातर विकार खराब खान-पान की वजह से होते हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहतर खान-पान जरूरी है लेकिन आपको खाने की गुणवत्ता, खाने का समय और मात्रा का ध्यान रखना भी जरूरी है। खाने-पीने के कुछ नियम होते हैं और अगर आपको बीमारियों से बचना है, तो आपको इन नियमों का पालन करना चाहिए। आप जितनी भी महंगी या पौष्टिक चीज खा लो, अगर आपको सही समय, मात्रा या खाने के तरीके के बारे में नहीं पता है, तो वो आपके फायदे से ज्यादा नुकसान दे सकती है। आयुर्वेद में खाने-पीने के नियमों (Ayurveda eating rules) पर विस्तार से चर्चा की गई है। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार आपको खाने-पीने से जुड़े कुछ आयुर्वेदिक उपाय बता रही हैं, जिन्हें फॉलो करने से आप अपने पेट और पाचन को बेहतर बनाए रखने के साथ कई गंभीर ...

बिना पता चले आपको Blood Cancer का मरीज बना रहे थे ये 2 ब्रांडेड शैम्पू

October 26, 2022 at 12:46PM रूखे, बेजान, पतले और झड़ते बालों को मजबूत, चमकीला और मुलायम करने का दावा करने वाले बाजार में बिक रहे कुछ ब्रांडेड और महंगे शैम्पू किस तरह आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं, इसका हाल ही में भंडाफोड़ हुआ है। खबर है कि यूनिलीवर ने शैम्पू बनाने Tresemme और Dove जैसे ड्राई शैम्पू बनाने वाले कई महंगे ब्रांडेड के शैम्पू मार्किट से वापस मंगाए हैं। ET की एक रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि Dove, Nexxus, Suave, Tigi और Tresemme जैसी ब्रांड के ड्राई शैम्पू में बेंजीन (Benzene) नामका खतरनाक केमिकल पाया गया है, जिससे खून का कैंसर उआनी ब्लड कैंसर (Blood cancer) होने का खतरा है जिसे मेडिकल भाषा में ल्यूकेमिया (Leukemia) भी कहा जाता है। यूनिलीवर ने अक्टूबर 2021 से पहले बनाए गए सभी प्रोडक्ट्स को वापस मंगाया है। चलिए जानते हैं कि इस तरह के शैम्पू में ऐसे कौन से केमिकल इस्तेमाल किये जाते हैं, जो आपके शरीर में कैंसर पैदा कर सकते हैं। एक रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि जो केमिकल इस तरह के शैम्पू में पाया जाता है, वो खाने की कुछ चीजों में भी पाया जाता है यानी उनके सेवन से भी आ...

आंतों में जमा विषाक्त पदार्थ हटाकर पाचन को मजबूत बना देंगे ये 7 उपाय

October 26, 2022 at 09:36AM पिछले एक हफ्ते से दिवाली सहित कई फेस्टिवल की धूम मची हुई है और अगले कुछ दिनों तक यही महौल रहने वाला है। जाहिर है त्योहार के मौसम में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयों का खूब आनंद ले रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि चीनी, मैदा और नमक से बने पकवानों का अपना अलग मजा होता है लेकिन इन चीजों के अधिक सेवन से पेट और आंतों में विभिन्न तरह के विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं, जो आपकी सेहत को बिगाड़ सकते हैं। समस्या यह है कि फेस्टिव सीजन में बहुत से लोग बाहर का खाना पसंद करते हैं या समय नहीं मिलने की वजह से घर में नहीं बना पाते हैं। लगातार बाहर का खाना पेट का स्वास्थ्य खराब कर सकता है। ध्यान रहे कि अगर एक बार आपका पेट खराब हो गया, तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है। मौसम बदल रहा है और ऐसे में पेट को स्वस्थ रखना जरूरी है। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा आपको कुछ उपाय बता रही हैं, जिनके जरिए आप आंत और पेट को साफ कर सकते हैं। Share and aware: Health Facts

इन पदों पर निकली सरकारी भर्ती, 2 लाख से ज्यादा की सैलरी, ऐसे करें आवेदन

October 25, 2022 at 09:28PM School of Planning and Architecture 2022:  सरकारी नौकरी की तलाश में लगे उम्मीदवारों के लिए खुशी की खबर सामने आई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदावरों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। School of Planning and Architecture ने कई पदों पर Share Latest Jobs

इंडियन आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में निकली सरकारी भर्ती, ग्रेजुएट युवा करें आवेदन

October 25, 2022 at 03:26PM Indian Army Ordnance Corps Recruitment 2022 : ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले आर्मी ऑर्डनेंस डिपो और यूनिटों में मैटिरियल असिस्टेंट के पदों पर शानदार भर्ती निकली है। Share Latest Jobs

इन महिलाओं में ज्यादा ब्लीडिंग होना है कैंसर का संकेत, ये बदलाव होते हैं खतरनाक

October 22, 2022 at 03:55PM Women's Health Tips: मनुष्‍य का शरीर किसी भी गड़बड़ी की सूचना कुछ संकेतों और लक्षणों के रूप में देने लगता है। दुनियाभर में अरबों महिलाएं मासिक चक्र से गुजरती हैं। कुछ के लिए यह समय काफी पीड़ादायक होता है, जब उन्‍हें क्रैम्प (periods cramps) और खराब मूड की शिकायत भी होती है। लेकिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दिखने वाले वार्निंग साइन के बारे में जानकारी नहीं होती या फिर वे इसे नजरअंदाज कर देती हैं।मिलन फर्टिलिटी हॉस्पिटल के रिप्रोडक्टिव मेडिसिन की कंसल्टेंट डॉ. पारुल अग्रवाल इन संकेतों को महिलाओं की गंभीर समस्याओं की तरफ इशारा मानती हैं। उनके मुताबिक, पीरियड्स के दौरान इन वार्निंग साइन पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। Share and aware: Health Facts

ITBP में एएसआई के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

October 24, 2022 at 08:42PM ITBP Recruitment 2022: इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) में नौकरी करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) में नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) ने असिस्टेंट सब Share Latest Jobs

राजस्थान में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 200 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता

October 24, 2022 at 06:41PM RPSC FSO Recruitment 2022:  सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए खुशी का मौका सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इन Share Latest Jobs

PGIMER में इन 137 पदों पर निकली भर्ती, एक क्लिक में देखें डिटेल

October 24, 2022 at 05:49PM PGIMER Recruitment 2022: नौकरी की तलाश कर रह युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने सीनियर रेजिडेंट, जूनियर / सीनियर प्रदर्शनकारी और अन्य के पदों पर भर्ती निकाली Share Latest Jobs

DU recruitment 2022: शिवाजी कॉलेज में 101 पदों पर निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

October 24, 2022 at 04:28PM DU recruitment 2022:  दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी करना का शानदार मौका सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर आवेदन करने की शुरूआत हो चुकी है। उम्मीदवारों को इन Share Latest Jobs

DU Admission 2022: CSAS round 2 कल से होगा शुरू, जाने पूरा शेड्यूल

October 24, 2022 at 02:57PM DU Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय में UG एडमिशन का पहला चरण खत्म होने के बाद अब बारी है दूसरे की, दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरे चरण की शुरूआ 25 सितंबर 2022 से होने वाली है। चरण 2 के सीटों के आवंटन की Share Latest Jobs

PM Rozgar Mela 2022: जानें रजिस्ट्रेशन और 10 लाख पदों पर भर्ती की पूरी जानकारी, एक क्लिक मे पूरी सूचना

October 23, 2022 at 12:38PM PM Rozgar Mela 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया रोज़गार मेला युवाओं के लिए उम्मीद बन कर सामने आया है। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवा जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वे इस रोजगार Share Latest Jobs

DU admission: पहली मेरिट लिस्ट में 72,865 छात्रों ने किया स्वीकार कॉलेज का आवंटन

October 23, 2022 at 10:44AM DU admission: दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से जारी कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के आवंटन की सूची जारी होने के बाद से छात्रों ने कॉलेजों को स्वीकार करना शुरू कर दिया है। सीटों के आवंटन के पहले राउंड में 80,164 छात्रों में Share Latest Jobs

ठंड में अजवाइन पानी पीने के हैं कई फायदे, पेट दर्द समेत ये 6 रोग तुरंत छोड़ देते हैं शरीर

October 22, 2022 at 12:26PM अजवाइन (Carom Seeds) भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला मसाला है। इसे सब्जियों में डालने के साथ रोटी, कचौड़ी, समोसा जैसे व्यंजनों में भी डाला जाता है। सुगंध और स्वाद के साथ यह मसाला पेट दर्द के घरेलू नुस्खे (Home Remedy for Stomach Pain) के लिए लंबे समय से पसंद किया जाते रहा है। लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं कि अजवाइन शरीर को और भी कई सेहतमंद फायदे पहुंचाता है। यदि आप भी अजवाइन के इन फायदों (Super Benefits of Ajwain ) से अनजान हैं तो ये लेख आपके लिए है। Share and aware: Health Facts

खाने में छांट कर फेंक देते हैं मटर के दाने, एक्सपर्ट से जानें इनमें छुपा है सेहत का कौन सा खजाना

October 22, 2022 at 09:40AM सर्दियों का मौसम (Winter Season)आते के साथ ही सब्जी की दुकानों पर मटर की ढेरियां जमी दिखाई देने लगेंगी। इसके बाद घरों में सिलसिला शुरू होगा आलू मटर से लेकर मटर पनीर की सब्जी, मटर की कचौड़ी और मटर के पराठें बनाने का। हर सब्जी के साथ मटर देख देखकर कुछ लोग इतने बोर हो जाते हैं कि मटर से मुंह मोड़ने लगते हैं। कोशिश होती है कि सब्जियों से मटर निकलाकर फेंक दी जाए। क्या आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जिन्हें मटर बिलकुल पसंद नहीं? या, एक समय बाद मटर छांट-छांटकर खाने से अलग कर देते हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो, ऐसा करने से पहले मटर के बारे में कुछ जान लेना आपके लिए बहुत जरूरी है। मटर के छोटे छोटे दानों में सेहत का बड़ा खजाना छुपा है।न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ( Nutritionist Lovneet Batra) ने मटर की खूबियों के बारे में अपने इस्टांग्राम से एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि मटर के दानों को खाने की थाली से अलग कर आप किस-किस हेल्थ बेनिफिट से खुद को अछूता रख रहें हैं। चलिए जानते हैं मटर के दानों के कुछ खास हेल्थ बेनिफिट्स (Health benefits of pea)। Sh...

खोज रहें हैं Liver को ठीक रखने के उपाय? तो ट्राय करें एक्सपर्ट के बताए ये 5 फूड

October 21, 2022 at 12:48PM बात खाने पीने की हो तो पेट का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। डाइजेशन ठीक रहे, पेट में दर्द न हो, पेट खराब न हो जैसी फिक्र के बीच अधिकांश लोग लिवर को भूल जाते हैं। जो हमारे शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम का अहम हिस्सा है। लीवर दिनभर में ऐसे कई काम करता है जो आपके शरीर को हेल्दी के लिए आवश्यक हैं। इसलिए, ये जरूरी है कि जिस तरह पेट, लंग्स, आंतों की सेहत की फिक्र की जाती है। उसी तरह लिवर की सेहत की भी चिंता की जाए। थोड़े से वर्कआउट और डाइट में थोड़े से बदलाव या कुछ नए एडिशन्स के जरिए आप लिवर को बहुत आसानी से सेहतमंद रख सकते हैं।न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा (Nutritionist Lovneet Batra) ने इस संबंध में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। एक्सपर्ट के मुताबिक डाइजेस्टिव सिस्टम में लिवर पावर हाउस की तरह काम करता है। ब्लड से टॉक्सिन्स रिमूव करने से लेकर डाइजेशन को मजबूत करने में लिवर बड़ी भूमिका अदा करता है। इसके अलावा विटामिन्स को स्टोर करके भी रखता है। हेल्दी लाइफ के लिए लिवर का ठीक तरह से काम करना जरूरी है। इसलिए लवनीत बत्रा ने डाइट में कुछ खाद्य पदार्थ शामिल करने की सलाह दी...

दिवाली में घर के साथ बॉडी की गदंगी भी करें बाहर, मुफ्त में 6 योगासन करेंगे एक-एक अंग साफ

October 21, 2022 at 10:33AM भारत में दीपावली सिर्फ दीपो का ही नहीं बल्कि साफ-सफाई का भी त्योहार होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दीपावली के नजदीक आते ही लोग अपने घर, दुकान और इसके आस-पास को साफ-सुथरा करने में जुट जाते हैं। यह ऐसी सफाई होती है जो वापस से अगले साल दिपावली के समय ही होगी। दीपावली पर दिखने वाली हर गंदगी को साफ कर दिया जाता है, लेकिन उस गंदगी का क्या जिसे आप देख नहीं पाते? हम बात कर रहें हैं शरीर में भरी गंदगी की लेकिन यदि आप यह सोचते हैं कि रोज नहाकर आप इस गंदगी को भी साफ कर रहें तो आप गलत हैं। शरीर में भरी गंदगी को साफ करने के लिए कुछ दूसरे उपायों को करने आवश्यकता होती है। कुछ बॉडी डिटॉक्स करने के लिए महंगी दवाईयों का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करने को ही बेहतर और सेहतमंद माना जाता है।न्यूट्रीशनिस्ट और सर्टिफाइड डायटीशियन नितिका तनवर (Nutritionist Nikita Tanwar) ने कुछ योग मुद्राओं को अपने इस्टांग्राम पर शेयर किया है, जो आपके शरीर को बेहतर ढंग से काम करने में मदद कर सकती हैं और शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम करती हैं। Share an...

UPSSSC PET Answer Key 2022: 'आंसर- की' जारी, जानें गलत प्रश्नों पर कब से दर्ज करा सकेंगे ऑब्जेक्शन?

October 21, 2022 at 11:46AM UPSSSC PET Answer Key 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)की आंसर-की जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। Share Latest Jobs

दिवाली-छठ पूजा पर आ रही पीरियड्स डेट? ये 5 घरेलू उपाय करेंगे बिना साइड इफेक्ट्स Periods Postpone

October 20, 2022 at 01:03PM अक्टूबर के आखरी के सफ्ताह त्योहारों से भरे हुए हैं। पहले 24 अक्टूबर से दीपावली, भाई दूज और फिर 28 से 31 तक छठ का महापर्व है। इस बीज जहां लोगों में इन त्यौहारों को लेकर उत्साह है वहीं, ज्यादातर महिलाओं में यह टेंशन है कि उनका पीरियड्स डेट इस दौरान ही न आ जाए। हालांकि अब पहले की तरह पीरियड्स को लेकर लोग बंधे विचार के नहीं है। जिसकी वजह से महिलाओं को त्यौहारों के दौरान पीरियड्स आने पर अलग-थलग नहीं रहना पड़ता है। लेकिन यह मान्यता आज भी है कि पीरियड्स में महिलाएं पूजा में न तो शामिल हो सकती है न ही इसे खुद कर सकती हैं। ऐसे में पीरियड्स वाली महिलाओं के पास पीरियड्स डेट को आगे बढ़ाने वाली दवाओं (Period Postpone Medicine ) को खाने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं रह जाता है। गुंजन आईवीएफ वर्ल्ड ग्रुप की फाउंडर स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ गुंजन गुप्ता गोविल, बताती हैं कि पीरियड्स की डेट के साथ छेड़छाड करना अप्राकृतिक है जिसके कुछ खराब परिणाम हो सकते हैं। हालांकि कुछ नेचुरल उपायों के साथ दवाओं के माध्यम से पीरियड्स को आगे बढ़ाना मुमकिन है। लेकिन दवाओं को लेने से पहले ...

दिवाली आते ही बढ़े BA.5.1.7 और BF.7 के मामले, 5 लक्षणों पर गड़ाए रखें नजर

October 20, 2022 at 11:19AM कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने लगा है। चीन, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कई देशों में कोरोना के नए मामलों में भारी उछाल देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि इन देशों में नए मामलों के बढ़ने की वजह चीन में हाल ही में पाए गए ओमीक्रोन के नए सब-वेरिएंट्स बीए.5.1.7 ( BA.5.1.7) और बीएफ.7 (BF.7) को माना जा रहा है। खबर है कि यह वेरिएंट्स भारत सहित कई देशों में पहुंच चुका है। चिंता की बात यह है कि इसमें इम्यूनिटी को चकमा देने और तेजी से प्रसारित होने की क्षमता है। दिवाली (Diwali) का पर्व नजदीक आते ही भारत में कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 1946 नए सामने आए हैं जबकि 10 लोगों की मौत हो गई है और इस तरह अब तक कुल मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,28,923 हो गया है। ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट्स के बढ़ते खतरे को देखते हुए विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले सर्दियों में कोरोना की एक नई लहर की वजह बन सकता है। देश में इसके कई मामले सामने आए हैं जिसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोविड समीक्षा बैठ...

ऑस्टियोपोरोसिस में गलने लगती हैं कुल्हे- रीढ़ की हड्डियां, खाने के ये 5 नियम करेंगे बचाव

October 20, 2022 at 10:24AM हर साल दुनियाभर में 20 अक्टूबर को यानी की आज विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस (World Osteoporosis Day 2022 ) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव, समय पर निदान और उपचार के बारे में लोगों को जागरूक करना है। ऐसे में हम आज आपको ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के लिए बहुत ही आसान और असरदार उपाय को बता रहें हैं।ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां कमजोर और नाजुक हो जाती है। जिसके वजह से आपके छींकने, खांसने से भी यह टूट सकती है। यह बिमारी सबसे ज्यादा आपके कुल्हे और रीढ़ की हड्डी पर असर करती है। इस बीमारी को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है। लेकिन उपचार से इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसके लिए डॉक्टर आपको खान-पान में बदलाव, विटामिन डी और कैल्शियम की खुराक और नियमित व्यायाम के समेत कुछ दवाएं देते हैं।ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन के मुताबिक, दुनिया की हर तीसरी महिला और हर पांचवा आदमी हड्डियों की सबसे भयंकर बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रसित है। इन आकड़ों से यह अंदाजा लगाना बहुत आसान है कि ज्यादातर लोग अपनी हड्डियों की सेहत के बारे में ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। उन खा...

UPSSSC में वन दारोगा के 701 पदों पर बंपर सरकारी भर्ती, 90000 से ज्यादा मिलेगी सैलरी

October 19, 2022 at 12:04PM UPSSSC Recruitment 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने युवाओं के लिए कई पदों पर शानदार भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें थे वो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन Share Latest Jobs

दिवाली पर सोच-समझकर खाएं ये 6 चीजें, खून में तेजी से बढ़ा देंगी BAD Cholesterol

October 19, 2022 at 11:16AM दिवाली (Diwali) के पर्व में कुछ ही दिन बचे हैं। इस बार यानी 2022 में दीपावली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन लोग घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और मिठाइयों का आदान-प्रदान होता है। तेल, मैदा और चीनी से बने यह पकवान खाने में पूरा मजा देते हैं लेकिन सेहत के लिए उतने ही खतरनाक भी होते हैं। इन पकवानों से खासकर कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का जोखिम होता है। अगर अप पहले से ही दिल के मरीज हैं, तो यह आपके लिए और ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) एक मोम जैसा अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो खून की नसों में पाया जाता है। इसका निर्माण लीवर भी करता है लेकिन आपके द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों से भी यह बनता है और नसों में जमा होता है। कोलेस्ट्रॉल पूरे रक्तप्रवाह में घूमता रहता है और इसकी अधिक मात्रा आपके शरीर, विशेष रूप से आपके हृदय के लिए घातक होती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के नुकसान क्या है? इससे दिल की बीमारियों, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। आपकी दिवाली सेहतमंद रहे इसलिए हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जो त...

IT ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी, टेक महिंद्रा इस राज्य में 3000 पदों पर करेगी भर्ती

October 19, 2022 at 10:49AM नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। देश की पांचवीं सबसे बड़ी आईटी सेवा निर्यातक कंपनी, टेक महिंद्रा की तरफ से 3000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां गुजरात में होंगी। इस संबंध में कंपनी की Share Latest Jobs

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा 'Air Pollution', ये 5 गंभीर बीमारियां बिगाड़ सकती हैं दीपावली का मजा

October 19, 2022 at 10:29AM देश की राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली होना शुरू हो चुकी है। एयर क्वालिटी इंडेक्स(AQI) में आज दिल्ली के कई इलाकों में हवा को अनहेल्दी बताया गया है। दिल्ली भारत के सबसे ज्यादा प्रदूषित राज्य में से एक है। ऐसे में यहां के लोगों के लिए जान का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।24 अक्टूबर को देशभर में दीपों का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली (Diwali 2022) मनाया जाने वाला है। सभी लोग उत्साह के साथ एक बार फिर अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस त्यौहार को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट इस त्यौहार को लेकर काफी चिंतित हैं। क्योंकि हर साल दीपावली पर पटाखों की वजह से प्रदूषण कई गुना बढ़ जाता है। वायु प्रदूषण से कई जानलेवा बीमारी होती है, इसलिए जरूरी है इन बीमारियों के बारे में जानना और इनसे बचाव के लिए जरूर उपाय करना। Share and aware: Health Facts

मां लक्ष्मी को पसंद है कमल का फूल सेहत को देता है ये 10 जबरदस्त फायदे

October 18, 2022 at 11:27AM दिवाली (Diwali) का पर्व जल्द ही दस्तक देने वाला है। भारत में यह पर्व बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से ही ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति होती है। महालक्ष्मी के चित्रों और प्रतिमाओं में उन्हें कमल पर विराजमान दिखाया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कमल का फूल अपनी सुंदरता और कोमलता के लिए जाना जाता है। बेशक यह फूल कीचड़ में खिलता है लेकिन कीचड़ भी इसकी सुंदरता कम नहीं कर सकता। मां लक्ष्मी को पसंद यह फूल केवल सुंदरता ही नहीं बल्कि अपने कई औषधीय गुणों की वजह से भी जाना जाता है। नदी, झील, तालाब में उगने वाले इस फूल के बीज, पत्ते, तने आदि का कई तरह की दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है।कमल के फूल के फायदे? कमल के फूल में रक्तस्राव याने ब्लीडिंग, खांसी, बुखार, लीवर और पेट की समस्याओं को दूर करने की क्षमता होती है। एशिया में इस फूल के विभिन्न हिस्सों उपयोग आमतौर पर खाना पकाने और पेय पदार्थों में भी किया जाता है। चलिए जानते हैं कि इसके सेवन से आपकी ...

आपकी फेवरेट स्किन टाइट ड्रेस बिगाड़ सकती है सेहत, जाने इससे होने वाले 5 नुकसान

October 18, 2022 at 10:33AM टाइट कपड़े पहनने का ट्रेंड हमेशा से रहा है। महिलाओं के बीच इसका क्रेज़ ज्यादा है। इसकी एक वजह इन कपड़ों के पीछे छिप जाना वाला मोटापा है। इन टाइट कपड़ों को पहने के बाद महिलाएं अपने लुक को लेकर बेहद कॉन्फिडेंस महसूस करती हैं। हालांकि ढीले कपड़ों के लिए भी महिलाएं अब काफी हद सहज हो रही हैं।हर साल 18 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय लेगिंग (International Legging Day 2022) दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद रोज़मर्रा के स्टेपल वियर लेगिंग को सेलिब्रेट करना है जिसे आप ठंड के दिनों में आराम से पहन सकते हैं। वर्क प्लेस से लेकर जिम तक इसे पहना जा सकता है। इस वजह से यह बहुत कम समय में ही लोगों की पहली पसंद बन गयी है। इन सब फायदों के बावजूद लेगिंग स्किन टाइट कपड़ों में शामिल होने के कारण सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचाने का काम करती है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आरामदायक कपड़े पहनें। ऐसे में आज हम आपको टाइट कपड़े पहनने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बता रहें हैं। Share and aware: Health Facts

Contact Lens लगाते हैं तो गांठ बांध लें CDC की बतायी ये 5 बातें, वरना चली जाएगी आंखों की रोशनी

October 17, 2022 at 03:24PM कॉन्टैक्ट लेंस आंखों की कॉर्निया यानि की पुतलियों पर पहने वाला एक हल्का उपचारक उपकरण होता है। यह पावर वाले चश्मे का ही काम करते हैं जैसे दूर दृष्टि या निकट दृष्टि दोष को ठीक करना। इन्हें संभालना ज्यादा आसान होता है इसलिए लोग इसे चश्मे के विकल्प के रूप में उपयोग करने से कतराते नहीं हैं। हालांकि यह अब कॉस्मेटिक का भी एक अहम हिस्सा बन गया है। जिससे शादियों पार्टियों में लोग अलग-अलग रंग के कॉन्टैक्ट लेंस पहने नजर आ जाते हैं।हाल ही में अमेरिका की एक महिला की आंखों में 23 कॉन्टैक्ट लेंस मिलने का मामला खूब सुर्खिया बटोर रहा है। दरअसल, महिला रात में लेंस निकाले बिनी ही सो जाती थीं और सुबह उन्हें याद नहीं रहता था और वह दुसरा लेंस लगा लेती थी। ऐसे करते हुए उनकी आंखों में 23 लेंस जमा हो गए थे। जिसके बाद उन्हें दर्द होने लगा और वह आई स्पेशलिस्ट के बाद गयी जिसके बाद उन्हें अपने आंखों में दर्द का कारण पता चला। इसकी सुचना महिला का उपचार कर रही ऑफ्था मोलॉजिस्ट डॉ. कैटरी कुर्तीवा ने अपने इस्टांग्राम पर शेयर की है। Share and aware: Health Facts

Airports Authority ने इन पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

October 17, 2022 at 03:09PM AAI recruitment 2022: Airports Authority में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशी की खबर है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए ऑफिशिय वेबसाइट पर जा कर Share Latest Jobs

भारत में दिवाली तक आ सकती है कोरोना की नई लहर? 5 लक्षणों पर रखें नजर

October 17, 2022 at 11:43AM कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का प्रभाव लगभग थम ही गया था कि अचानक कोरोना के नए मामलों की रफ्तार बढ़ने और नए वेरिंट्स मिलने से एक बार फिर दहशत का माहौल बनने लगा है। करीब ढाई साल से कोरोना की मार झेल रही पूरी दुनिया के सामने एक बार फिर संकट मंडराता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन (Omicron) वेरिएंट के कुछ सब-वेरिएंट्स मिले हैं, जो कई देशों में नए मामले बढ़ने की वजह बन रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इसमें से एक वेरिएंट भारत में भी घुस चुका है। ऐसा माना जा रहा कि यह वेरिएंट्स सर्दियों में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ा सकते हैं। बेशक ओमीक्रोन हल्का है लेकिन इसमें और इसके सब-वेरिन्ट्स में तेजी से फैलने की क्षमता है। ओमीक्रोन के यह दो नए सब-वेरिएंट बीए.5.1.7 (BA.5.1.7) और बीएफ.7 (BF.7) हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इनमें तेजी से फैलने की पूरी क्षमता है और दिवाली तक इनकी वजह से एक नई लहर देखने को मिल सकती है। चलिए जानते हैं कि इन दोनों वेरिएंट्स को लेकर चिंता का माहौल क्यों बना हुआ है। Share and aware: Health Facts

हमेशा सिर भारी रहता है? तो अचानक फट सकती है दिमाग की नस, जान लें इस बीमारी के शुरुआती लक्षण

October 17, 2022 at 11:30AM Early Signs of Brain Stroke: सिरदर्द या सिर भारी रहना एक आम समस्या है। लेकिन अगर आपका सिर हमेशा भारी रहता है, तो यह जानलेवा बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इस बीमारी के कारण अचानक आपके दिमाग की नस फट सकती है। दिमाग की इस बीमारी का नाम ब्रेन स्ट्रोक है। जिसके कारण शरीर में लकवा भी पड़ सकता है और जिंदगीभर के लिए विकलांगता झेलनी पड़ सकती है। इसलिए ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों (Symptoms of Brain Stroke) को जरूर जान लें, ताकि समय पर इस जानलेवा बीमारी का इलाज करवाया जा सके।आइए जानते हैं कि ब्रेन स्ट्रोक क्यों होता है और इसका शुरुआती लक्षण क्या है? Share and aware: Health Facts

मोटापे का लोग उड़ाने लगे थे मजाक बंदे ने रोज 1 घंटे स्विमिंग करके किया गजब का ट्रांसफोर्मेशन

October 17, 2022 at 10:32AM नौकरी पेशा फरहान मोमिन का वजन कुछ समय पहले 142 किलो तक बढ़ गया था। इससे न केवल उन्हें कई स्वास्थ्य समस्या हुई बल्कि लोग उनका मजाक भी बनाने लगे थे। फरहान को अपने मोटापा के वजह से रिडीमेंट कपड़े भी फिट नहीं होते थे जिसके वजह से उन्हें कपड़े सिलवाने पड़ जाते थे। इन सभी चीजों के वजह से फरहान काफी परेशान रहने लगे थे, जिसके बाद उन्होंने वेट लॉस करने का मन बनाया और कुछ महिनों में 44 किलोग्राम तक वजन घटा लिया। फरहान का मानना है कि निरंतरता ने उन्हें इसे हासिल करने में मदद की है।नाम- फरहान मोमिनव्यवसाय- नौकरीआयु- 27ऊंचाई- 5'11शहर- पुणेउच्चतम वजन दर्ज किया गया- 142.3 किग्रावजन घटाया- 44 किलोवजन कम करने में लगा समय- 11 महीने(Photo Credit- TOI) Share and aware: Health Facts

FSSAI ने मैनेजर, ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख से अधिक होगी सैलरी

October 16, 2022 at 11:56AM FSSAI Recruitment 2022: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशी की खबर सामने आई है। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI)ने युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका निकाला है। FSSAI द्वारा निकाली इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन Share Latest Jobs

NCDC ने इन 52 सरकारी पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

October 16, 2022 at 10:45AM NCDC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NCDC) ने कई पदों पर शानदार भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने की शुरूआत हो चुकी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को Share Latest Jobs

गायनेकोलॉजिस्ट से महिलाएं नहीं छिपाती ये 7 'राज', जो उनके पति भी नहीं जानते

October 15, 2022 at 01:40PM Women's Health Tips: आयुष्मान खुराना की नई फिल्म Doctor G रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। इस मूवी में आयुष्मान मेल गायनेकोलॉजिस्ट (Ayushmann Khurrana in Doctor G) बनकर आए हैं। जो खुद को गलत जगह महसूस करता है। क्योंकि, आमतौर पर यह जॉब महिलाओं के लिए कंफर्टेबल मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गायनेकोलॉजिस्ट किस चीज के डॉक्टर होते हैं? दरअसल, इन्हें हिंदी में महिलाओं का डॉक्टर (स्त्री रोग विशेषज्ञ) भी कहा जाता है। एक्सपर्ट्स महिलाओं को अपने गायनेकोलॉजिस्ट से 'वो 7 राज' बताने के लिए भी कहते हैं, जो शायद उनके पति भी नहीं जानते।इस आर्टिकल में हम महिला स्वास्थ्य (women's health) से जुड़े ऐसे 7 राज जानेंगे, जो उन्हें कभी भी गायनेकोलॉजिस्ट से नहीं छिपाने चाहिए। Share and aware: Health Facts

UPSSSC PET 2022: पीईटी परीक्षा में कैंडिडेट से हुई अगर ये गलती तो हो सकता है सभी परीक्षाओं से डिबार

October 15, 2022 at 01:23PM UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 15 अक्‍टूबर और 16 अक्‍टूबर को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (upsssc pet exam 2022) आयोजित की गई है। इस साल पीईटी प्रतियोगी परीक्षा में कुल 37 लाख से भी अधिक कैंडीडेट Share Latest Jobs

पेट में गैस का दर्द है पित्त की पथरी का, इन 6 लक्षणों से करें पहचान

October 15, 2022 at 12:40PM पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना आम बात नहीं है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसकी कई वजह हो सकती हैं। कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के दो सबसे बड़े कारण हैं एसिड रिफ्लक्स (acid reflux) या पित्ताशय की थैली (gallbladder) में कुछ समस्या। इन दोनों बीमारियों के लक्षण अक्सर समान होते हैं। यही वजह है कि लोग समझ नहीं पाते हैं कि उनके दर्द की असल वजह क्या है।एसिड रिफ्लक्स क्या है? एसिड रिफ्लक्स का मतलब है, जब किसी व्यक्ति के पेट का एसिड ग्रासनली (esophagus) तक जाता है, जिससे हीटबर्न और छाती में जलन होती है। बार-बार एसिड रिफ्लक्स होने से गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD) हो सकता है।पित्त पथरी क्या है? पित्ताशय की थैली पेट के दाहिनी ओर लीवर के ठीक नीचे एक छोटा सा अंग होता है। इसमें पित्त नामक पाचक द्रव होता है, जो छोटी आंत में छोड़ा जाता है। पित्ताशय की थैली में पित्त की पथरी बन सकती है। समस्या यह है कि शुरुआत में इसके लक्षण नहीं दिखते और अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो सर्जरी की नौबत आ सा सकती है। Share a...

एक पॉइंट भी नहीं बढ़ेगा ब्लड प्रेशर, Nutritionist द्वारा बताई बस ये 5 चीजें खाएं

October 15, 2022 at 10:33AM बेहतर स्वास्थ्य के लिए ब्लड प्रेशर का कंट्रोल रहना जरूरी है। ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ना या कम होना दोनों ही तरह से सेहत के लिए घातक है। उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर (High Blood pressure) को हाइपरटेंशन (Hypertension) भी कहा जाता है। हाई बीपी एक तेजी से बढ़ती बीमारी है जिसका शिकार युवा भी हो रहे हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ने के नुकसान? नॉर्मल ब्लड प्रेशर की रेंज क्या है? सिस्टोलिक: 120 मिमी एचजी से कम और डायस्टोलिक: 80 मिमी एचजी से कम होना चाहिए। ब्लड प्रेशर अधिक होने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे हृदय रोग, दिल का दौरा और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ सकता है। ब्लड प्रेशर का इलाज या हाई बीपी कंट्रोल करने के तरीके? ब्लड प्रेशर कम हो या ज्यादा, दोनों ही स्थितियों के लिए मेडिकल में कई तरह की दवाएं और इलाज मौजूद हैं हालांकि आप ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए घरेलू उपचार भी आजमा सकते हैं। खाने पोटेशियम से भरपूर चीजों को शामिल करने से हाई बीपी को कंट्रोल रखा जा सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत आपको पोटेशियम रिच फूड के बारे में बता रही हैं। Share and aware: Health Facts

ब्लॉक हो गई है नसें, तो खाएं घर में मौजूद 2 चीजें, अपने आप खुल जाएगी Blockage

October 14, 2022 at 11:17AM Open Blocked Veins: नसों के अंदर स्वस्थ खून और ऑक्सीजन बहता है। जिस दिन ये नसें बंद (Thrombosis Treatment) हो जाती हैं, उस दिन दिल और दिमाग को न्यूट्रिशन वाला खून मिलना बंद हो जाता है। नसें ब्लॉक होने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक कभी भी आ सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्लॉक नसों की समस्या को पहचानने के लिए कौन-से लक्षणों पर नजर रखनी चाहिए और नसों को खोलने के लिए क्या करें? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में ब्लॉक नसों के लक्षण और इलाज (blocked veins treatment) से जुड़ी सारी जानकारी दी जा रही है। Share and aware: Health Facts

IIT कानपुर में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 119 पदों पर भर्ती, हर महीने 65 हजार से ज्यादा सैलरी

October 14, 2022 at 11:16AM  IIT Kanpur Recruitment : शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी करना की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका सामने आया है। आईआईटी कानपुर में जूनियर असिस्टेंट के 119 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए Share Latest Jobs

ज्यादा Exercise बन सकता है हार्ट अटैक की वजह, इन लक्षणों जाने कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती

October 14, 2022 at 10:25AM फिट रहने के लिए जिम लोगों की पहली पसंद होती है। हालांकि योगा को फिट रहने का नेचुरल तरीका माना जाता है। दरअसल, जिम में कम समय में ही आप अपने शरीर में कई तरह के बदलाव महसूस करने लगते हैं इसलिए ज्यादातर लोग जिम को प्राथमिकता देते हैं। हाल ही में जिम करते हुए कई सेलिब्रिटी की हार्ट अटैक से हुई मौत की खबर ने जिम करने वाले लोगों में एक डर बैठ दिया है। ऐसे में यह जानना कि कितने घंटे एक्सरसाइज करना सुरक्षित है? आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।CDC के अनुसार, प्रत्येक सप्ताह स्वस्थ वयस्कों को 150 मिनट की मध्यम-तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि और 2 दिनों की मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधि की आवश्यकता होती है। इससे ज्यादा एक्सरसाइज आपके लिए नुकसादायक साबित हो सकती है।इससे ज्यादा एक्सरसाइज या शरीर को पर्याप्त आराम दिए बिना किए जाने वाले एक्सरसाइज को मेडिकल भाषा में ओवर ट्रेनिंग सिंड्रोम (Overtraining Syndrome) कहा जाता है। जिसका असर आपके शरीर और दिल के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं कैसे पता करे कि आप जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज कर रहें हैं या नहीं। ...

AAI Recruitment 2022: एयरपोर्ट में निकली शानदार भर्ती, ऐसे करें आवेदन

October 13, 2022 at 04:03PM AAI Recruitment 2022: एयरपोर्ट में नौकरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार नौकरी का मौका सामने आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने बिहार छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा व सिक्किम में इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए शानदार भर्ती Share Latest Jobs

ये तरीका एक झटके में दूर कर देगा हाई बीपी, Deepika की डायटीशियन ने दिया नुस्खा

October 13, 2022 at 11:10AM उम्र और तनाव बढ़ने के साथ हाई ब्लड प्रेशर की समस्या (High Blood Pressure Problem) होना आम हो गया है। लेकिन हाई बीपी को बिल्कुल भी हल्के में ना लें। क्योंकि यह साइलेंट किलर का काम करता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल ना करने पर इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती है। अगर आपका ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल लेवल से ज्यादा रहता है, तो इसका इलाज जरूर करें। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ब्लड प्रेशर का नॉर्मल लेवल (BP Normal Range) 80/120 mmHg होता है।डायटीशियन श्वेता शाह ने हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए एक असरदार घरेलू नुस्खा बताया है। उनके मुताबिक, सुबह के समय चुकंदर का जूस पीने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। आपको बता दें कि श्वेता शाह ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की न्यूट्रिशनिस्ट (Who is Deepika Padukone's Dietician) हैं। वो उनसे लगातार डाइटिंग टिप्स लेती रहती हैं। Share and aware: Health Facts

Vitamin D की कमी से बॉडी में दिखते हैं कंफ्यूज करने वाले ये 5 लक्षण

October 13, 2022 at 10:34AM विटामिन डी को सनशाइन विटामिन के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि आपका शरीर सूर्य के किरणों के संपर्क में आने पर सबसे तेजी से यह विटामिन बनाता है। हालांकि, इसकी पूर्ति कुछ आहार भी करते हैं, लेकिन विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत सूर्य ही होता है। ऐसे में विटामिन डी की कमी तब होती है जब शरीर को सूरज की रोशनी या आहार से पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिलता है। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो तो क्या करें? शरीर में इस की कमी को पूरा करने के लिए पहले जरूरी है विटामिन डी के लक्षणों का पता होना। जितना जल्दी आप इसका निदान करेंगे उतने जल्दी ही इसके लिए उपाय कर पाएंगे। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए मशरूम, अंडा, संतरे का जूस, पनीर , वसायुक्त मछली जैसे सैल्मन, टूना और मैकेरल, डेयरी प्रोडक्ट जैसे- दही, दूध, अनाज, सोया जूस आदि का सेवन करें। इसके अलावा विटामिन डी के सप्लीमेंट भी ले सकते हैं, लेकिन डॉक्टर से परामर्श किए बगैर इनका सेवन न करें। Share and aware: Health Facts

World Sight Day: अगर आंख में चला गया है कीड़ा-कूड़ा, तो तुरंत ऐसे करें साफ

October 12, 2022 at 06:11PM हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस (World Eye Sight Day 2022) मनाया जाता है। क्योंकि, आंखों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए आपको इनकी पूरी देखभाल करनी चाहिए। आंखों का ध्यान ना रखने से आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है और गंभीर मामलों में अंधापन भी आ सकता है।दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक आंखों के रोग और अंधापन जैसी समस्याओं के प्रति जागरुकता फैलाना बहुत जरूरी है। इस उद्देश्य पर काम करने के लिए इस दिवस का आयोजन किया जाता है। वर्ल्ड साइट डे 2021 की सफलता के बाद विश्व दृष्टि दिवस 2022 की थीम (World sight day 2022 theme) भी #LoveYourEyes रखी गई है। Share and aware: Health Facts

Diabetes पीड़ित सुहागन, करवाचौथ के व्रत में फॉलो करें ये टिप्स

October 12, 2022 at 12:14PM करवा चौथ (Karwa Chauth) के मौके पर हर सुहागन व्रत रखने की चाहत रखती है। कई कुंवारी युवतियां भी अच्छे वर की कामना के साथ ये व्रत रखती हैं। सुहागन महिलाएं इस दिन पर इतनी एनर्जी रखती हैं कि दिन भर बिना खाए पिए भी शाम को पूरी आस्था के साथ पूजा करती हैं और व्रत खोलती हैं। परेशानी उन महिलाओं की होती है जो उपवास तो रखना चाहती हैं लेकिन शुगर होने की वजह से वो ये व्रत नहीं रख पाती। और, अगर रखती भी हैं तो उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैसे तो एक दिन व्रत रखने से शरीर को फायदे ही होते हैं लेकिन शुगर पेशेंट के साथ कहानी उल्टी होती है। उन्हें दिनभर उपवास रखने से और फिर एक साथ ज्यादा खाना खाने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। तो, क्या शुगर पेशेंट सुहागन महिलाओं को ये व्रत रखना ही नहीं चाहिए। इस सवाल का जवाब है कुछ टिप्स में। जो हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो कर शुगर पेशेंट महिलाएं भी आसानी से उपवास रख सकती हैं। पहले ये जानिए कि उपवास रखने के क्या जोखिम हो सकते हैं। Share and aware: Health Facts

शरीर में मैग्नीशियम कम होने से अचानक आ सकता है हार्ट अटैक, ये फूड दूर कर सकते हैं कमी

October 12, 2022 at 11:13AM एक समय ऐसा था, जब हार्ट अटैक सिर्फ बुढ़ापे की बीमारी मानी जाती थी। लेकिन समय और लाइफस्टाइल बदलने के कारण युवाओं में हार्ट अटैक आने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई बार तो हार्ट अटैक इतना गंभीर होता है कि जान ही ले लेता है। हार्ट अटैक आने के कारण (Heart Attack Causes) यूं तो कई सारे हैं, जैसे- हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, स्ट्रेस आदि। लेकिन शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण भी अचानक हार्ट अटैक आ सकता है। अगर आप नहीं जानते हैं कि मैग्नीशियम क्या है, तो आपको बता दें कि यह एक जरूरी मिनरल है।मैग्नीशियम की कमी से कौन-सा रोग होता है, यह हम जान चुके हैं। लेकिन से अचानक हार्ट अटैक क्यों आता है? इसके बारे में जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में छपी रिसर्च बताती है। रिपोर्ट कहती है कि दिल की धड़कन के लिए जिम्मेदार कार्डियोमायोसाइट्स सेल्स की एनर्जी और इलेक्ट्रिकल स्टैबिलिटी में मैग्नीशियम काफी जिम्मेदार होता है। इसकी कमी से दिल की धड़कन असामान्य (Heart attack symptoms) हो सकती है और हार्ट अटैक समेत कई सारी हृदय रोगों का कारण बन सकती है। Share and aware: Health Facts

भारतीय वायुसेना में Agniveervayu की भर्ती के लिए नवंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया

October 12, 2022 at 10:07AM भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) एक बार फिर से भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करने जा रही है। वायुसेना की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि अग्निवीर वायु  (Agniveervayu) की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नवंबर Share Latest Jobs

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताया नाश्ता न करने से हो सकते हैं ये 7 रोग

October 11, 2022 at 10:27AM क्या आप नियमित रूप से नाश्ता करते हैं? नाश्ता दिन का पहला और सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। ऐसे में एक्सपर्ट भी नाश्ता नहीं छोड़ने की सलाह देते हैं। फैंशन की तरह की आए समय खाने को लेकर भी कई सारे ट्रेंड आते हैं। इसमें से कुछ में यह कहा जाता है कि खाने के बीच ज्यादा गेप आपको लंबा जीवन, वेट लॉस, जैसे फायदे दे सकता है। लेकिन वास्तव में जब आप लंबे समय तक कुछ नहीं खाते हो तो आपको गुस्सा, चिड़चिड़ापन, बालों का झड़ना जैसे कई परेशानी होती हैं।सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर बताती हैं कि यदि आप सुबह नाश्ता नहीं करते हैं तो आप अपने लिए कई तरह परेशानियों को न्यौता दे रहें हैं। सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी होता है। नाश्ता करने वाले लोगों में रात को होने वाली खाने की क्रेविंग नहीं होती है। एक्सपर्ट बताती हैं कि यहां तक रिसर्च में भी पता चलता है कि लंबे समय तक कुछ नहीं खाने से कोई विशेष फायदा नहीं होता है जिसे आप अपने नॉर्मल खाने के पैर्टन से नहीं प्राप्त कर सकते हैं। Share and aware: Health Facts

अमिताभ बच्चन फिट रहने के लिए खाते हैं ये 14 चीजें, 3 चीजों को नहीं लगाते हाथ

October 11, 2022 at 10:40AM अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज यानी 11 अक्टूबर को अपना 80 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उम्र की इस दहलीज पर भी वो काफी एक्टिव और हेल्दी नजर आते हैं। इस उम्र में भी वो खूब काम करते हैं। वो थकते नहीं और इस बात का सबूत है उनकी धड़ाधड़ आ रही फिल्में। वो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) शो कर रहे हैं और उसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह पूरी ऊर्जा के साथ इस शो का संचालन करते हैं। क्या आपने किसी व्यक्ति को इस उम्र में इतना एक्टिव और एनर्जी से भरपूर देखा है? यकीनन नहीं देखा होगा। ऐसा अमिताभ में क्या है, जो कई बड़ी बीमारियों और सर्जरी का सामना करके भी इतने पावरफुल नजर आते हैं। यकीनन आप जानना चाहते होंगे कि अमिताभ बच्चन क्या खाते हैं (What food does Amitabh Bachchan eat), वो फिट रहने (Amitabh Bachchan fitness secrets) के लिए क्या करते हैं? ऐसा नहीं है कि अमिताभ फिट रहने के लिए जिम जाते हैं या वेट उठाते हैं। वास्तव में वो एक सादा जीवन जीते हैं, सादा खाते हैं, वॉक पर जाते हैं और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करते हैं। सबसे बड़ी बात वो शराब, चाय या कॉफी जैसे शरीर को नुकसान...

कब्ज कितनी ही पुरानी क्यों न हो, एक रात में पेट साफ कर देगा आयुर्वेद डॉ. का ये नुस्खा

October 11, 2022 at 08:51AM कब्ज (constipation) एक गंभीर समस्या है लेकिन लोग इसे हल्के में लेते हैं। यह आपको असहज महसूस कराने से लेकर पेट दर्द तक समस्याएं पैदा कर सकता है। कब्ज का मुख्य कारण अनियमित जीवनशैली और खराब खान-पान है। इसका सही इलाज जरूरी है। अगर कब्ज का इलाज न किया जाए, तो यह आगे चलकर एक पुरानी समस्या बन सकता है, जो बवासीर एयर आंत व पेट की कई गंभीर बीमारियों का बड़ा कारण बन सकता है। कब्ज का घरेलू उपचार का है? वैसे तो कब्ज के लिए मेडिकल में कई तरह की दवाएं और इलाज मौजूद हैं लेकिन आप कुछ घरेलू उपचार के जरिए भी इससे राहत पा सकते हैं। कब्ज के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपचार भी हैं, जिनका इस्तेमाल सालों से होता आ रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है।कब्ज के कारण और लक्षण क्या हैं? उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित कपिल आयुर्वेद क्लिनिक के हेड डॉक्टर कपिल त्यागी के अनुसार, एक ही जगह पर लंबे समय तक काम करने और बैठने और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण कब्ज की समस्या आजकल बढ़ती जा रही है। कब्ज के लक्षणों में एक सप्ताह में तीन से कम बार मल त्याग करना, गांठदार या सख्त ...

चाहे जितनी पसंद हो, बारिश में मत खाना ये 4 सब्जी, शरीर के एक-एक हिस्से में घुस जाएंगे घातक बैक्टीरिया

October 11, 2022 at 08:02AM राजधानी समेत भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसमें कोई शक नहीं है कि कि बारिश का मौसम खुशनुमा होता है और इन दिनों कुछ भी खाने-पीने में खूब आनंद आता है लेकिन यह मौसम अपने साथ कई संक्रमण और रोग लेकर आता है। बारिश के पानी से पेड़-पौधे खिल उठते हैं और हर तरफ हरियाली छा जाती है।बारिश में इम्यून सिस्टम कमजोर होने का भी जोखिम होता है और यही वजह है कि इस दौरान खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। माना जाता है कि बारिश में सभी फल-सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। इन दिनों खासकर कुछ सब्जियों से पूरी तरह बचना चाहिए।फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, बारिश का मौसम विभिन्न रोगाणुओं और जीवाणुओं के प्रजनन का समय होता है, जो हरी सब्जियों को आसानी से दूषित कर सकते हैं। जिस मिट्टी में वे उगते हैं वह अत्यधिक दूषित हो सकती है। पौधे जितने पत्तेदार होंगे, उनके लिए संक्रमण फैलना उतना ही आसान होगा। Share and aware: Health Facts

Fiber की कमी बढ़ाता है ब्रेस्ट कैंसर- हार्ट अटैक का खतरा, बिना देरी डायट में शामिल करें ये 5 फूड

October 10, 2022 at 10:32AM स्वस्थ्य रहने के लिए आपके शरीर को बहुत सारे पोषक तत्व मिनरल्स की जरूरत होती है। ऐसे में लंबा और स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए शरीर में इन सभी चीजों का सही अनुपात होना बहुत जरूरी होता है। फाइबर (Fiber) भी इनमें से ही एक है, जिसकी कमी से शरीर में कब्ज से लेकर जानलेवा बीमारी कैंसर तक के होने का खतरा बना रहता है।फाइबर की कमी से कौन सा रोग होता है? हार्वड के अनुसार, फाइबर की कमी से शरीर में हार्ट डिजीज (Heart Disease) , डायबिटीज (Diabetes), कब्ज (Constipation), ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer), कोलोरेक्टल कैंसर, जैसी बिमारी होने का खतरा होता है। ऐसे में फाइबर की पर्याप्त मात्रा इन बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं।न्यूट्रीशनिस्ट लवनीत बत्रा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों की जानकारी शेयर की है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने फाइबर खाने से होने वाले फायदों (Benefits of Fiber) के बारे में बताते हुए लिखा है कि फाइबर से भरपूर आहार आंत, हृदय के स्वास्थ्य को बनाए रखने के साथ ही स्वस्थ वजन को भी बढ़ावा देता है। एक व्यक्ति को हर ...

SPP हैदराबाद में टेक्नीशियन के पदों पर निकली शानदार भर्ती, आज ही आवेदन करें

October 10, 2022 at 11:01AM SPP Hyderabad: नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशी की खबर सामने आई है। सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस हैदराबाद (Security Printing Press Hyderabad) में कई पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन Share Latest Jobs

बांझपन के अलावा ये खतरनाक समस्याएं भी पैदा करता है PCOS, बढ़ा देता है महिलाओं की टेंशन

October 10, 2022 at 09:54AM पीसीओएस यानी पॉलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम महिलाओं में होने वाला एक हॉर्मोनल इम्बैलेंस है। इस सिंड्रोम के कारण महिलाओं में बांझपन की समस्या (Infertility in women) हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा भी पीसीओएस महिलाओं में कई सारी समस्याओं की जड़ बन सकता है। पीसीओएस के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में पता करने से पहले पीसीओएस का मतलब जान लेते हैं।पीसीओएस क्या है? Johns Hopkins के मुताबिक, पीसीओएस ऐसी स्थिति है, जिसमें ओवरी एंड्रोजन हॉर्मोन का असंतुलित उत्पादन करने लगती है। जो कि एक मेल हॉर्मोन होता है और महिलाओं में बहुत कम मात्रा में मौजूद होता है। जब महिला का शरीर ओव्यूलेशन के लिए जिम्मेदार हॉर्मोन का उत्पादन कम या बंद कर देता है, तो ओवरी छोटे-छोटे सिस्ट विकसित करने लगती है। यही सिस्ट एंड्रोजन हॉर्मोन का उत्पादन करने लगते हैं। Share and aware: Health Facts

मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन, इन 2 बीमारियों से थे पीड़ित, ऐसे लोगों को है ज्यादा खतरा

October 10, 2022 at 10:01AM समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले कुछ हफ्तों से उनकी हालत स्थिर नहीं थी उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटीलेटर रखा गया था और उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही थी। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) (Urinary tract infection UTI) से पीड़ित थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और किडनी में दिक्कत (Kidney problem) के बाद आईसीयू में रेफर किया गया था। करीब आठ दिन वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे जाने के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और आज यानी सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल में मुलायम सिंह (82) की निगरानी खुद मेदांता समूह के निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन कर रहे थे। हालांकि हालत बिगड़ने के बाद उनका जीवन नहीं बचाया जा सका और मुलायम ने सुबह 8.16 पर आखिरी सांस ली। जब से मुलायम सिंह यादव अस्‍पताल में भर्ती हुए थे तब से लगातार उनके समर्थक और प्रशंसक उनकी बेहतर सेहत के लिए पूजा-प्रार्थना कर रहे थे।मुलायम को कुछ दिन पहले रूटीन...

UGC NET December 2021 की इंटीमेशन स्लिप हुई जारी, ऐसे करें चेक

October 09, 2022 at 05:53PM UGC NET December 2021: दिसंबर में होने वाले नेट (NET) के एग्जाम के लिए एनटीए (National Testing Agency) ने यूजीसी नेट (NET UG) दिसंबर 2021 के केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 Share Latest Jobs

DU Admissions 2022: UG का पहला और दूसरा फेज कल हो जाएगा खत्म, आज ही ऐसे करें आवेदन

October 09, 2022 at 11:41AM DU Admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में यूजी (Under graduate)एडमिशन के लिए फेज 1 और 2 कल यानी 10 अक्टूबर 2022 को खत्म हो जाएंगे। जिन भी छात्रों को एडमिशन फेज 1 और 2 में लेना है, वे कल ही Share Latest Jobs

SSC CGL 2022 परीक्षा की आवेदन तारीख बढ़ी, ऐसे करें आवेदन

October 09, 2022 at 10:44AM SSC CGL 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल 2022 (Staff Selection Commission has extended SSC CGL 2022) के रजिस्ट्रेशन करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अब रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2022 है। जो भी उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन Share Latest Jobs

ये 5 चीजें बढ़ाती है हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, हार्ट अटैक आने से पहले कर लें समाधान

October 08, 2022 at 04:40PM हाई ब्लड प्रेशर को 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है, जिसे अगर बिना ध्यान दिए छोड़ दिया जाए तो हार्ट स्ट्रोक, अटैक, किडनी खराब होने या डिमेंशिया का खतरा हो सकता है। यदि आपका ब्लड प्रेशर 140/90 mmHg या इससे अधिक होता है तो हाइपरटेंशन की बीमारी हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर का कारण मोटापा, शराब का सेवन, धूम्रपान, पारिवारिक इतिहास या गतिहीन जीवन शैली आदि हो सकते हैं। वैसे तो उच्च रक्तचाप का विशेष लक्षण कुछ नहीं होता है। ऐसे में कई मामलों में मरीज को अपने इस बीमारी का निदान करने में लंबा समय लग जाता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार, भारत में हर 4 में से 1 वयस्क हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित है। ऐसे में उन चीजों पर नजर रखना बहुत जरूरी हो जाता है तो इस बीमारी को शरीर में पनपने में मदद करते हैं। ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में आज हम आपको बता रहें। Share and aware: Health Facts

फेस्टिवल सीजन में कैसे रहें फिट, कहीं बढ़ न जाए Weight? सता रहा डर, तो काम आएंगे ये 5 टिप्स

October 08, 2022 at 12:36PM त्यौहार मतलब परिवार, दोस्तों के साथ मस्ती और बहुत सारी मिठाईया, बाहार का खाना और जंक फूड। पहले नवरात्रि और अब दीपावली साल का सबसे बड़ा फेस्टिवल जिसकी तैयारियों में लोग एक महीना पहले से ही लग जाते हैं। ऐसे में अपने फिटनेस को ट्रैक पर रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऊपर से जब आप वजन कम (Weight Loss) करने के लिए प्रयास कर रहें हैं। ज्यादातर मोटापा का कारण जीवनशैली और अनहेल्दी फूड होता है। इसलिए जब मोटापा कम करने की बात आती है तो शुरूआत भी खाने की आदतों में बदलाव और जीवनशैली में सुधार से ही करना पड़ता है। लेकिन यदि आप इंडिया में हैं तो यहां की फेस्टिवल वाइब आपकी वेट लॉस जर्नी को कठिन बना सकती है। ऐसे में आज हम आपको वो ट्रिक बता रहें हैं जिससे आपका वेट भी मेंटेन रहेगा और त्यौहारों का भी स्वाद फीका नहीं होगा। Share and aware: Health Facts

फेमस एक्टर Arun Bali की दुर्लभ बीमारी Myasthenia Gravis से मौत, बचाव के लिए जान लें ये 5 बातें

October 08, 2022 at 09:49AM बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के जाने माने अभिनेता अरुण बाली (Arun Bali) की 79 की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से मायस्थेनिया ग्रेविस (Myasthenia Gravis) नामक दुर्लभ बीमारी जंग लड़ रहें थें। अरुण बाली 3 इडियट्स, पीके, केदारनाथ, पानीपत जैसी बहुचर्चित फिल्मों में काम कर चुके हैं। लोग भले ही इन्हें नाम से न जानते हों लेकिन इनके अभिनय की पहचान किसी से छिपी नहीं है। द लेसेंट की 2020 की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में हर साल लगभग 700,000 लोग मायस्थेनिया ग्रेविस से प्रभावित होते हैं। हालांकि एमजी न्यूरोमस्कुलर ट्रांसमिशन का सबसे आम विकार है, फिर भी यह एक दुर्लभ बीमारी (Rare Disease) है। इस बीमारी के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। इसका कारण बीमारी का बेहतर निदान हो सकता है, जो बेहतर उपचार और लंबे जीवन की ओर ले जाता है। Share and aware: Health Facts

JKPSC Recruitment 2022: 120 सरकारी पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

October 07, 2022 at 12:26PM JKPSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशी की खबर सामने आयी है। जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) के जम्मू-कश्मीर गृह विभाग में अभियोजन अधिकारीयानी Prosecuting officer के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार Share Latest Jobs

दिल का दौरा पड़ने पर क्या करें? डॉक्टर ने दिए 5 टिप्स, बचाएं अपनी और अपनो की जान

October 07, 2022 at 10:29AM दिल का दौरा (Heart Attack) किसी के लिए भी एक भयानक अनुभव होता है। लेकिन इसकी वजह कई बार हमारे द्वारा की गई गलतियां ही बनती है। हार्ट अटैक आने का कारण (Causes of Heart Attack)आपकी असंतुलित जीवनशैली, खराब खान-पान, धूम्रपान की आदत और इसके वजह से होने वाली बीमारी होती है। हालांकि कई बार हार्ट अटैक जेनेटिक कारकों के वजह से भी आ सकता है। यह सच है कि दिल का दौरा पड़ने से आपकी जिंदगी के कुछ साल कम हो जाते हैं, लेकिन यह जिंदगी का अंत नहीं होता है। यदि आप और आपके आस-पास के लोग पहले से ही हार्ट अटैक के प्राथमिक उपचार के बारे में जानते हैं, तो जान बचने की संभावना कई गुना तक बढ़ जाती है। ऐसे में हम आपको यहां कुछ ऐसे ही टिप्स बता रहें हैं। तो चलिए जानते हैं- दिल का दौरा पड़ने से कैसे बचा जाए या किसी ऐसे व्यक्ति की मदद की जाए जिसे दिल का दौरा पड़ा हो। Share and aware: Health Facts

इंजीनियर के पदों पर NCCF में निकली भर्ती, 58000 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी

October 07, 2022 at 11:15AM NCCF Recruitment 2022 : इंजीनियर युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका सामने आया है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) के लिए आउटसोर्स के आधार पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार इन Share Latest Jobs

UPSSSC Recruitment : 12वीं पास के लिए इस राज्य में निकली सरकारी भर्ती, यहां करें आवेदन

October 06, 2022 at 04:12PM UPSSSC Recruitment : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में मोहर्रिर के पदों पर युवाओं के लिए शानदार भर्ती निकली है। उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों ऑफिशियल Share Latest Jobs

ssb constable recruitment 2022: 399 पदों पर एसएसबी ने निकाली भर्ती, 10 वीं पास करें आवेदन

October 06, 2022 at 12:45PM नई दिल्ली,06 अक्टूबर। (SSB Constable Recruitment 2022): सशस्त्र सीमा बल में जाने का शानदार मौका सामने आया है। जिन भी उम्मीदवारों को सशस्त्र सीमा बल मे जाने की इच्छा है वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअस सशस्त्र सीमा Share Latest Jobs

IBPS PO Prelims Admit 2022 के जल्द निकले वाले हैं एडमिट कार्ड, जानें पूरी डिटेल

October 06, 2022 at 11:21AM नई दिल्ली,06 अक्टूबर। (IBPS PO Prelims AdmiCard 2022): देश की सबसे बड़ी बैंकिग परीक्षा इसी महीने होने वाली है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड जारी करने वाली है। आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट Share Latest Jobs

​WHO की चेतावनी- 4 Cough syrup का इस्तेमाल न करें, गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत

October 06, 2022 at 11:08AM पश्चिमी अफ्रीकी देश गाम्बिया (Gambia) में 66 बच्चों की मौत हो गई है जिसकी वजह खांसी की दवा (Cough Syrup) बताई जा रही है। बताया जा रहा है वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने चेताया है कि बच्चों की मौत का लिंक भारत में बनी चार खांसी की दवाओं से हो सकता है। संगठन ने भारतीय कंपनी द्वारा बनाए गए चार बुखार, सर्दी और खांसी के सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया है।TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि खांसी की इन दवाओं का फिलहाल इस्तेमाल न किया जाए। ये चार सिरप हैं प्रोमेथाज़िन ओरल सॉल्यूशन (Promethazine Oral Solution), कोफ़ेक्समालिन बेबी कफ सिरप (Kofexmalin Baby Cough Syrup), मकॉफ़ बेबी कफ सिरप (Makoff Baby Cough Syrup) और मैग्रीप एन कोल्ड सिरप (Magrip N Cold Syrup)। बताया जा रहा है कि यह सभी सिरप हरियाणा स्थित मेडेन फार्मास्यूटिकल्स (Maiden Pharmaceuticals) द्वारा बनाए गए हैं। Share and aware: Health Facts

फाइबर-ओमेगा 3 का भंडार है अलसी के दाने, पर ये 4 तरह के लोग न करें खाने की भूल

October 06, 2022 at 10:29AM शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए विज्ञान और आयुर्वेद में कई तरह के खाद्य पदार्थों को खाने की सलाह दी गई है। जिसमें से कुछ खाद्य पदार्थों को 'सुपरफूड' भी माना जाता है। माने की ऐसे फूड जिसमें संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने वाले पोषक तत्व अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसा ही एक फूड है अलसी जिसे इंग्लिश में फ्लैक्स सीड (Flax seeds) कहते हैं। ज्यादातर लोग वजन कम (Weight Loss) करने के लिए अलसी के बीजों का सेवन करते हैं। इसके साथ ही अलसी के बीजों के फायदे और भी है जो लोगों को आश्चर्यजनक कर देते हैं। और इसी वजह से वह बीना किसी विशेषज्ञ से परामर्श किए बिना ही इसका सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको बता रहें अलसी के बीजों का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए। Share and aware: Health Facts

DU SOL Admission 2022: डीयू एसओएल के 10 कोर्स के एडमिशन आज से शुरू, नहीं होगी सीयूईटी के अंकों की जरूरत

October 05, 2022 at 10:33AM नई दिल्ली,5 अक्टूबर,( DU SOL admission): 12वीं के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के एडमिशन आज से यानी 5 अक्टूबर 2022 से शुरू हो चुके Share Latest Jobs

Rajasthan BSTC Admit Card 2022: राजस्थान BSTC प्री डीएलएड एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें चेक

October 04, 2022 at 10:47AM नई दिल्ली,4 अक्टूबरः राजस्थान BSTC प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए ए़डिमट कार्ड जारी कर दिए है। प्रवेश परीक्षा 8 अक्टूबर 2022 को होनी है जिसको लेकर उम्मीदवार एडमिट कार्ड के लिए इंतजार कर रहे थे। सोमवार देर शाम उम्मीदवारों Share Latest Jobs

चावल की जगह रोज थाली में रखें पोहा, मिलेंगे आयरन-फाइबर जैसे पोषक तत्वों के साथ ये 6 बेमिसाल फायदे

October 04, 2022 at 10:30AM पोहा या चिवड़ा लंबे समय से भारत के कई हिस्सों में पसंदीदा नाश्ते में से एक रहा है। बेहतर सेहत और एनर्जी से भरे दिन की शुरूआत के लिए यह एक अच्छा खाद्य पदार्थ है। पोहा न केवल बनाने में आसान होता है बल्कि पचने में भी हल्का होता है। साथ ही यह आयरन और कार्ब्स से भरपूर और ग्लाइसेमिक इंडेक्स में कम भी होते हैं। जहां, नाश्ते में लोगों की पहली पसंद पोहा होता है, वहीं दिन के भोजन में लोग सफेद चावल जरूर शामिल करते हैं।लेकिन सफेद चावल सेहतमंद नहीं होते हैं। इसलिए डायबिटीज जैसे क्रोनिक बीमारियों में डॉक्टर मरीज को इसके सेवन से परहेज करने की सलाह देते हैं। चावल में बहुत सारे सरल कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो लंबे समय से इंसुलिन के उतार-चढ़ाव, सुस्ती और वजन बढ़ने से जुड़े होते हैं। ऐसे में आप सफेद चावल की जगह पोहा का सेवन कर सकते हैं। हालांकि पोहा और चावल दोनो ही धान से बनते हैं। लेकिन पोहा कम प्रोसेस से होकर गुजरता है इसलिए इसमें पोषक तत्व चावल के मुकाबले ज्यादा होते हैं। Share and aware: Health Facts

एरॉबिक से कम नहीं ये देसी डांस, मुफ्त में पा सकते हैं Weight Loss समेत ये 5 फायदे

October 03, 2022 at 12:57PM भारत में यह समय शारदीय नवरात्रि का है। नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूप की पूजा अराधना का यह समय सेहत को बनाएं रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं। नवरात्र में कई तरह की मान्यताएं को फॉलो किया जाता है। इसमें लहसुन-प्याज के बिना भोजन खाने से लेकर शुद्ध शाकाहारी भोजन करना, ध्रूमपान और शराब से परहेज और उपवास करना शामिल है। इतना ही नहीं यह भी माना जाता है कि गरबा और डांडिया खेलने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है। लेकिन कई एक्सपर्ट बताते हैं कि सात्विक भोजन से लेकर नवरात्रि में किए जाने वाले गरबा तक सभी आपके सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे केवल शरीर ही नहीं बल्कि आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।रिसर्च गेट की रिपोर्ट के अनुसार, गरबा को शारीरिक गतिविधि की एक विधा के रूप में पहचाना जाता है। जिसे करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसमें वेट लॉस से लेकर हार्ट हेल्थ शामिल हैं। गरबा गुजरात का एक लोक नृत्य है, जो संगीत और गीत की लय के साथ तालमेल बिठाते हुए गति, समन्वय और पूरे शरीर की गति के कई स्तरों से बना है। गरबा...

फेफड़ों में भरे पानी को सुखाने के लिए आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय

October 03, 2022 at 11:19AM कई बार फेफड़ों या चेस्ट में पानी भर जाता है जिसे मेडिकल भाषा में पल्मोनरी एडिमा (Pulmonary edema) कहते हैं। यह एक गंभीर समस्या है जिसका तुरंत इलाज किया जाना जरूरी है। मुश्किल तब होती है, जब पानी फेफड़ों में सांस की नली में जमा हो जाता है। इससे पीड़ित का सांस लेना मुश्किल हो जाता है। फेफड़ों में पानी भरने के कारण क्या है? मेयोक्लिनिक के अनुसार, फेफड़ों में पानी भरने की बड़ी वजह दिल के रोग हैं। लेकिन अन्य कारणों से भी फेफड़ों में द्रव जमा हो सकता है। निमोनिया, कुछ विषाक्त पदार्थों के संपर्क में आना, कुछ तरह की दवाएं, छाती की दीवार पर आघात और ऊंचाई पर चढ़ना या एक्सरसाइज करते समय भी फेफड़ों में पानी जा सकता है।फेफड़ों में पानी भरने की स्थिति को मेडिकल इमरजेंसी माना गया है जिसके लिए तुरंत उपचार की जरूरत होती है। समय पर सही इलाज नहीं मिलने से पीड़ित की मौत भी हो सकती है। फेफड़ों में पानी भरने के क्या लक्षण हैं? ऐसा होने से आपको सांस लेने में परेशानी, कफ में खून आना, दिल की धड़कन बढ़ना, त्वचा का ठंडा होना, सांस लेते समय घरघराहट या हांफना, थकान, बेचैनी, चिंता और पैरों और शरीर ...

बॉडी में फैलने से पहले इन 7 लक्षणों से 1 स्टेज में करें Pancreatic Cancer की पहचान

October 03, 2022 at 10:26AM अग्नाशय कैंसर (Pancreatic Cancer) दुनिया भर में बारहवां सबसे आम कैंसर है। अन्य प्रकार के कैंसर की तरह, अग्नाशय का कैंसर अग्नाशय में कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि के कारण होता है। अग्नाशय पेट के निचले भाग में स्थित एक छोटी ग्रंथि या अंग है जो पाचन (Digestion) में मदद करने वाले पदार्थों या एंजाइमों का उत्पादन करने में मदद करता है। साथ ही रक्त प्रवाह में शुगर (Sugar) की मात्रा को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को मुक्त करने में भी सहायता करता है। अग्नाशय का कैंसर जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में इसका जल्द से जल्द निदान और तुरंत इलाज शुरू किया जाना बेहद जरूरी होता है।कितने तरह का होता है अग्नाशय कैंसर? अग्नाशय कैंसर के प्रकारों को दो बड़े भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है, जो एक्सोक्राइन अग्नाशयी कैंसर हैं, जिनमें एडेनोकार्सिनोमा और न्यूरोएंडोक्राइन अग्नाशयी कैंसर शामिल हैं। अग्नाशयी एडेनोकार्सिनोमा अग्नाशयी कैंसर का सबसे आम प्रकार है, जबकि अग्नाशयी न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (एनईटी) एक कम सामान्य प्रकार है। इमेजिंग परीक्षण अग्नाशय के कैंसर का निदान करने में मदद कर स...

3115 रेलवे अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

October 02, 2022 at 12:44PM नई दिल्ली,30 सितंबरः इंडियन रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने उम्मीदवारों को नौकरी करने का शानदार मौका सामने आया है। ईस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिस  के पदों पर  उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकली है। ईस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों कि Share Latest Jobs

यहां निकली सरकारी नर्स के पदों पर शानदार भर्ती, 64000 मिलेगी हर महीने सैलरी

October 02, 2022 at 11:47AM नई दिल्ली,2 अक्टूबरः नर्स के पदों पर काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए कआ पदों पर भर्ती निकली है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोहेमेटोलॉजी (ICMR - NIIH) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों Share Latest Jobs

स्टडी- वेजीटेरियन महिलाओं को Hip fracture का ज्यादा खतरा, 6 उपाय करेंगे बचाव

October 01, 2022 at 12:25PM 35 से 40 की उम्र पार करते करते अमूमन हर महिला सेहत के मामले में कई उतार चढ़ाव से गुजरती है। हड्डियों की मजबूती भी ऐसा ही एक बदलाव है। जिसे महिलाओं को झेलना ही पड़ता है। हड्डियों का कमजोर होना, बोन डेंसिटी घटना, कई तरह से शरीर पर असर डालता है। इस मामले पर हुई एक रिसर्च में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। जर्नल बीएमसी पर प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक जो महिलाएं सिर्फ शाकाहार लेती हैं यानि वेजिटेरियन हैं, उन महिलाओं को हिप बोन के फ्रैक्चर (hip bone fracture) यानी कूल्हे का टूटना का ज्यादा खतरा होता है। हिप बोन का फ्रैक्चर का मतलब कूल्हों की हड्डी का टूटना है। ये निष्कर्ष यूके स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स की एक रिसर्च के बाद सामने आए हैं। इस रिसर्च में 35 से 69 साल की उम्र वाली महिलाओं को शामिल किया गया।आज यानी 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस (World Vegetarian Day) मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हम आपको बता रहे हैं कि आपको हिप फ्रैक्चर का खतरा कम करने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। Share and aware: Health Facts