Posts

Showing posts from June, 2022
Buy Essentials Here :

BA.4 और BA.5 के साथ घातक हुआ कोरोना, 2 दिन से ज्यादा अगर दिखे ये 5 लक्षण तो जाएं सतर्क

July 01, 2022 at 10:35AM कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) ने एक बार फिर घातक रूप ले लिया है। पूरी दुनिया में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। कई महीनों के बाद पहली बार, भारत में एक लाख से अधिक एक्टिव मामले हो गए हैं। इसे कोरोना वायरस की चौथी लहर (Covid 4th wave) के रूप में देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों में कोविड के 17,070 नए मामले सामने आए जबकि 23 लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मामले 107189 हो गए हैं।कोरोना के मामले क्यों बढ़ रहे हैं? बताया जा रहा है कि अमेरिका में ओमीक्रोन (Omicron) के सब-वेरिएंट BA.4 और BA.5 की वजह से मामले बढ़े हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में कुल कोरोना संक्रमण के 52% मामलों के लिए यह दोनों सब-वेरिएंट हैं। आपको बता दें कि यह कोरोना के सबसे तेज फैलने वाले वेरिएंट्स माने गए हैं। अगर बात करें भारत की तो यहां महाराष्ट्र और तमिलनाडु में BA.4 और BA.5 मामले सामने आए हैं, जबकि अधिकांश मामले BA.2 वेरिएंट से जुड़े हैं। Share and aware: Health Facts

दूसरों की सेहत सुधारने वाले डॉक्टर खुद कैसे रखते हैं अपना ध्यान, जानिए डॉक्टरों के जीवन के 4 चक्र

July 01, 2022 at 09:41AM भारत में 1 जुलाई को 'राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस' या नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctors’ Day) के रूप में मनाता है और यह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। यह दिन उन सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को समर्पित होता है, जो मानव जीवन को बचाने में लगे हुए हैं। इस खास अवसर पर यह जानने की कोशिश करेंगी कि दूसरों स्वास्थ्य सुधारने वाले किसी डॉक्टर का खुद का स्वास्थ्य कैसा होता है। दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्‍पताल में न्‍यूरोसर्जरी की डायरेक्‍टर एवं एचओडी डॉ सोनल गुप्‍ता के अनुसार, दिल की सेहत की सुरक्षा के लिए शारीरिक व्‍यायाम बेहद महत्‍वपूर्ण होता है। स्ट्रेस यानि तनाव आज के दौर में काफी बढ़ गया है और यह ब्रेन तथा हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाता है। दुर्भाग्‍यवश, डॉक्‍टरों के जीवन में तनाव बहुत अधिक रहता है और व्‍यायाम न के बराबर होता है। हिंदु शास्‍त्रों के अनुसार किसी भी व्‍यक्ति के जीवन के चार चरण होते हैं जिन्‍हें आश्रम कहते हैं। ये हैं- ब्रह्मचर्य, गृहस्‍थ, वानप्रस्‍थ, संन्‍यास। रोचक बात यह है कि डॉक्‍टरों के जीवन में भी इसी ...

JAC 12th Result 2022: झारखंड बोर्ड 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक?

June 30, 2022 at 04:34PM नई दिल्ली, 30 जून: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) बोर्ड ने 12वीं के कॉमर्स और आर्ट्स 2022 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। झारखंड बोर्ड के कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in जारी किए गए हैं। इस रिजल्ट को आप Share Latest Jobs

नमक को इस तरीके से खाकर करें एक्सरसाइज, पता भी नहीं चलेगा कहां गया पूरे शरीर का फैट

June 30, 2022 at 01:41PM मोटापा कम (Weight loss) करना एक कठिन काम है जिसमें आपको एक्सरसाइज और डाइट दोनों का बराबर रूप से ध्यान रखना पड़ता है। बहुत से लोग हैं, जो वजन कम करने के लिए कोई भी तरीका अपनाने को तैयार हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वजन कम हमेशा हेल्दी तरीके से कम किया जाना चाहिए। एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और इस प्रक्रिया को तेज करने वाली चीजों का सेवन करें। यह सरल भी है और हेल्दी भी।वजन कम करने (Weight loss) में मामले में यह भी मायने रखता है कि आप एक्सरसाइज करने से पहले और बाद में क्या खाते हैं। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनका सेवन करने से आपको बेहतर तरीके से एक्सरसाइज करने में मदद मिल सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट निधि निगम के अनुसार, आपने अक्सर सुना होगा कि रनिंग या जिम जाने से पहले प्रोटीन वाले फूड जैसे केला, नट्स, पनीर खाने से ज्यादा फायदा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्कआउट से पहले नमक जैसी चीज का सेवन करने से आपको एक्सरसाइज करने और हेल्दी तरीके से पूरे शरीर का वजन कम करने में मदद मिल सकती है। एक्सरसाइज करने से पहले एक चुटकी नमक खाने स...

कोरोना का आतंक! 1 लाख लोग हुए बीमार, इन 2 जगहों में दर्द होते ही समझ जाएं आप भी आ गए चपेट में

June 30, 2022 at 11:45AM कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का खतरा कम होता नहीं दिख रहा है। भारत में इस समय कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) की स्थिति बनी हुई है। इस बार कोरोना के लक्षण बेशक गंभीर नहीं हैं लेकिन कोरोना की बुरी स्थिति के लिए जिम्मेदार ओमीक्रोन (Omicron) और उसके सब-वेरिएंट्स जैसे बीए.2, बीए.4 और बीए.5 में तेजी से फैलने की क्षमता जरूर है। यही वजह है कि देश में पिछले कुछ हफ्तों में एक्टिव मामले बढ़कर एक लाख के पार पहुंच गए हैं। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,34,52,164 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना से अब तक 5,25,116 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के वेरिएंट्स बदलने से इसके लक्षणों में भी तेजी से बदलाव हुआ है। वैसे तो कोरोना के तीन क्लासिक लक्षण (covid classic symptoms) हैं- खांसी, बुखार और स्वाद और गंध का बदलना। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ मरीजों में कुछ अलग और अजीब लक्षण भी देखे जा रहे हैं। लेकिन अब शोधकर्ताओं का मानना है कि दर्द भी कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षणों में से एक है। अगर आपको सिरदर्द या मांसपेशियों में दर्...

डायबिटीज में दवा और जहर दोनों का काम करता है कटहल, खाते समय रखें इस बात का ध्यान

June 30, 2022 at 11:36AM कटहल(Jackfruit) कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, खनिज, आहार फाइबर और फाइटोकेमिकल्स जैसे पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है। कटहल का फल सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। कटहल के गुण और इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे स्वास्थ्य वर्धक बनाते हैं। लेकिन, क्या मधुमेह रोगियों को इसका सेवन करना चाहिए? इसमें मौजूद विटामिन-B मधुमेह (Diabetes) रोगियों के लिए इंसुलिन में सुधार कर सकता है। इसके अलावा, कटहल में एंटीडायबिटिक प्रभाव भी मौजूद होता है जो मधुमेह की समस्या को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। लेकिन इसके सेवन से संबंधित कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता। नहीं तो कटहल दवा की जगह जहर का काम करने लग जाता है।विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के अनुसार, मधुमेह - एक पुरानी, चयापचय संबंधी बीमारी है। भारत में 20 और 70 वर्ष के आयु वर्ग में अनुमानित 8.7 प्रतिशत आबादी मधुमेह से पीड़ित है। यह स्थिति बल्ड में शुगर की मात्रा को बढ़ाती है। जिसे यदि अनुपचारित छोड़ दिया जाए, तो यह आंखों, हृदय, गुर्दे और शरीर के कई अन्य अंगों को प्रभावित कर सकती है। S...

डेंटिस्ट को कतई न दें 5000 रुपये! बस 7 दिन चबाएं ये हरा पत्ता, पीले दांत होंगे सफेद

June 30, 2022 at 09:26AM दांतों का पीलापन या मुंह से बदबू आना एक गंभीर समस्या है। इसकी वजह से आपको कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। खाने-पीने की गलत आदतों की वजह से आपके सफेद दांत पीले हो सकते हैं। अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो आपको दांत-मसूड़ों की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वैसे तो पीले या काले पड़ चुके दांतों को नैचुरल रूप से सफेद करने के तरीके कई हैं लेकिन आपको सिगरेट, बहुत अधिक कॉफी या सोडा और तंबाकू चबाना जैसी गंदी आदतों से बचना चाहिए। इसके अलावा जंक फूड का कम सेवन करें। इसके बजाय अपने खाने में सेब, गाजर, स्ट्रॉबेरी और अजवाइन और फल-सब्जियां शामिल करें। अगर आप यह सब काम भी नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको आज ही से तुलसी के हरे पत्ते चबाने शुरू कर देने चाहिए। तुलसी के पत्ते आपके पीले दांतों को बिना किसी नुकसान के सफेद और मजबूत बना सकते हैं। इतना ही नहीं, इसके हरे पत्तों का पाउडर या पेस्ट भी आपको मुंह की दुर्गंध व अन्य मसूड़ों की बीमारियों से बचा सकता है। Share and aware: Health Facts

बायजूस की फर्म टॉपर ने 1100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

June 30, 2022 at 10:30AM नई दिल्ली, 30 जून। ऑनलाइन ट्यूटोरियल की बड़ी कंपनी बायजूस की फर्म टॉपर ने 1100 कर्मचारियों को बाहर कर दिया है। कंपनी ने तकरीबन 36 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों ने बताया कि हमे Share Latest Jobs

खून में बढ़ा है यूरिक एसिड तो तुरंत बना लें इस सफेद चीज से दूरी, आयुर्वेद में है न खाने की सलाह

June 28, 2022 at 03:53PM यूरिक एसिड भोजन के पाचन और शरीर की कोशिकाओं के टूटने की प्राकृतिक प्रक्रियाओं से बनता है। कुछ खाद्य पदार्थों में प्यूरिन नामक प्राकृतिक तत्व होता है। जब शरीर प्यूरिन का पाचन करता है, तो यूरिक एसिड बनता है। किडनी खून में से अधिकतर यूरिक एसिड को पेशाब के जरिये शरीर से बाहर भी निकाल देती है । लेकिन अगर यह यूरिक एसिड अधिक मात्रा में बनने लगती है तो किडनी उसे हटा नहीं पाती है। ऐसे में खून में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है। अगर शरीर में बहुत ज्यादा यूरिक एसिड जमने लगे, तो इसे हाइपरयूरिसीमिया (Hyperuricemia) कहा जाता है ।खून में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से हाथ-पैर में जकड़न आने लगती है और उठने बैठने में दिक्कत होती है। उंगलियों में सूजन और असहनीय दर्द भी होता है। शरीर में यूरिक एसिड के बढ़े होने पर गठिया, संधिवात, गाउट आदि जैसी बीमारियां होती है। साथ ही साथ अगर जोड़ों में गांठ की शिकायत हो जाती है । यूरिक एसिड बढ़ने से ब्लड प्रेशर, थायराइड और मधुमेह जैसी बीमारियां होती है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि दही का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आपके मन में भी यह सवाल रह-रहकर उठत...

हार्ट अटैक-स्ट्रोक की असली जड़ है गंदा कोलेस्ट्रॉल, इसे बाहर निकालने के लिए खाएं ये 5 चीजें

June 28, 2022 at 10:59AM कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) एक गंदा पदार्थ है, जो आपके खून की नसों में पाया जाता है। यह दो तरह का होता है- एक है खराब कोलेस्ट्रॉल जिसे या एलडीएल (LDL Cholesterol) कहते हैं और दूसरा है अच्छा कोलेस्ट्रॉल जिसे एचडीएल (HDL Cholesterol) कहते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल आपके द्वारा खाए जाने वाले पदार्थों से बनता है। इसके अलावा आपका लीवर भी कोलेस्ट्रॉल बनाता है। क्लीवलैंड क्लिनिक का मानना है कि आपका लीवर कोलेस्ट्रॉल की बड़ी वजह है, जो आपके खून में कोलेस्ट्रॉल का लगभग 85% बनाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल वाले खाद्य पदार्थों में वो चीजें शामिल हैं जिनमें सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट ज्यादा होता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स पशु उत्पादों जैसे मांस, वसा वाले डेयरी उत्पाद और तेल से बनी चीजें न खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इनमें सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है। कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें? कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है। इससे आपको हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। इससे बचने या इसकी मात्रा कम करने के लिए आपको फिजिकल एक्टिविटी और हेल...

तीन दिन के भीतर वायुसेना को अग्निपथ भर्ती योजना के तहत मिले 56960 आवेदन

June 27, 2022 at 10:42AM नई दिल्ली, 27 जून। भारतीय वायुसेना ने हाल ही में शुरू की गई सेना में भर्ती योजना अग्निपथ के तहत 56960 आवेदन प्राप्त किए हैं। रविवार तक वायुसेना को तकरीबन 57 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। महज तीन दिन के Share Latest Jobs

नए अध्ययन में दावा, डायबिटीज-मोटापे को एक साथ खत्म करेंगे ये 6 फल

June 27, 2022 at 09:23AM फल खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं, इस बारे में हर कोई जानता है। फलों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। यह जानते हुए भी अधिकतर लोग फल नहीं खाते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नियमित रूप से फलों का सेवन हेल्दी एंड फिट रहने और कई गंभीर बीमारियों से बचने का सबसे बेहतर और आसान तरीका है। ऐसा माना जाता है कि रोजाना फल खाने से डायबिटीज (Diabetes) को कंट्रोल रखने, वजन कम (Weight loss) करने, हड्डियों का स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, सूजन से बचने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। अगर आप डायबिटीज और बढ़ते मोटापे से परेशान हैं, तो आपको किसी भी कीमत पर फलों का सेवन करना चाहिए।फूड रिसर्च इंटरनेशनल जर्नल के जुलाई 2022 के अंक में प्रकाशित नए शोध के अनुसार, फलों में पॉलीफेनोल्स (Polyphenols) की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो डायबिटीज और मोटापे के जोखिम को कम कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि पॉलीफेनोल्स से भरपुर सब्जियां भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। Share and aware: Health Facts

भारतीय स्टूडेंट्स को यूरोप में क्यों लुभाता है इटली? जानिए कम खर्चे में कैसे पढ़ते हैं छात्र

June 26, 2022 at 03:59PM नई दिल्ली, 26 जून। वर्तमान में शिक्षा के बाद रोजगार के लिए लोगोों दर- बदर भटकना पड़ता है। ऐसे में युवाओं की समस्याओं को मिटाने के लिए इटली में की आकर्षकत योजनाएं हैं। जिन्हें जानकर युवा आकर्षित होते हैं। Share Latest Jobs

अल्कोहल ही नहीं ये 5 फूड भी करते हैं आपके लीवर को सड़ाने का काम, खाने से पहले दोबारा सोच लें

June 24, 2022 at 04:37PM लीवर(Liver) शरीर का सबसे मुख्य भाग होता है। इसक मुख्य काम पाचन तंत्र से आने वाले रक्त को फिल्टर करना है। इसके साथ ही लीवर रसायनों को डिटॉक्सीफाई करता है और दवाओं को मेटाबोलाइज करता है। और फैट को कम करने, कार्बोहाइड्रेट को स्टोर करने से लेकर प्रोटीन बनाने में मदद करता है। इसलिए इसकी सेहत का ध्यान रखने से ही आपकी निरोग जीवन जी सकते हैं। असंतुलित जीवनशैली आपके लीवर को शराब जीतना ही नुकसान पहुंचा सकती हैं।लीवर कमजोर के होने के लक्षण क्या है? लीवर रोग आनुवंशिक भी हो सकता है। लीवर की समस्याएं कई तरह के कारकों के कारण भी हो सकती हैं जो लीवर को नुकसान पहुंचाती हैं, जैसे वायरस, शराब का सेवन और मोटापा। समय के साथ, लीवर को नुकसान पहुंचाने वाली स्थितियों से सिरोसिस हो सकता है। इससे लीवर के फेल हो जाने का खतरा भी बना रहता है। लीवर खराब होने पर शरीर में कमजोरी होना, भूख कम होना, उल्टी होना, नींद ना आना, दिनभर थकान महसूस होना, शरीर में सुस्ती रहना, तेजी से वजन घटना, लीवर में सूजन जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। ऐसे में हम शराब जीतना ही हानि पहुंचाने वाले लीवर के दुश्मनों के बारे ...

Agniveer Recruitment 2022: एयरफोर्स में अग्निवीर भर्ती के रजिस्‍ट्रेशन आज से शुरू, जानिए कैसे करें अप्लाई

June 24, 2022 at 12:02PM नई दिल्ली, 24 जून: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती स्कीम के तहत आज यानी 24 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 जून से शुरू होकर 05 जुलाई तक जारी रहेगी। इंडियन एरफोर्स ने 22 जून Share Latest Jobs

चेहरे की चर्बी दूर करने के लिए चबाते रहते हैं chewing gum? ये 4 बातें आपके लिए जानना है बेहद जरूरी

June 23, 2022 at 11:44AM चेहरे में चर्बी (Fat) जमा होन से कई लोग परेशान रहते हैं। आमतौर पर ऐसा सेहत से ज्यादा ब्यूटी ट्रेंड के लहजे से होता है। पहले भरे-भरे गालों को ज्यादा बेहतर माना जाता था। लेकिन अब स्लिम चेहरों का ट्रेंड चलता है। टीवी पर अक्सर आपने मॉडल्स को ऐसे ही देखा होगा। हालांकि चेहरे की चर्बी वजन बढ़ने के कारण होती है। चेहरे की अतिरिक्त चर्बी के पीछे का कारण खराब आहार, व्यायाम की कमी, उम्र बढ़ना या अनुवांशिक कारक हो सकते हैं। चेहरे में चर्बी की मात्रा ज्यादा होने से यह आमतौर पर गालों, जबड़े, ठुड्डी के नीचे और गर्दन में अधिक दिखाई देता है। चेहरे की चर्बी गोल, कम स्पष्ट चेहरे वाले लोगों में अधिक विजिबल होती है। लड़कियों में फेस फैट एक गंभीर समस्या होती है। क्योंकि बहत कम ही लोग चेहरे की चर्बी को कम करने वाले एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं। इसलिए वह हर उलूल-जुलूल उपायों के फेर में पड़ जाते हैं। ऐसे ही एक उपाय है च्विंगम चबाना। हालांकि ये सच है कि च्विंगम चबाने से जबड़ों में निरंतर क्रियाए होती रहती है। लकिन ऐसे कोई भी प्रमाण नहीं मिलते हैं जो साबित करते हो कि च्विंगम चेहरे में...

खून से गंदे यूरिक एसिड को निकाल देंगी ये 5 सब्जियां, गाउट-पथरी से होगा बचाव

June 23, 2022 at 11:11AM कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) और ब्लड शुगर (Blood Sugar) की तरह यूरिक एसिड (Uric acid) भी खून में पाया जाने वाला गंदा और हानिकारक पदार्थ है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। आजकल बहुत से लोग जोड़ों में दर्द, पथरी और गठिया जैसे रोगों से पीड़ित रहते हैं। इन रोगों का एक बड़ा कारण खून में यूरिक एसिड का बढ़ना हो सकता है। यह गंदा पदार्थ आपके द्वारा खाई जाने वाली कुछ चीजों की वजह से खून में जमा होता रहता है। वैसे तो यूरिक एसिड किडनियां द्वारा फिल्टर होकर पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है लेकिन कई बार ऐसा नहीं होने से यह ठोस क्रिस्टल यानी पथरी के रूप लेकर जमा हो जाता है। ऐसा होने से आपको गाउट रोग हो सकता है, जिसमें जोड़ों में गंभीर दर्द होता है। खून में यूरिक एसिड बढ़ने की कई वजह हैं जिनमें अधिक मात्रा में शराब पीना, मूत्रवर्धक दवाएं या पानी की गोलियां लेना, मोटापा, सोरायसिस, हाइपोथायरायडिज्म आदि शामिल हैं। इनके अलावा प्यूरीन से भरपूर चीजों जैसे कलेजी, मशरूम, मटर, सूखे सेम और सार्डिन का अधिक सेवन करने से भी यह जमा होता है। यूरिक एसिड लेवल कम करने और गाउट जैसे रोगों से...

सिर्फ खांसी-बुखार में न उलझें, सबसे ज्यादा हालत खराब कर रहे कोरोना के ये 6 'साइलेंट' लक्षण

June 23, 2022 at 09:12AM कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। भारत सहित दुनिया के अधिकतर देशों में कोरोना के चौथी लहर (Covid 4th wave) ने तबाही मचाई हुई है। देश में रोजाना करीब 12 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में नए मामलों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गई है। बेशक चौथी लहर के दौरान कोरोना के इतने गंभीर लक्षण नहीं हैं लेकिन इस बार ओमीक्रोन (Omicron) जैसे कोरोना के जो वेरिएंट्स मिले हैं, उनमें तेजी से संक्रमण फैलाने की क्षमता है।कोरोना के वेरिएंट्स बदलने से इसके लक्षणों में भी तेजी से बदलाव हुआ है। अब सिर्फ खांसी या बुखार कोरोना के लक्षण नहीं रह गए हैं। कोरोना वायरस शरीर के हर अंग को प्रभावित कर रहा है और यही वजह है कि मरीजों में अजीबोगरीब लक्षण भी देखे जा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि कुछ लक्षण मरीजों को ठीक होने के बाद भी कुछ दिन हफ्ते नहीं, बल्कि महीनों या सालों तक परेशान कर रहे हैं। कोरोना के आम लक्षणों में बुखार, खांसी, सांस की कमी, नाक बहना, सूंघने की क्षमता कम होना और पेट से जुड़ी समस्याएं आदि शामिल हैं। लेकिन कुछ ऐसे साइलेंट ...

सोने से भी कीमती 'कीड़ा जड़ी' को लेकर हो रही मारामारी, यौन क्षमता बढ़ाने के साथ ये हैं 5 फायदे

June 22, 2022 at 04:59PM अगर आप इंटरनेट पर खबर पढ़ते हैं या वायरल न्यूज में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपने 'हिमालयन वियाग्रा' (Himalayan Viagra) का नाम जरूर सुना होगा। यह खास तरह की जड़ी बूटी पिछले कुछ सालों से काफी चर्चा में है और इसकी चर्चा की वजह इसके खास फायदे और कीमत है। बताया जाता है कि बाजार में 'कीड़ा जड़ी' के नाम से मशहूर इस जड़ी बूटी का इस्तेमाल यौन समस्याओं के इलाज में किया जाता है और बाजार में इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये किलो है। कीड़ा जड़ी क्या है? इस बेशकीमती जड़ी बूटी को कैटरपिलर फंगस और 'हिमालयन वियाग्रा' के नाम से भी जाना जाता है। यह सोने की तुलना में अधिक मूल्यवान है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इस जड़ी बूटी को 'यार्त्सा गनबू' (Yartsa gunbu) के रूप में जाना जाता है। यह जड़ी बूटी एक पीले कैटरपिलर और एक मशरूम से मिलकर बनती है। इसे कैटरपिलर फंगस कहा जाता है क्योंकि यह घोस्ट मॉथ लार्वा के सिर से निकलता है। Share and aware: Health Facts

Diabetes के मरीज बेरोकटोक पिएं ये 4 ड्रिंक, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी बरकरार

June 22, 2022 at 04:35PM मधुमेह(Diabetes) में कौन सा जूस फायदेमंद है? लोग अक्सर डायबिटीज में खाने और पीने की चीजो को लेकर परेशान रहते हैं। आमतौर पर लोगों यही पता होता है कि सिर्फ मीठा खाना हानिकारक होता है। और लोग मिठाई जैसी चीजों को खाना बंद कर देते हैं। पर इससे परेशानी खत्म नहीं होती है। मधुमेह के प्रबंधन की बात आती है, तो आप अपनी दिनचर्या में क्या पीते हैं, यह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि आप क्या खाते हैं। एक गिलास फल का जूस भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है।यदि आप टाइप 2 डायबिटीज के मरीज हैं, तो सोडा, कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, मीठी चाय और यहां तक कि फलों के रस जैसे सभी विकल्पों को छोड़ना होगा। इसकी जगह पर लो-शुगर, शुगर-फ्री, ज़ीरो या लो-कैलोरी ड्रिंक्स के विकल्प आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है। इससे आपको गंभीर लक्षणों को कंट्रोल करने और स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। 2022 के आकंडों के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या की 9.3% आबादी डायबिटीज से ग्रसित है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप इससे जुड़ी तथ्यों की जानकारी रखें। अगर आपको डायबिटीज हो चुका है तो अपने खान-पान का विशेष ध्य...

'साइलेंट किलर' Diabetes और High Blood Pressure से एक साथ छुटकारा पाने के 10 योग

June 21, 2022 at 11:02AM डायबिटीज (Diabetes) और हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) दो गंभीर समस्याएं हैं जिनसे बहुत से लोग पीड़ित रहते हैं। दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की मौत इन दोनों विकाओर्ण की वजह से होती है। जहां डायबिटीज में ब्लड शुगर बढ़ने से कई गंभीर समस्यायों का खतरा रहता है, वहीं हाइपरटेंशन में ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिल के रोग और यहां तक कि हार्ट अटैक का खतरा होता है। ध्यान रहे कि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है जबकि हाइपरटेंशन धीरे-धीरे बिना किसी गंभीर लक्षणों के शरीर को तबाह करती रहती है। ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखकर ही मरीज एक स्वस्थ जीवन की कल्पना कर सकता है। बेशक इन दोनों रोगों के लिए बाजार में कई तरह की दवाएं मौजूद हैं लेकिन आप इन्हें कुछ योगासन के जरिए भी कंट्रोल रख सकते हैं।आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2022) पर योग एक्सपर्ट और लाइफ कोच मिक्की मेहता आपको कुछ आसान योगासन बता रहे हैं, जो ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर दोनों को एक साथ कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैंI Share and aware: Health Facts

JAC 10th, 12th Results: कुछ ही देर में जारी होंगे झारखंड 10th और 12th बोर्ड के रिजल्ट, ऐसे चेक करें परिणाम

June 21, 2022 at 10:39AM नई दिल्ली, 21 जून : झारखंड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड बोर्ड आज यानी मंगलवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। सभी परीक्षार्थियों का इंतजार आज थम जाएगा। परीक्षा देने के बाद Share Latest Jobs

ब्लड शुगर-ब्लड प्रेशर को काबू रखता है योग, किडनी रोगों से भी करता है बचाव, जानिए 20 फायदे

June 21, 2022 at 09:32AM हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) मनाया जाता है। योग की उत्पत्ति भारत में हुई और इसका इतिहास 5000 वर्ष से भी ज़्यादा पुराना है। कुछ लोग इसे फिटनेस के लिए फैशन के तौर पर अपनाते हैं, लेकिन इससे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और किडनी की क्रोनिक बीमारियों सहित कई तरह की क्रोनिक बीमारियों में फायदा मिल सकता है।योग से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे मिलते हैं। पश्चिमी के वैज्ञानिकों ने इस बारे में पक्के सबूत देना शुरू किए हैं कि योग स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, दर्द को ठीक करने और बीमारियों को दूर रखने में किस तरह मदद करता है। एक बार योग को समझ लें, तो उसके बाद आप खुद योग करने के लिए प्रेरित होंगे और अगली बार कोई आप से पूछे कि आप योग क्यों करते हैं, तो आप तुरंत जवाब दे पाएंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फोर्टिस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में फ्रोलॉजी एंड किडनी ट्रांसप्लांट के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ संजीव गुलाटी आपको बता रहे हैं कि योग किन-किन बीमारियों में लाभदायक है। Share and aware: Health Facts

नौजवानों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इस बैंक ने निकाली वैकेंसी

June 20, 2022 at 01:59PM नई दिल्ली, 20 जून: देश में जहां युवाओं ने सरकार की नई सेना भर्ती योजना को लेकर हंगामा मचाया हुआ है। वहीं बैंक की तैयारी कर रहे नौजवानों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर मिल रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Share Latest Jobs

CDC की सलाह- बस ये 4 चीजें न खाएं, जीवन में कभी नहीं बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल

June 20, 2022 at 09:17AM कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना ( High Cholesterol) एक गंभीर समस्या बन गया है जिससे बहुत से लोग पीड़ित रहते हैं। कोलेस्ट्रॉल मोम की तरह एक पदार्थ होता है, जो रक्त वाहिकाओं में जमा होता है और इसका लेवल बढ़ने से नसों में ब्लॉकेज हो सकती है, जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन थम सकता है। जाहिर है ब्लड फ्लो धीमा होने या थमने से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ता है? इस बात को ध्यान में रखना जरूरी है कि आपका शरीर अपने लिए जरूरी कोलेस्ट्रॉल बनाता है। जो कोलेस्ट्रॉल गलत खाने-पीने की चीजों से आपके शरीर में जमा होता है, वो खतरनाक होता है। एक स्वस्थ जीवन शैली और बेहतर खान-पान के जरिए आप अपने कोलेस्ट्रॉल को स्वस्थ रख सकते हैं। इसे काबू में रखकर हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकते हैं।कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें? सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) का मानना है कि सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट वाली चीजों में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो खून की नसों में जमा होकर होने ब्लॉक कर सकता है और आगे चलकर हृदय रोग जैसी जानलेवा बीमारियों का कार...

Government Jobs: अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, कई विभागों में निकली बंपर भर्ती, यहां देखें पूरी लिस्ट

June 19, 2022 at 05:19PM नई दिल्ली, 19 जून : सरकारी नौकरी खोज रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जो अभ्यर्थी नौकरियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए सरकारी कंपनियों की लिस्ट दी गई है, जिनकी पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। साथ ही Share Latest Jobs

ये 5 हेल्दी आदतें हर पिता को बनाती है अपने बच्चे का सुपरहीरो, स्वस्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए जरूर करें फॉलो

June 18, 2022 at 02:15PM दुनियाभर में हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे (Father’s Day) मनाया जाता है। इस बार यह स्पेशल डे 19 जून को सेलिब्रेट किया जाएगा। वैसे तो पिता के प्यार और बलिदान का शुक्रिया अदा करने के लिए एक दिन काफी नहीं हो सकता है। लेकिन इस एक दिन आप अपने पिता के लिए पूरा साल बेहतर बनाने की दिशा में कुछ अहम फैसले जरूर लें सकते हैं। उनमें से एक है अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना। इस फादर्स डे पर, आप यह सुनिश्चित करें की आपके पिता बीमारियों को दूर करने के लिए एक्सपर्ट के बताए सुझावों का नियमित पालन कर रहें है। अगर आप खुद एक पिता हैं तो अपने और अपने बच्चे के स्वस्थ्य और खुशहाल भविष्य के लिए इनआदतों को नदरअंदाज करने की गलती बिल्कुल न करें।वेल्थ बिफॉर हेल्थ की संस्थापक न्यूट्रिशनिस्ट सपना जयसिंह पटेल का मानना है कि एक स्वस्थ जीवनशैली जीना आपके समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। जबकि सभी को विभिन्न प्रकार की स्वस्थ आदतों को अपनाना चाहिए। वहीं, कुछ आदतें ऐसी भी हैं जो विशेष रूप से पिता के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए...

12th बोर्ड रिजल्ट: हिमाचल 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी, फिर बेटियों ने मारी बाजी

June 18, 2022 at 01:50PM शिमला, 18 जून: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। इस बार 12वीं का परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने रिजल्ट में बाजी मारी है। आर्ट्स की टॉप 10 Share Latest Jobs

93 Kg की इस महिला बैंकर ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, पतली होने के लिए फॉलो की ये Diet

June 18, 2022 at 11:59AM प्रेरणा मिश्रा का जीवन तब पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया था, जब उनकी बेटी को 2021 में ब्लड कैंसर का पता चला। उन्होंने अपना पूरा समय, अपनी ऊर्जा अपनी बेटी की देखभाल करने में लगा दी। हालांकि, इससे उनकी हेल्थ और फिटनेस प्रभावित होने लगा। इस समय न केवल उन्होंने शारीरिक बल्कि मानसिक स्वस्थ्य का भी सामना किया। अचानक से उनका वजन बढ़कर 93 किलो हो गया था। तभी उन्होंने फिटनेस को पटरी पर लाने का फैसला किया। उन्होंने अपनी जीवनशैली में बदलाव करने के अलावा नियमित रूप से व्यायाम को अपने रूटीन का हिस्सा बनाया और मात्र 10 महीने के अंदर 23 किलो वजन घटा लिया। तो आइए जानते हैं प्रेरणा मिश्रा की वेटलॉस स्टोरी के बारे में। (Image Credit: TOI) Share and aware: Health Facts

बारिश के दिनों में बढ़ जाता है डेंगू और मलेरिया का आतंक, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया राहत पाने के 5 आसान तरीके

June 18, 2022 at 11:11AM देश में मानसून का समय आ गया है। कई राज्यों में अभी से ही जबरदस्त पानी बरस रहा है। ऐसे में घरों के आसपास इक्टठा कचरों और नालियों के वजह से मच्छर पनपने लग जाते है। और मच्छरों से होने वाली बीमारियां का जोखिम भी बढ़ने लगता है। एक सर्वे के अनुसार, डेंगू और मलेरिया सबसे अधिक प्रचलित आर्थ्रोपोड जनित रोग हैं, जिसकी चपेट में हर साल 390 से 214 मिलियन लोग आते हैें। ऐसे में इससे बचाव के घरेलू उपाय आपके बड़े काम आ सकता है।सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजूता दिवाकर ने इस मानसून की सबसे आम परेशानी से राहत पाने का जबरदस्त और किफायती उपाय बताया है। डेंगू और मलेरिया से परेशान मरीज के लिए ये घरेलू तरीके राहत पहुंचाने का काम कर सकते हैं। Share and aware: Health Facts

भयानक हो सकती है शरीर की ये 5 स्थितियां, दिल को बना सकती है 'टाइम बम'

June 18, 2022 at 10:42AM युवा आबादी में हृदय रोग बेहद आम हो गया है। आज यह दुनियाभर में होने वाली मौतों का मुख्य कारण भी है। वैसे तो हम सभी इस बीमारी के लिए अनहेल्दी लाइफस्टाइल की कुछ आदतों को दोष देते हैं, लेकिन यह एक वास्तविकता है, जिसका हमें सामना करना चाहिए और इसे जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास करना चाहिए। बता दें कि आपका दिल आपके शरीर का मस्कुलर अंग है, जो दिन में 1 लाख बार धड़कता है। यह 24 घंटे में 5000 गैलन ब्लड पंप करता है और आपके पूरे सिस्टम में ऑक्सीजन पहुंचाता है। लेकिन इसके कमजोर और डैमेज होने का खतरा भी सबसे ज्यादा रहता है। कई तरह की स्वास्थ्य स्थितियां आपकी बीमारी के जोखिम को बढ़ा देती हैं। इनमें से कुछ बीमारियां साइलेंट किलर होती हैं, जिसके लक्षण आसानी से दिखाई नहीं देते। विशेषज्ञ कहते हैं कि दिल से जुड़े जोखिम कारकों को जानना सभी प्रकार के हृदय रोगों को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है। तो आइए हम आपको कुछ ऐसी स्थितियों के बारे में बता रहे हैं, जो एक समय बाद आपके दिल को टाइम बॉम बना देती हैं। Share and aware: Health Facts

कोरोना के बाद सोनिया गांधी की नाक से बहा खून, क्या कोविड का गंभीर लक्षण है Nosebleed?

June 17, 2022 at 03:54PM कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress president Sonia Gandhi) कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर पार्टी ने शुक्रवार को एक हेल्थ अपडेट जारी किया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि कोविड संक्रमण के बाद उनकी नाक से खून बहने लगा था। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उनके श्वसन पथ के निचले हिस्से में संक्रमण का पता चला है। फिलहाल उनकी देखभाल और उपचार जारी है। सोनिया को 12 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।रमेश ने कहा कि गुरुवार को उनको सांस लेने में दिक्कत हुई थी। बाद में उनके श्वसन पथ के निचले हिस्से में एक फंगल संक्रमण (fungal infection) का भी पता चला। उन्होंने बताया कि उन्हें कोविड के बाद और भी कई दिक्कतें हैं और फिलहाल उनका इलाज कोरोना के बाद होने लक्षणों (Long covid symptoms) के आधार पर किया जा रहा है। Share and aware: Health Facts

महाराष्‍ट्र बोर्ड का 10वीं क्लास का रिजल्‍ट जारी, 97 फीसदी छात्र हुए पास

June 17, 2022 at 01:51PM मुंबई, 17 जून: महाराष्‍ट्र बोर्ड ने 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के नतीजों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड अध्‍यक्ष ने शुक्रवार को बताया कि 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओ ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिनका रिजल्‍ट आज जारी किया Share Latest Jobs

भयंकर हुआ कोरोना! एक साथ करीब 13 हजार लोग बीमार, चौथी लहर में दिख रहे ये 6 गंभीर लक्षण

June 17, 2022 at 10:47AM भारत में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का प्रकोप एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 12,847 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4,32,70,577 हो गई है। पिछले एक दिन में 14 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,817 हो गई है। देश में अब एक्टिव मामले बढ़कर 63,063 है। चिंता की बात यह है कि दैनिक नए मामले सिर्फ एक हफ्ते के भीतर तीन हजार से 12 हजार जा पहुंचे हैं। इसे कोरोना वायरस की चौथी लहर (Covid 4th wave) के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कह रहे हैं कि चिंता की कोई बात नहीं है। पिछले एक साल में कोरोना ने अपने कई रूप बदले हैं और इस तरह कोरोना के लक्षणों में भी बदलाव आया है। अब सिर्फ खांसी, बुखार या सांस की कमी कोरोना के लक्षण नहीं रहे गए हैं। कोरोना फेफड़ों के अलावा सभी अंगों को प्रभावित कर रहा है इसलिए इसके लक्षणों को पहचानना और ज्यादा मुश्किल हो रहा है क्योंकि इसके अधिकतर लक्षण कई आम बीमारियों से मिलते-जुलते हैं। Share and aware: Heal...

औषधीय गुणों का खजाना है काली हल्दी, खाते ही तुरंत मिलता है गैस, अस्थमा समेत इन 9 बीमारियों से आराम

June 16, 2022 at 04:16PM हल्दी के औषधीय गुणों के वजह से इसे विश्व स्तरीय पहचान प्राप्त है। यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ कई तरह के रोगों से शरीर को बचाता है। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स हर रोज कुछ मात्रा में इसके सेवन की सलाह देते हैं। हल्दी की बात आते ही दिमाग में एक तेज पीले रंग का पाउडर दिखने लग जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि हल्दी सिर्फ पीले रंग की नहीं होती है। हालांकि इसे काली हल्दी कहते हैं लेकिन यह काले और नीले रंग के कॉम्बिनेशन में होती है।काली हल्दी आमतौर पर भारत के पूर्वोत्तर और मध्य प्रदेश में उगायी जाती है। काली हल्दी को एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर माना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम Curcuma caesia है। मणिपुर और कुछ अन्य राज्यों में जनजातियों के लिए इस पौधे का विशेष महत्व है, यहां इसके जड़ों से तैयार पेस्ट को घावों और सांप व बिच्छू के काटने पर भी लगाया जाता है। Share and aware: Health Facts

तेलंगाना: KTR ने परीक्षार्थियों को दिए स्टडी मटीरियल, बोले- 3 महीने की मेहनत से पा सकते हैं सरकारी नौकरी

June 16, 2022 at 03:10PM नई दिल्ली, 16 जून : तेलंगाना के आईटी मिनिस्टर और टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने वेंकटरोपल्ली में 33 लाख रुपये की लागत से केसीआर प्रगति प्रांगणम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। वे मुस्ताबाद Share Latest Jobs

देश में एक दिन में 12213 लोगों को कोरोना, हाथ-पैरों में दिख रहे इस अजीब लक्षण से उड़े मरीजों के होश

June 16, 2022 at 01:06PM भारत में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) ने एक बार फिर तबाही मचानी शुरू कर दी है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,213 नए मामले सामने आए हैं। इसे कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) के रूप में देखा जा रहा है। ध्यान रहे कि पिछले कुछ दिनों से यह आंकड़ा 8 हजार के आसपास बना हुआ था। इसका मतलब है कि पिछले एक दिन में 4 हजार नए मामले बढ़े हैं। यानी नए मामले 38.43 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़े हैं। इसी के साथ देश में कुल एक्टिव मामले बढ़कर 58,215 हो गए हैं। चिंता के बात यह है कि पिछले एक हफ्ते में इतने मामले बढ़े हैं। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,803 हो गई है। ओमीक्रोन (Omicron) जैसे कोरोना के वेरिएंट बदलने से इसके लक्षण और इसके दुष्प्रभाव भी तेजी से बदले हैं। कोरोना अब सिर्फ फेफड़ों पर आक्रमण नहीं कर रहा है बल्कि यह शरीर के किसी भी हिस्से या अंग को प्रभावित कर सकता है। सामान्य सर्दी के लक्षणों और बीमारी से अलग अन्य लक्षणों के अलावा, कुछ अन्य लक्षण भी हैं जो कोरोना के मरीजों में देखे जा रहे हैं। कोविड से जुड़ा ऐसा ही एक अजीब लक्षण शरीर में ...

कच्चे अंकुरित से हो सकती हैं 5 बीमारियां, Ayurveda डॉक्टर से जानिए खाने का सही तरीका

June 16, 2022 at 11:55AM Sprouts(अंकुरित आहार) अनाज और सब्जियों के बीजों को नमी में रखकर तैयार किया जाता है। ये बीज से निकले तुरंत के पौधे होते हैं। इसे पोषक तत्वों का पावरहाउस भी माना जाता है। क्योंकि यह कैलोरी में कम, प्रोटीन, फोलेट, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज और विटामिन सी से भरपूर होते हैं। ये भी कहा जाता है स्प्राउट्स आपके पाचन और ब्लड प्रेशर के स्तर में सुधार करता है, और कुछ हद तक हृदय रोग से भी बचाता है। लेकिन यह सबके लिए फायदेमंद नहीं होता है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि इसके सेवन से पहले आप आयुर्वेद डॉक्टर से इससे संबंधित कुछ तथ्यों को जान लें।आयुर्वेद डॉक्टर ऐश्वर्या संतोष बताती हैं कि बीजों को कई घंटों तक पानी में भिगोकर तैयार किया गया अंकुरित आहार पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन यह सबके लिए लाभकारी नहीं। इसका कारण बताते हुए वह कहती हैं कि पानी में भिगोए या नमी में रखे होने के कारण इसमें जल की मात्रा ज्यादा हो जाती है। जिसके कारण बीज अभिष्यंदी(रेचक) बन जाता हैं। जिसके वजह से पाचन संबंधित कई तरह के विकार पैदा होने का खतरा होता है Share and aware: Health Facts

भारतीय सेना में नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास युवा ऐसे करें आवेदन

June 16, 2022 at 11:59AM नई दिल्ली, 16 जून: भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं को बेहतरीन मौका मिल रहा है। सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए इंडियन आर्मी ने नोटिफिकेशन जारी किया है। आर्मी सेंट्रल हेडक्वार्टर Share Latest Jobs

CDC ने बताया खाने का 'तगड़ा नियम', डायबिटीज के मरीजों का कभी नहीं बढ़ेगा Blood Sugar

June 16, 2022 at 10:44AM डायबिटीज (Diabetes) एक एक गंभीर और लाइलाज बीमारी है। इसका मतलब यह है एक बार अगर कोई डायबिटीज की चपेट में आ गया, तो उसे जीवनभर इसके साथ जीना पड़ेगा। इस बीमारी में शरीर का मुख्य अंग अग्नाशय इंसुलिन नामक हार्मोन का उत्पादन कम करना या बंद कर देता है। यह हार्मोन खून में शुगर (Blood Sugar) को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है। इस पर कंट्रोल नहीं होने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है और कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। चूंकि डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है इसलिए इसे कंट्रोल करना जरूरी है। एक्सपर्ट ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए हेल्दी डाइट और साथ में एक्टिव लाइफस्टाइल जीने जैसे एक्सरसाइज करना, योग और मेडिटेशन की सलाह देते हैं। जाहिर है खाने की कुछ चीजें तेजी से ब्लड शुगर को बढ़ा सकती हैं इसलिए शुगर के मरीजों को हमेशा ऐसी चीजों का और सही मात्रा में सेवन करना चाहिए, जो डायबिटीज को कंट्रोल कर सके। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने शुगर के मरीजों के लिए खाने-पीने के कुछ नियम बताए हैं, जिनसे उन्हें फायदा हो सकता है। Share and aware: Health Facts

जिम के बाद जरूर खाएं ये 5 चीजें, वरना कभी नहीं घटेगा वजन, न बनेगी बॉडी

June 16, 2022 at 08:36AM मोटापा (Obesity) एक गंभीर समस्या है जिससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। वजन कम (Weight loss) करने के लिए लोग जिम में जमकर पसीना बहाते हैं लेकिन उसके बाद भी कुछ लोगों का वजन कम नहीं होता है और न ही बॉडी को शेप मिलती। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वजन कम करने के मतलब यह नहीं है कि घंटों में जिम एक्सरसाइज की जाए बल्कि डाइट का भी खास ध्यान रखना पड़ता है।वेट लॉस जर्नी (Weight loss journey) के दौरान कई वर्कआउट के साथ-साथ इस चीज का ध्यान रखना जरूरी है कि आप क्या खाते हैं, सिर्फ जिम जाकर पसीना बहाने से वेट कम नहीं किया जा सकता है। जिम के साथ आपको अपनी डाइट को भी सही रखना होगा। अगर आपके खाने में जरूरी पोषक तत्व नहीं है, तो आप चाहे कितना भी वर्कआउट कर लें, उसका कोई फायदा नहीं होगा। सर्टिफाइड पर्सनल ट्रेनर और डायटीशियन अक्षय सिंघल के अनुसार, अगर आप हेल्दी तरीके से वजन कम करना चाहते हैं और साथ में मस्कुलर बॉडी चाहते हैं, तो आपको वर्कआउट के बाद इन चीजों (Diet after workout) को किसी भी कीमत पर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। Share and aware: Health Facts

कमजोर याददाश्त के लिए कारगर है ये 5 योग, शार्प ब्रेन के साथ मानसिक रोग से होगा बचाव

June 15, 2022 at 06:59PM उम्र के साथ शरीर ही नहीं मस्तिष्क भी बुढ़ा होने लगता है। इसलिए अक्सर ज्यादा उम्र के लोगों में बातों को भूलने की परेशानी होती है। माना जाता है कि जीवन के प्रारंभिक वर्षों में, मस्तिष्क हर सेकेंड में एक लाख से अधिक नए न्यूरो कनेक्शन बनाता है। 6 साल की उम्र तक, मस्तिष्क का आकार उसके आयतन के लगभग 90% तक बढ़ जाता है। फिर, व्यक्ति के 30 और 40 के उम्र के बाद उसका मस्तिष्क सिकुड़ने लगता है। लेकिन कुछ मामलों में मस्तिष्क संबंधित बीमारी जैसे बातों को भूलना, एकाग्रता में कमी युवाओं में भी देखने के लिए मिलती है। आपका मस्तिष्क कितने बेहतर तरीके से काम करेगा यह आपके खान-पान और मानसिक गतिविधियो पर निर्भर करता है। कुछ बीमारियां भीआपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम करती है। मतलब कि शारीरिक स्वास्थ्य पर आपका मानसिक स्वास्थ्य निर्भर करता है। ऐसे में योगा से आप मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल एख साथ रख सकते हैं। बता दें कि इसी जागरूकता को फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।योग और स्वास्थ्य को समर्पित इस महीने में हम आपको कई योग आस...

जवानी में क्यों गंजे होने लगे लड़के-लड़कियां, Cosmetic Surgeon से जानें बिना दवा कैसे आएंगी लहराती-काली जुल्फें

June 15, 2022 at 04:45PM बालों का झड़ना (Hair fall), गंजापन (Baldness), बालों का समय से पहले सफेद होना (Gray hair) और बालों का कमजोर होना, यह ऐसी आम समस्याएं हैं, जिनसे दूसरा व्यक्ति पीड़ित है, फिर चाहे वो लड़का हो या फिर लड़की। अध्ययन और आंकड़े बताते हैं कि भारतीय पुरुष अब 20 साल की उम्र से ही गंजेपन की समस्या से जूझ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि लड़कियां भी धीरे-धीरे गंजेपन की चपेट में आ रही हैं। कोई माने या न माने लेकिन यह हकीकत है कि बालों के बिना कोई भी व्यक्ति सुंदर नहीं लगता है। बालों से जुड़ी समस्या को लेकर बॉलीवुड में 'बाला' और 'उजड़ा चमन' जैसी तमाम फिल्में बन चुकी हैं। इन फिल्मों में गंजेपन को लेकर जो समस्याएं दिखाई गई हैं, वो हकीकत है। अगर गर थोड़े समय पहले यानी 90 के दशक की बात की जाए, तो बालों को बहुत ज्यादा तवज्जो दी जाती थी। बाल रखने का फैशन था। सब लड़के-लड़कियों के लंबे, घने और काले बाल हुआ करते थे। लेकिन पिछले कुछ दशकों में बालों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। एक्सपर्ट्स इसकी वजह खराब खान-पान और तनाव को मानते हैं। खाने-पीने की चीजों में मिलावट और काम का बोझ...

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2022 के 12वीं के परिणाम घोषित, यहां करें चेक

June 15, 2022 at 04:46PM चंडीगड़, 15 जून: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 2022 जारी कर दिए हैं। छात्र बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपने बीएसईएच कक्षा 10, 12 के परिणाम चेक कर सकते हैं। Share Latest Jobs

समय बचाने के चक्कर में खड़े होकर खाना पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये 4 बीमारी

June 15, 2022 at 11:46AM दुनिया में कई तरह की सभ्यता है। और इसलिए हर चीजों को करने के तरीके भी तरह-तरह के हैं। उदाहरण के लिए भोजन करने के तरीके को ही ले लिजिए, रोम और ग्रीस की सभ्यता में लेटकर खाना खाना फैशन में था। जबकि भारतीय सभ्यता के अनुसार भोजन को जमीन में पर पालथी मारकर बैठकर खाने का बेहतर माना गया है। लेकिन आज के व्यस्त जीवन में खाने को लोग अपनी सहुलियत के अनुसार खड़े होकर, घुमते हुए जैसे तरीकों से खाना पसंद करते हैं। ये कितना सहीं है? खाना खाने का बेहतर तरीका क्या है? खाना खड़े होकर खाने से क्या होता है? इन सब सवालों के जवाब आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं।खाना किस पोजिशन में खाना चाहिए इस तरफ आप कम ही ध्यान देते होंगे। लकिन आपने अक्सर ही घर के बड़े- बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा कि खाना एक जगह बैठकर ही खाना चाहिए। अगर आप आज तक उनकी बातों को नजरअंदाज करते आ रहे थे तो जान लिजिए कि कई तरह की स्टडी से साबित होता है कि खड़े होकर खाने से कई तरह के विकार शरीर में पैदा होते हैं। जबकि जब आप लेटकर खाते हैं या तुरंत बाद लेटते हैं, तो पेट में एसिड बढ़ जाता है जिससे व्यक्ति को असुविधा का अह...

देश में घुसे Omicron के दो घातक वेरिएंट, 7 दिन में 55235 लोग बीमार, इन 6 लक्षणों पर रखें नजर

June 15, 2022 at 10:33AM भारत में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से नए मामलों की संख्या में भारी उछाल देखने को मिला है, जिसे कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) के रूप में देखा जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में 8,822 नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ ही कोरोना के कुल मामले बढ़कर 43,245,517 हो गए हैं। 15 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की कुल संख्या 524,792 हो गई है। फिलहाल देश में 53,637 एक्टिव केस हैं। बताया जा रहा है कि देश में पिछले एक हफ्ते में 55,235 नए मामले सामने आए हैं।इस बीच देश में कोरोना के नए वेरिएंट्स से जुड़े कुछ मामले मिले हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई में ओमीक्रोन सब-वेरिएंट बीए.4 (Omicron BA.4) के तीन मामले और ओमीक्रोन सब-वेरिएंट बीए.5 (Omicron BA.5) का एक मामला मिला है। ओमीक्रोन के इन दोनों घातक वेरिएंट्स की पहली बार इसी साल जनवरी की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में पहचान हुई थी। बीए.5 अब तक 47 देशों में और बीए.4 अब तक 42 देशों में फैल चुका है। Share and aware: Health Facts

उत्तराखंड में जल्द खत्म होगा अफसरों का टोटा, सरकार को मिलने वाले हैं 23 IAS अफसर

June 13, 2022 at 04:34PM देहरादून, 13 जून: उत्तराखंड सरकार में जल्द ही अफसरों का टोटा कम होने वाला है। धामी सरकार को जल्द 23 आईएएस अफसर मिलन वाले हैं, जिसकी जानकारी सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने दी है। खबर के मुताबिक 23 आईएएस अफसर उत्तराखंड Share Latest Jobs

इस 3 मिनट की Exercise से बाजुओं की लटकती चर्बी होगी कम, कैटरीना की Fitness coach से जानें करने का तरीका

June 13, 2022 at 03:12PM बाजू पर लटकता फैट बहुत बुरा दिखता है। खासतौर से महिलाओं को सबसे ज्यादा शिकायत होती है कि उनके बाजुओं पर बहुत जल्दी फैट चढ़ जाता है और फिगर भी खराब हो जाता है। महिलाओं में आर्मफैट बढ़ना बहुत आम समस्या है। हर चौथी महिला बाजू में बढ़े हुए फैट से परेशान है। ऐसा शायद ही कोई उपाय बचा हो, जो उन्होंने आर्मफैट को कम करने के लिए न किया हो। इसके बावजूद फैट की पोटली बाजुओं में लटकती रहती है। जरूरी नहीं कि फिट रहने के लिए आपको हार्ड वर्कआउट ही करने चाहिए। कभी-कभी अपने रूटीन में शरीर के विभिन्न हिस्सों को टारगेट करने वाले छोटे वर्कआउट भी बढ़‍िया कमाल दिखा जाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला अपने फॉलोअर्स के साथ कुछ ऐसे ही शॉर्ट और सिंपल वर्कआउट शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 6 एक्सरसाइज को करते हुए न केवल खुद का एक वीडियो पेास्ट किया है, बल्कि इनसे होने वाले फायदों के बारे में भी बताया है। Share and aware: Health Facts

COVID 4th wave नजदीक! चौथी लहर से पहले मिला Omicron का एक और भयंकर वेरिएंट, इन 6 लक्षणों पर रखें कड़ी नजर

June 13, 2022 at 09:51AM कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का प्रकोप एक बार तेजी से बढ़ रहा है। चीन से निकले इस खतरानक वायरस से अब तक 540,562,504 संक्रमित हो चुके हैं और 6,331,506 लोगों की मौत हो गई है। यह वायरस अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार नए-नए रूप बदलकर हमला कर रहा है। कई देशों में कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) ने तबाही मचाई हुई है। ओमीक्रोन और उसके एक नए रूप बीए.2 (Omicron BA.2) का कहर झेल रही दुनिया के सामने ने एक नया खतरा पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि रूस में ओमीक्रोन का एक नया अधिक संक्रामक स्ट्रेन पाया गया है। रूस की राष्ट्रीय संस्था Rospotrebnadzor के अनुसार, रूस में ओमीक्रोन बीए.4 (Omicron BA.4) का पता चला है और यह स्ट्रेन 'अधिक संक्रामक' है।Rospotrebnadzor के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर एपिडेमियोलॉजी में जीनोम रिसर्च के प्रमुख कामिल खफीजोव ने कहा कि पिछले महीने एकत्र किए गए एक नमूने की जांच के दौरान बीए.4 का पता चला। चलिए जानते हैं कि कोरोना के ओमीक्रोन स्ट्रेन का यह नया रूप कितना घातक है और इसके क्या लक्षण हैं। Share and awar...

Job Alert for this week: DRDO से रेलवे, इस हफ्ते सरकारी नौकरी के लिए इन जगहों पर करें आवेदन

June 12, 2022 at 05:03PM नई दिल्ली। अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए कोशिश कर रहे हैं और परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए इस हफ्ते नौकरी के लिए कई विकल्प हैं। इस हफ्ते सरकारी नौकरी के लिए कई आवेदन जारी किए Share Latest Jobs

Cholesterol क्या है और इसके लक्षण-खतरे क्या हैं, अच्छा-बुरा कोलेस्ट्रॉल क्या है, खून में इस इस गंदे पदार्थ को कैसे कम करें?

June 12, 2022 at 08:54AM खराब लाइफस्टाइल ने हमें कई बीमारियां दी है। इन्हीं में से एक है कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का बढ़ना। आपने कई बार कोलेस्ट्रॉल के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या वास्तव में आप जानते हैं कि आखिर कोलेस्ट्रॉल क्या होता है। कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ है, जो ब्लड के अंदर पाया जाता है। यह लिवर द्वारा उत्पन्न होता है। स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए शरीर को इसकी जरूरत होती है। लेकिन अगर शरीर में इसकी मात्रा ज्यादा है, तो दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा के कारण ब्लड वेसेल्स में फैटी डिपॉजिट विकसित होने लगते हैं। ये कई बार इतने बढ़ जाते हैं, कि शरीर में रक्त के प्रवाह को बाधित करने लगते हैं। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, शरीर कोलेस्ट्रॉल बनाता है, लेकिन हम इसे खाने वाले चीजों से भी प्राप्त कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल को बढऩे से रोकने के लिए आमतौर पर डॉक्टर जीवनशैली में बदलाव करने की सलाह देते हैं। तो आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल क्या होता है, कितने प्रकार का होता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए। Share and aware: Health Facts ...

Assam Police Commando Result 2022: कांस्टेबल भर्ती के लिए PET-PST का परिणाम जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

June 11, 2022 at 12:58PM गुवाहाटी, 11 जून: असम के राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने शुक्रवार को असम कमांडो बटालियन के तहत कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) का परिणाम जारी कर दिया है। Share Latest Jobs

ध्‍यान से देखें अपने नाखूनों का रंग, ये पीले नहीं सड़ने लगे हैं; ये हो सकती है 4 वजह

June 11, 2022 at 11:36AM क्या आपके पैर के उंगलियों के नाखून पीले पड़ रहे हैं। आमतौर पर हम इसे मामूली समझने की भूल कर बैठते हैं। हमें लगता है कि शायद गंदगी या शरीर में किसी चीज के कमी के कारण नाखूनों का रंग बदल रहा है, लेकिन वास्तव में यह नेल फंगस का संकेत है। नाखूनों में फंगल संक्रमण एक सामान्य स्थिति है, जो आपके नाखून की नोक के नीचे एक सफेद या फिर पीले धब्बे के रूप में शुरू होती है। जैसे-जैसे संक्रमण गहरा होता जाता है, आपके नाखूनों का रंग फीका पड़ने लगता है, नाखून मोटे होने लगते हैं या फिर कभी-कभी किनारे पर से उखड़ भी सकते हैं। यह स्थिति कई नाखूनों को प्रभावित करती है। कुछ लोगों को इससे संक्रमण हो सकता है, जबकि कुछ लोगों के लिए यह समस्या गंभीर बन जाती है। इसमें नाखूनों में दर्द होने के साथ खून भी बहने लगता है। यदि आपकी स्थिति गंभीर नहीं है, तो आपको उपचार की जरूरत नहीं पड़ती , लेकिन दर्दनाक स्थिति में देखभाल और दवा दोनों की जरूरत पड़ सकती है। तो आइए जानते हैं नेल फंगस के कारण और लक्षण। Share and aware: Health Facts

COVID 4th wave की तरफ बढ़ा कोरोना, 24 घंटों में 8329 लोग संक्रमित, बुखार-खांसी से हटकर नाखूनों में दिख रहे 7 अजीब लक्षण

June 11, 2022 at 11:16AM भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। देश में शनिवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 8,329 नए मामले मिले हैं। पिछले कुछ दिनों से नए मामलों की संख्या में रोजाना करीब दो हजार का इजाफा हो रहा है। तेजी से बढ़ते मामलों को कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल मामलों की स्नाख्या बढ़कर 4,32,13,435 हो गई है और अब तक कुल 5,24,757 लोगों की जान चुकी है।इस बार करोना के कई रूप देखने को मिले हैं जिनमें सबसे ज्यादा तबाही ओमीक्रोन के सबवेरिएंट बीए.4 और बीए.5 (Omicron BA.4 or BA.5) की वजह हो रही है। कोरोना के रूप बदलने से इसके लक्षणों में भी बदलाव हुआ है। अब सिर्फ खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी कोरोना के लक्षण नहीं रह गए हैं। ध्यान रहे कि कोरोना अब सिर्फ फेफड़ों को ही प्रभावित नहीं कर रहा है बल्कि शरीर के किसी भी हिस्से को डैमेज कर सकता है। मरीजों में कोरोना के वैसे तो कई अजीब लक्षण दिख सकते हैं लेकिन एक लक्षण ऐसा भी है, जिस पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। यह लक्षण उंगलियों या नाखूनों से जु...

Railway Vacancy: 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में बंपर भर्ती, जल्दी करें अपना आवेदन

June 10, 2022 at 03:33PM नई दिल्ली, 10 जून: रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर हैं। पश्चिम रेलवे (Western Railway Recruitment 2022) ने अप्रेंटिस के कई पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पश्चिम Share Latest Jobs

समय पर यह काम करके Mahima chaudhary ने जीती ब्रेस्ट कैंसर से जंग, हर महिला को सीखना चाहिए ये सबक

June 09, 2022 at 03:36PM टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल (Chhavi Mittal) के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) के भी ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) से पीड़ित होने की खबर सामने आई है। यह खबर अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो के जरिए दी है। अनुपम ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें महिमा ने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर के कोई लक्षण नहीं नजर आए थे, उन्हें नियमित जांच के दौरान कैंसर सेल्स का पता चला। डॉक्टर की सलाह पर सही समय पर कैंसर सेल्स को हटवा लिया और इस तरह बीमारी को बढ़ने से पहले ही मात दे दी। बायोप्सी में कैंसर सामने नहीं आया लेकिन महिमा ने सेल्स को निकलवाने का ही फैसला किया। इसके बाद सेल्स की बायोप्सी की गई तो पता चला कि कुछ मोटी सेल्स कैंसर का रूप ले चुकी थीं। डॉक्टरों ने महिमा को बताया कि संकेतों का समय पर पता चलने या नियमित स्क्रीनिंग करवाने से बीमारी को ठीक करने में मदद मिल सकती है। हैरानी की बात यह है कि महिमा ने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया था। एक दिन जब किसी काम से अनुपम खेर ने महिमा को कॉल किया तो, इसका पता चला। अनुपम खेर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श...

कैंसर के 18 मरीजों को एक साथ ठीक करने वाली नई दवा Dostarlimab कैसे मिलेगी और कीमत

June 08, 2022 at 05:07PM कैंसर (Cancer) का कोई पक्का इलाज या दवा नहीं है, ऐसा कहना अब बेईमानी होगा। इसकी वजह है यह अमेरिका के वैज्ञानिकों ने रेक्टल कैंसर (Rectal Cancer) यानी मलाशय की कोशिकाओं में होने वाले कैंसर का एक पक्का इलाज खोज निकाला है। बेशक अलग-अलग तरह के कैंसर के लिए कई अलग-अलग उपचार और दवाएं मौजूद हैं लेकिन इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी तरह के कैंसर को बिना रेडिएशन, कीमोथेरेपी, ऑपरेशन या किसी जटिल उपचार के 100 फीसदी ठीक किया गया है। अमेरिका के मैनहट्टन स्थित मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर केंद्र के शोधकर्ताओं ने अपने एक छोटे अध्ययन में पाया कि एक खास दवा डोस्टरलिमैब (Dostarlimab)के इस्तेमाल से रेक्टल कैंसर के मरीजों में बीमारी को 100% ठीक करने में मदद मिली। यह अध्ययन द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है।बताया जा रहा है कि इस ट्रायल में 18 मरीज शामिल थे और सबके सब ठीक हो गए। चलिए जानते हैं कि कैंसर का पूरी तरह इलाज करने वाली यह दवा क्या है और इससे भविष्य में कैंसर के इलाज में क्या मदद मिल सकती है। Share and aware: Health Facts

47 की उम्र में ऐसे ही नहीं यंग हिरोइनों को टक्कर देती हैं शिल्पा शेट्टी, एलोवेरा है इसका राज

June 08, 2022 at 05:17PM एलोवेरा(Aloe Vera) एक औषधीय पौधा है। इसे आयुर्वेद में घृतकुमारी भी कहा जाता है। यह अपने वर्सटाइल गुणों के वजह से हर जगह जाना जाता है। घरेलू नुस्खे के तौर पर लगभग हर घर में इसका इस्तेमाल किया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट तत्व से भरपूर होने के कारण ऐलोवेरा कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सहायक होता है। यह स्किन, हेयर, ओरल हेल्थ, डाइजेशन संबंधी परेशानियों के साथ ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में भी फायदेमंद होता है।हाल ही में बॉलीवूड की फिटेस्ट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने ऐलोवेरा के कई फायदों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने बताया 'एलोवेरा को आमतौर पर एक टॉपिकल जेल के रूप में जाना जाता है जिसका उपयोग सनबर्न के इलाज के लिए किया जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण, यह अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान कर सकता है। एलोवेरा आपकी स्किन, डेंटल, ओरल और पाचन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकता है। यह ब्लड शुगर नियंत्रण में भी सुधार करने में फायदेमंद हो सकता है।' Share and aware: Health Facts

कैंसर को जल्दी दावत देते हैं ये 6 पैकेज्ड फूड, हर बंदा खाता है दूसरी चीज

June 07, 2022 at 09:19AM स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ भोजन करना जरूरी है। स्वस्थ और पौष्टिक भोजन के बिना कोई भी व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ सकता है। इस ग्रह पर हर इंसान को जीवित रहने के लिए पौष्टिक और स्वच्छ भोजन की आवश्यकता होती है। स्वस्थ और अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन क्यों जरूरी है, इस बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) मनाया जाता है।हर साल वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे की थीम अलग-अलग होती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने इस बार यानी 2022 में इस दिवस की थीम 'सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य' (Safer food, better health) है। इस अवसर हम आपको कुछ ऐसे पैकेज्ड फूड के बारे में बता रहे हैं, जो कैंसर (Cancer) सहित कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों की वजह बा सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि खतरे को जानते हुए बहुत से लोग इनका सेवन करते हैं। Share and aware: Health Facts

1 अदरक का टुकड़ा+2 चम्मच शहद=जीवन में रोमांस भर देगा ये मिश्रण, Dietician ने माना 5 यौन समस्याओं का पक्का इलाज

June 06, 2022 at 03:24PM अदरक और शहद (Ginger and Honey) दो ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनके सेवन से सेहत को अनगिनत फायदे होता हैं। ऐसा माना जाता है कि जब इन दोनों को एक साथ लिया जाता है, तो इनकी ताकत और फायदे दोगुने हो जाते हैं। शहद और अदरक का पावरफुल कॉम्बिनेशन सर्दी और खांसी जैसी सांस की समस्याओं के इलाज कर सकता है। शहद और अदरक दोनों के अपने अलग-अलग गुण और फायदे हैं। इन दोनों चीजों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं और यही वजह है कि इनका सेवन कई फायदे देता है। अगर बात करें अदरक के पोषक तत्वों की, तो इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कॉप और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर बात करें तो यह स्वाद में बेहतर होने के साथ-साथ फ्रक्टोज, कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नायसिन, विटामिन बी-6, विटामिन सी और एमिनो एसिड जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, अदरक और शहद को एक साथ लेने से न केवल अपच, सर्दी-खांसी, दर्द, सूजन मतली-उल्टी जैसी समस्याओं बल्कि यौन जीवन से जुड़ी समस्याओं को भी सुलझाने में मदद मिल...

GSEB Gujarat Board ने 10वीं के रिजल्ट किए जारी, यहां देखे परिणाम

June 06, 2022 at 09:31AM अहमदाबाद, 06 जून। गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजूकेशन बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी वो अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www. gseb.org पर देख सकते हैं। Share Latest Jobs

CGPSC Recruitment 2022: चपरासी के लिए निकली डायरेक्ट भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल्स

June 05, 2022 at 04:38PM नई दिल्ली, 05 जून: CGPSC Recruitment 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्रदेश में डायरेक्ट भर्ती के तहत 80 चपरासी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, आठवीं पास उम्मीदवार CGPSC चपरासी भर्ती 2022 के लिए Share Latest Jobs

आलू के पराठे से कहीं ज्‍यादा फायदेमंद हैं ये 5 पराठे, खाते ही कंट्रोल में आ जाएगा बीपी-कोलेस्‍ट्रॉल

June 04, 2022 at 03:35PM गर्मा-गर्म, कुरकुरा, मक्खन या तेल में डीप फ्राई किया हुआ पराठा किसे अच्छा नहीं लगता। ऐसे पराठे का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। ये ऑयली डिश इंडियन क्यूजिन का मुख्य हिस्सा है। नार्थ इंडिया में ज्यादातर लोग नाश्ते के रूप में पराठा ही खाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह हैवी होता है, जिससे काफी देर तक भूख नहीं लगती। सबसे अच्छी बात यह है कि आप पराठा दिन के किसी भी समय खा सकते हैं। इसका सेवन सुबह नाश्ते से लेकर रात के खाने तक अचार , सब्जी, रायता, करी के साथ किया जा सकता है। वैसे आमतौर पर पराठों को रोटी के मुकाबले अनहेल्दी माना जाता है और इसे रोजाना खाने से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। क्योंकि लोग इनमें स्टफिंग भर देते हैं साथ ही इसे पकाने के लिए जरूरत से ज्यादा घी और तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए, तो यह एक हेल्दी डिश साबित हो सकता है। अगर आप पराठों के शौकीन हैं, तो आप अपने आहार में पराठों की अलग-अलग वैरायटी शामिल कर सकते हैं। डाइट में शामिल करें ये हेल्दी पराठे- Share and aware: Health Facts

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा कल, जाने टाइमिंग, ड्रेस कोड समेत सभी जरूरी बातें

June 04, 2022 at 02:25PM नई दिल्ली, 4 जून: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की साल 2022 की सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा रविवार (05) जून को होगी। परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को कई बातों का ध्यान रखना होगा। संघ लोक सेवा आयोग ने Share Latest Jobs

हैवी बॉडी के लिए इतना कठिन पुशअप लगाते हैं 'द ग्रेट खली', जिम जाने वाले बंदे जरूर जानें फायदे

June 04, 2022 at 09:40AM द ग्रेट खली (The Great Khali) कुश्ती के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े भारतीय नामों में से एक रहे हैं। 2006 में WWE में रेस्टलिंग में डेब्यू करने के बाद भारत के हर घर में दलीप सिंह राणा खली नाम से पॉपुलर हो गए। अंडरटेकर के साथ उनकी शुरुआती फाइट ने उन्हें कुश्ती की दुनिया का बादशाह बना दिया। हर प्रोफेशनल रेस्टलर की तरह खली अपनी फिटनेस को लेकर काफी स्ट्रिक्ट रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैन्स और फॉलोअर्स को अपने फिटनेस लेवल की एक झलक दिखाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक चैलेंजिंग एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर किया है। इसमें वे नकल पुशअप्स करते दिखाई दे रहे हैं। यह एक्सरसाइज मसल बिल्डिंग, फोरआर्म स्ट्रेंथ, शोल्डर फ्रंट और पैक्स बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। फॉर्मर वल्र्ड हैवीवेट चैंपियन ने बताया है कि चैलेंजिंग एक्सरसाइज को करते हुए उन्होंने न केवल अपने मसल्स को फ्लेक्स किया बल्कि सही पॉश्चर भी बनाए रखा। तो आइए जानते हैं क्या है नकल पुशअप्स और इसे कैसे करना चाहिए। Share and aware: Health Facts

डेंटिस्ट के बचेंगे 5000 रुपये! दांतों में जमा पीला टार्टर उखाड़ फेंकेंगी ये 5 चीजें

June 03, 2022 at 05:18PM खाने-पीने की गलत आदतों और खराब लाइफस्टाइल की वजह से दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। दांतों में मैल जमना, पीलापन, दर्द होना, सड़न, खून आना या बदबू आना आदि समस्याओं से बहुत से लोग दुखी रहते हैं। चिंता की बात यह है कि लोग दांतों से जुड़े मसलों को गंभीरता से नहीं लेते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें बाद में कमजोर दांतों के रूप में भुगतना पड़ता है। खाने-पीने की गलत आदतों और ओरल हाइजीन का ध्यान नहीं रखने से दांतों पर टार्टर जमा हो जाता है। यह पट्टिका का एक बदतर रूप है और यह तब होता है जब आप ब्रश, फ्लॉस और कुल्ला करना भूल जाते हैं। इसे साफ नहीं करने से यह खुरदरा हो जाता है और मसूड़ों की बीमारी का कारण बन सकता है। दांतों को सफेद कैसे करें? दांतों में जमा जिद्दी टार्टर उतारने के लिए मेडिकल में कई उपाय हैं लेकिन इसके लिए डेंटिस्ट की फीस अमूमन पांच हजार रुपये तक होती है। हालांकि घर में कुछ ऐसी भी चीजें मौजूद हैं जिनके जरिए आप सस्ते में इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे- Share and aware: Health Facts

इन 5 बातों को जाने बगैर पी गए गन्ने का जूस तो पड़ सकता है पछताना, होंगे ये Side effects

June 03, 2022 at 04:35PM गन्ने का जूस (Sugarcane Juice) गर्मी में सबको पंसद आता है। इसका ठंडापन और मीठा स्वाद हर किसी को अपना फैन बना लेता है। गन्ने में बिल्कुल भी फैट, कॉलेस्ट्रॉल, फाइबर और प्रोटीन नहीं होता है। लेकिन इसमें सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीजियम, आयरन और कैलोरी प्रचुर मात्रा में उपस्थित रहते हैं। तपती गर्मी के मौसम में शरीर को डिहाइड्रेड रखने के लिए गन्ने का जूस बहुत कारगर होता है। इतना ही नहीं शरीर में एनर्जी के लेवल को बढ़ाने के साथ किडनी, पाचन, मुहांसे के लिए भी फायदेमंद होता है।लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है। जिसे बहुत कम ही लोग जानते हैं। अगर आप गर्मी से बेहाल होकर एक साथ दो से ज्यादा गिलास गन्ने का जूस पी जाते हैं तो यह आपकी तबीयत बिगाड़ सकता है। अधिक मात्रा में गन्ने का जूस कैविटी, दस्त, कब्ज के अलावा डायबिटीज का कारण भी बन सकता है। Share and aware: Health Facts

सेना में नौकरी का मौका, 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के लिए वैकेंसी

June 03, 2022 at 03:05PM नई दिल्ली, 3 जून: भारतीय सेना में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के पास बढ़िया मौका है। विभिन्न पदों पर भर्ती हो रही है, जिसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट किए हुए युवा आवेदन कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय ने कुल Share Latest Jobs

KK की मौत से युवाओं को मिले ये 5 बड़े सबक, Dr. Naresh Trehan ने बताया हार्ट अटैक से कैसे बचें

June 02, 2022 at 02:42PM केके (KK) के नाम से मशहूर बॉलीवुड के टॉप रोमांटिक सिंगर कृष्णकुमार कुन्नाथ ( Krishnakumar Kunnath) का कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट के बाद निधन हो गया। उनकी उम्र 53 साल थी। बताया जा रहा है कि कॉन्सर्ट के दौरान उन्हें घबराहट और बेचैनी महसूस हुई जिसके बाद उन्हें होटल ले जाया गया, वहां केके बेहोश हो गए। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (KK postmortem report) आ गई है जिसमें उनकी मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया जा रहा है। केके के निधन (Singer KK death) से उनके फैंस ही नहीं बल्कि पूरा बॉलीवुड जगत और कई राजनेताओं ने दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर शौक जताया है। दिल का दौरा या कार्डियक अरेस्ट युवाओं में आम होता जा रहा है। पिछले एक साल में कई युवा हस्तियों की मौत हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट से हुई। जाहिर है दिल से जुड़े रोग इसका प्रमुख कारण हैं। मेदांता हॉस्पिटल के डायरेक्टर और फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ नरेश त्रेहन ने हाल ही में एक टीवी चैनल को इंटरव्यू ...

रेलवे में बंपर भर्ती, 10वीं पास युवा बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जानें सैलरी और कैसे होगा आवेदन

June 02, 2022 at 01:56PM नई दिल्ली, 02 जून: भारतीय रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहतरीन खबर आई है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway) ने अपरेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, जिसके लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एनएफआई की Share Latest Jobs

घातक हुआ कोरोना, फेफड़ों सहित 6 अंगों को कर रहा बुरी तरह डैमेज, इन 25 लक्षणों पर रखें नजर

June 02, 2022 at 11:21AM कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का खतरा अभी टलता नहीं दिख रहा है। भारत में पिछले एक दिन में कोरोना के 3712 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 4,31,64,544 हो गई। देश में सक्रिय मामले भी बढ़कर 19,509 हो गए हैं और अब तक 5,24,641 लोगों की मौत हो गई है। पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। इसे देखते हुए आईआईटी-कानपुर के शोधकर्ताओं की जून में कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) आने की भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है। चौथी लहर में कोरोना के कई वेरिएंट्स जैसे ओमीक्रोन बीए.4 और बीए.5 (Omicron BA.4 or BA.5) घातक बनकर उबरे हैं और इनके कई मामले देश में मिले हैं। कोरोना के मरीजों में जिस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, उसे देखते हुए आहा जा सकता है कि यह सिर्फ एक सांस की बीमारी नहीं है। यह शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है। यह वायरस सिर्फ फेफड़ों को नहीं बल्कि दिल, दिमाग, किडनी, पेट और आंतों को भी डैमेज कर रहा है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स शरीर के किसी भी अंग से जुड़े लक्षणों को हल्के में नहीं लेने की सलाह दे रहे हैं। ...

चाय-कॉफी नहीं, आयुर्वेद Doctor ने बताया सुबह खाली पेट क्‍यों पिएं गुनगुना पानी

June 02, 2022 at 11:28AM अलग-अलग लोगों की सुबह की शुरुआत अलग-अलग तरीके से होती है। कुछ लोग एक कप गर्म चाय या कॉफी के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो वहीं कुछ लोग लेमन वॉटर के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं। लेकिन क्या आप इसका सही तरीका नहीं जानना चाहेंगे, जो आपकी हेल्थ और फिटनेस का ख्याल रखें और आपको पूरी तरह से फिट भी बनाएं। चलिए आयुर्वेद की बात करते है। आयुर्वेद में सुबह की शुरुआत एक ग्लास गर्म पानी से करने की सलाह दी जाती है। लेकिन आयुर्वेद की सलाह को मानने से पहले आपको अपने शरीर के वात, पित्त और कफ दोष का सही बैलेंस पता करना होगा। क्योंकि अगर आप पितदोष से परेशान हैं और आपको हाइपर एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम है या अल्सर से आप परेशान हैं, तो आपको गर्म पानी नहीं पीना चाहिए। वहीं, अगर आप पित दोष से पीड़ित हैं और इसके बावजूद भी गरम गरम पानी पीते हैं, तो आपका यह दोस और बढ़ता चला जाएगा और इससे आपको अलग-अलग तरह की शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। आइए इसके बारे में अच्छी तरह से समझे। Share and aware: Health Facts

गरीबों का चिकन है गर्मी में मिलने वाली ये सब्जी, तो इसके बीजों में है बादाम जितना पौषण, खाने से मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे

June 02, 2022 at 10:01AM कटहल (Jackfruit) गर्मी के मौसम में मिलने वाले सब्जियों में शुमार है। कुछ लोग इसे शाकाहारी लोगों का नॉनवेज फूड भी कहते हैं। कच्चे कटहल को सब्जी के रूप में और पकने पर मीठे, रसदार और फल के रूप में खाया जाता है। इसके स्वाद के अलावा इसकी एक और विशेषता है जिसे कम ही लोग जानते हैं। अगर आप भी नहीं जानने वाले लोगों में शामिल हैं तो जान लें कटहल के बीजों में इतने पौषक तत्व होते हैं जिसके वजह से इसे सस्ता बादाम भी कहा जाता है।कटहल के बीजों के लाभकारी गुणों को सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियों में उनकी टीम की सदस्या कटहल के बीजों के फायदे और उनके सेवन के तरीके के बारे में बता रही है। आइए जानते हैं क्यों आपको कटहल के बीजों को फेंकने की गलती नहीं करनी चाहिए- Share and aware: Health Facts

हिमाचल के इस विभाग में निकली बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

June 01, 2022 at 03:55PM शिमला, 01 जून: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। हिमाचल हिल पोर्टर कंपनी में नौकरी से जुड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार निकाले गए 600 पदों पर बिना परीक्षा Share Latest Jobs