Posts

Showing posts from April, 2020
Buy Essentials Here :

दो तरह से काम करता है हमारा पाचन तंत्र

Image
April 30, 2020 at 10:52PM हमारा पाचन तंत्र हमारे शरीर के पॉवर हाउस की तरह है। क्योंकि हमारे शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा भोजन के पाचन के बाद शरीर के इसी हिस्से से मिलती है। पाचन तंत्र द्वारा पूरे शरीर में भेजी गई ऊर्जा द्वारा ही हम अपने छोटे से लेकर बडे़ काम कर पाते हैं। आइए, जानते हैं कि किस तरह हमारा पाचन तंत्र हमारे शरीर के लिए काम करता है... सलाइवा का उत्पादन -सलाइवा यानी लार प्रड्यूस करने के मामले में हमारा डायजेस्टिव सिस्टम बहुत हैरान करता है। हमारे मुंह के अंदर हर रोज करीब 1 लीटर लार बनती है। जो हमें मुंह में पनपनेवाले हानिकारक बैक्टीरिया से बचाती है। हमारे भोजन को पचाने में सहायता करती है। -आखिर लार ही पाचन क्रिया की पहली सीढ़ी है। यह खाने के डायजेस्ट करने में मदद करती है। इसी की मदद से हम खाना चबा पाते हैं और इस खाने को पचाने में आंतों को आसानी होती है। क्योंकि लार या सलाइवा मिक्स होने के बाद भोजन का प्रकार और उसका तापमान दोनों पाचन के अनुकूल हो जाते हैं। पाचन तंत्र के भाग - हमारे पाचन तंत्र में छोटी आंत, बड़ी आंत, लीवर, मुंह, गला, भोजन नली सभी शामिल होते हैं। -भोजन पचान...

पैरों और हथेलियों में पसेब की समस्या है तो ऐसा करें

Image
April 30, 2020 at 10:07PM पसीना लगभग हर व्यक्ति को आता है। लेकिन पसेब आने की दिक्कत हर व्यक्ति को नहीं होती है। हथेलियों और पैर के तलुओं में पसेब की समस्या आमतौर पर उन लोगों को होती है, जो किसी तरह के मानसिक दबाव या तनाव से जूझ रहे होते हैं। हालांकि कभी-कभी यह दिक्कत किसी अन्य शारीरिक समस्या के कारण भी हो सकती है... पसीने और पसेब में अंतर -आमतौर पर लोग पसीना और पसेब को एक ही समझते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। इन दोनों के बीच एक टेक्निकल अंतर यह होता है कि पसीना हमेशा त्वचा के रोम छिद्रों से यानी उन स्किन पोर्स से आता है, जहां हल्के बाल या रोए होते हैं। -जबकि पसेब केवल हथेली और तलुओं में आता है। यानी त्वचा के उस हिस्से से जहां बाल या रोए नहीं होते हैं। कई बीमारियों का संकेत -पैरों और हाथों में पसेब आने की दिक्कत कई बीमारियों का संकेत भी हो सकती है। जबकि ये गर्मी में कुछ लोगों को सिर्फ बढ़े हुए तापमान के कारण भी परेशान कर सकते हैं। लेकिन इसका जुड़ाव कहीं ना कहीं मानसिक तनाव से जरूर होता है। फिर चाहे वह किसी समस्या के चलते हो या फिर मौसम के बढ़े हुए तापमान से। -पैर के तलुओं या हथेलियों मे...

कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने के लिए खाएं ये फूड्स

Image
April 30, 2020 at 09:12PM कोलेस्ट्रोल एक मोम जैसा पदार्थ होता है जो शरीर की कोशिकाओं के अंदर पाया जाता है। यह हमें कई प्रकार के खाद्य पदार्थों के जरिए मिलता है जो खाने के बाद हमारे शरीर में धीरे-धीरे इकट्ठा होता रहता है। हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की जरूरत कुछ हार्मोन को बनाने और विटामिन डी को अवशोषित करने के लिए जरूरी होती है। वैसे तो आमतौर पर शरीर के द्वारा ही जरूरत भर के कोलेस्ट्रॉल को बना लिया जाता है लेकिन कुछ अन्य खाद्य पदार्थों के जरिए भी कोलेस्ट्रोल शरीर में पहुंचता है। इन खाद्य पदार्थों में मुख्य रूप से अंडा, मीट और पनीर शामिल हैं, जिनसे शरीर को अतिरिक्त मात्रा में कोलेस्ट्रोल की पूर्ति होती है। जब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो यह ब्लड सर्कुलेशन के साथ-साथ हृदय रोगों को भी जन्म दे सकता है। इससे बचे रहने के लिए कुछ ऐसे फूड्स हैं जो आपके काम आ सकते हैं। इस कारण कोलेस्ट्रोल को संतुलित बनाए रखना बहुत जरूरी है जिसके लिए नीचे बताए जा रहे फूड्स को आप अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। एवोकाडो एवोकाडो एक ऐसा फल है जो आपको बाजार में बड़ी आसानी से मिल जाएगा। यह कोलेस्ट्रोल के स...

Healthy Smoothie For Men : पौरुष कमजोरी को दूर करेगी ये स्मूदी, जानें कैसे मिलेगा फायदा

Image
April 30, 2020 at 07:05PM आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पुरुषों के पास इतना समय नहीं रहता कि वे अपनी सेहत पर ठीक तरह से ध्यान दे सकें। इसके अलावा गलत खानपान और अल्कोहल व धूम्रपान की लत के कारण हुई उन्हें शारीरिक कमजोरियों का सामना करना पड़ता है। शारीरिक कमजोरी होने के साथ-साथ ऐसे पुरुषों की यौन शक्ति भी काफी कमजोर हो जाती है जिसके कारण वह अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक लाइफ को भी अच्छी तरह से एंजॉय नहीं कर पाते हैं। इसका दुष्प्रभाव शरीर के सभी अंगों पर पड़ता है। लेकिन इसे दूर करने के लिए खास प्रकार की स्मूदी का सेवन किया जा सकता है। इस स्मूदी का सेवन करने से पहले यह जरूर जान लीजिए कि इससे कैसे फायदा मिल सकता है। बादाम से तैयार होगी ये स्मूदी यह स्मूदी बादाम से तैयार होगी। जिसका सेवन करने के कारण पुरुषों की पौरुष शक्ति काफी हद तक मजबूत होगी और उनमें टेस्टोस्टेरोन हार्मोन भी अच्छी मात्रा में बनने लगेगी। हम आपको बताना चाहेंगे कि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन एक ऐसा हार्मोन है जो पुरुषों में सबसे ज्यादा पाया जाता है। यह किसी भी पुरुष के शारीरिक विकास के साथ-साथ उसके मानसिक विकास और शारीरिक क्षम...

लंबी जिंदगी जीते हैं वे लोग, जिनके पास होता है ऐसा पार्टनर

Image
April 30, 2020 at 05:24PM जो लोग खुद बहुत आशावादी होते हैं और उन्हें लाइफ पार्टनर भी ऐसा ही मिल जाए तो इन लोगों का ब्रेन इन्हें लंबी और हेल्दी लाइफ जीने में मदद करता है। खास बात यह है कि जितना असर हम पर हमारी अपनी सोच और रवैये का पड़ता है, लगभग उतना ही असर अपने पार्टनर के व्यवहार का भी पड़ता है... लंबा जीना है तो अपना लें यह आदत -जो लोग क्रॉनिक डिजीज से गुजर रहे हों लेकिन फिर भी हैपी लाइफ जीने के लिए प्रयासरत हों, ऐसे लोगों की बीमारी के खिलाफ लड़ाई बहुत आसान हो जाती है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि मनोविज्ञान के क्षेत्र से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है। -इसलिए अगर आप लंबा और स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो आशावादी (पॉजिटिव) सोच को अपनाएं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि आशावाद एक दृष्टिकोण हैं, जिसे हम अपने अंदर विकसित कर सकते हैं। बढ़ती उम्र के साथ शार्पनेस -सायकॉलजिस्ट्स का कहना है कि जिन लोगों के पास प्रसन्न रहनेवाला और आशावादी विचार रखनेवाला लाइफ पार्टनर होता है, वे लोग बढ़ती उम्र के साथ अधिक खुशमिजाज और शार्प ब्रेन के होने लगते हैं। -ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन लोगों की चीजें सीखने औ...

किडनी को हेल्दी रखना चाहते हैं तो जरूर खाएं ये 5 सब्जियां

Image
April 29, 2020 at 11:23PM हमारी सेहत कैसी रहेगी यह हमारे खान-पान पर निर्भर करता है। लेकिन हमारी किडनी पर सिर्फ हमारी डायट का ही नहीं बल्कि हमारे द्वारा लिए गए तरल पदार्थों का भी प्रभाव होता है। यदि किसी भी कारण हम दूषित जल का सेवन कर लेते हैं या दूषित भोजन खा लेते हैं तो हमारी किडनी बुरी तरह प्रभावित होती हैं। यहां जानें, उन 5 खास सब्जियों के बारे में जो किडनी की सेहत बनाए रखने का कार्य करती हैं... पार्सले (Parsley)के फायदे -पार्सले को अमजोद नाम से जाना जाता है और यह दिखने में हरी धनिया पत्ती जैसा होता है। आमतौर पर पार्सले का उपयोग फूड को गार्निश करने के लिए किया जाता है। पार्सले अपने औषधीय गुणों के कारण बॉडी से टॉक्सिन्स निकालने का काम करता है। इसमें एपिओल और मिरिस्टिसिन होते हैं किडनी स्टोन से बचाते हैं। सेलेरी की जड़ (Celery Root) -हमारी किडनीज तभी सेहतमंद रह पाती हैं, जब हमारे शरीर में पोटैशियम और सोडियम का बैलंस हो। सेलेरी में ये दोनों ही तत्व संतुलित मात्रा में होते हैं। इसकी जड़ में लिक्विड कंटेंट होता है, जो यूरिन की मात्रा बढ़ाकर किडनी को क्लीन करने का काम भी करता है। हेल...

रो पड़ीं दीपिका पादुकोण, बीमारी बनी वजह

Image
April 29, 2020 at 10:40PM डिप्रेशन एक मानसिक अवस्था है, जो किसी भी उम्र में हॉर्मोनल परिवर्तन या आस-पास के माहौल के कारण किसी भी व्यक्ति को अपनी गिरफ्त में ले सकती है। यहां जानें, जब किसी अपने को या खुद अपने आपको डिप्रेशन की समस्या हो तो किस तरह इससे बाहर आने में सहायता मिल सकती है...डिप्रेशन एक ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र में हो सकती है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि बच्चों को या बूढ़ों को किस बात का डिप्रेशन... क्योंकि बच्चों का जीवन अभी ठीक से शुरू नहीं हुआ है और बूढ़े लोग अपना जीवन जी चुके हैं। जबकि ऐसा नहीं होता है... दीपिका ने स्वीकारा था सच -ऐसा नहीं है कि डिप्रेशन कोई ऐसी बीमारी है, जिसे ठीक नहीं किया जा सकता। लेकिन जब दीपिका जैसी बड़ी स्टार ने इस मानसिक समस्या के बारे में खुलकर बोलना शुरू किया तो लोगों के बीच मानसिक बीमारियों को लेकर जागरूकता बढ़ी। कई पब्लिक इवेंट्स के दौरान इस बीमारी का जिक्र करते हुए या ऐसे किसी सवाल का जबाव देते हुए दीपिका इमोशनल हो गईं और उनके आंसू निकल आए। खुद को मजबूत बनाएं -डिप्रेशन से जीतने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसमें मेडिटे...

इमली के बीज से ऐसे दूर करें कमर दर्द

Image
April 29, 2020 at 06:42PM वर्क फ्रॉम होम के दौरान कई लोगों को तरह तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। जहां ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर काम करना पड़ता था तो वहीं इस समय ज्यादातर लोग बेड पर ही बैठ कर काम कर रहे हैं। इसके कारण लगातार उनका शरीर आगे की ओर झुका रहता है और वह रात में कमर दर्द और पीठ दर्द से भी काफी परेशान दिखते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को कुर्सी पर लगातार बैठकर काम करने के कारण भी कमर दर्द की समस्या होती है। इसे घरेलू उपचार के जरिए ठीक भी किया जा सकता है और वह भी इमली के बीज से। इमली के बीजों का इस्तेमाल कैसे आपकी कमर दर्द और पीठ दर्द को दूर कर सकता है, इसके बारे में आपको नीचे बताया जा रहा है। क्यों फायदा पहुंचा सकते हैं ये बीज? इमली का सेवन हमारे घर की कई प्रकार की सब्जियों और इसका चटनी के रूप में भी सेवन किया जाता है। जबकि कमर दर्द को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल प्राचीन समय से ही होता आ रहा है। इमली के बीजों को लेकर कई सारे अध्ययन ऐसे मौजूद हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह दर्द को दूर करने के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। नेशनल सेंटर फॉर बायोटे...

Colon Infection: क्या होता है कोलन इंफेक्शन और न्यूरॉडेंडोक्राइन ट्यूमर, जानें बचाव के तरीके

Image
April 29, 2020 at 12:58PM कोलन इंफेक्शन के कारण बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया है। इरफान करीब दो साल से भी अधिक समय से न्यूरॉडेंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे और पूरी हिम्मत के साथ इस बीमारी से बाहर आ रहे थे। लेकिन पिछले दिनों उन्हें कोलन इंफेक्शन यानी मलाशय में संक्रमण की समस्या हुई और इसी के चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। क्या होता है कोलन? कोलन यानी मलाशय हमारे शरीर में पाचन तंत्र का ही हिस्सा होता है। जब हम भोजन ग्रहण करते हैं तो हमारा शरीर भोजन को पचाने के बाद लिक्विड और हार्ड मटीरियल को अलग-अलग कर देता है। यह काम आंतों में होता है। इसके बाद वेस्ट मटीरियल कोलन में जमा होता है और मल के रूप में बाहर आता है। कॉलन में इंफेक्शन के प्रारंभिक लक्षण जब कोलन में बैक्टीरिया, सूजन या अन्य किसी वजह से संक्रमण होता है तो शुरुआती स्तर पर कब्ज, पेट दर्द, गैस, थकान, ऊर्जा की कमी और मल त्याग करते समय दिक्कत होती है। क्यों होता कोलन में इंफेक्शन? -आमतौर पर कोलन में इंफेक्शन ऐसा भोजन लेने के कारण होता है, जिसे पचाने में हमारे पाचन तंत्...

अपनी एक्टिंग का सिक्का जमाने वाले इरफान खान को इस बीमारी के कारण कहना पड़ा अलविदा

Image
April 29, 2020 at 12:54PM नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता () आज बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए। इरफान को कल मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल की ICU में भर्ती कराया गया था। सिर्फ 54 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को छोड़ने वाले इरफान colon infection से पीड़ित थे। इरफान के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि उन्हें इस बीमारी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। क्या है कोलोन इंफेक्शन (colon infection) कोलोन को कोलाइटिस भी कहा जाता है, इसमें इंफेक्शन वायरस, बैक्टीरिया और पैरासाइट्स के कारण हो सकता है। यह इंफेक्शन होने के बाद संक्रमित व्यक्ति को दस्त और बुखार हो सकता है। क्यों होता है इंफेक्शन कोलाइटिस में इंफेक्शन की कई वजहें हो सकती हैं। कोलाइटिस इंफेक्शन दूषित पानी, खाद्य जनित बीमारियों या खराब स्वच्छता की वजह से हो सकता है। साफतौर पर कहा जाए तो खराब खान पान की वजह से यह इंफेक्शन होता है यानि कि आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इसको होने से रोक सकते हैं। सूजन आंत्र रोग (आईबीडी) आईबीडी पुरानी बीमारी का एक समूह कहलाता है, जिसकी वजह से पाचन तंत्र में सूजन आ...

जिम बंद हैं तो न लें टेंशन, इन एक्सरसाइज से घर पर ही बनाएं बॉडी

Image
April 29, 2020 at 10:09AM नई दिल्ली: कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन घोषित किया गया है, जिसके चलते सभी गैर जरूरी कार्यों पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में लोगों को घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। अब ऐसे में एक जिम जाने वाले व्यक्ति को कितनी परेशानी हो रही है यह तो वहीं जानता है। अगर आप भी ऐसे में परेशान हो रहे हैं और बिना जिम इक्विमेंट के नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपको बिना जिम जाए एक्सरसाइज करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं। वैसे तो यह बात बिल्कुल सच है जिम जाकर ही अच्छी बॉडी बनती है, लेकिन जब तक जिम बंद हैं तो ऐसे में घर पर इन एक्सरसाइज को करके भी अपनी बॉडी को मेंटेन रख सकते हैं। यहां आज हम आपको आर्म्स को मजबूत करने के लिए एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं। आप आर्म्स की एक्सरसाइज शुरू करने से पहले बॉडी वेट डिप्स की एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके आप तीन सेट कर सकते हैं, जिसमें 10-15 रिपीटिशन रख सकते हैं। आर्म्स में सबसे ज्यादा दिखने वाला पार्ट ट्राइसेप का होता है और अगर आपकी ट्राइसेप मजूबत है तो आपकी बाइसेप अपने आप ही ज्यादा नजर आएगी। ट्राएंगल पुश अप्स: ट्र...

मात्र 7 दिनों में तरबूज खाकर ऐसे घटाएं वजन

Image
April 28, 2020 at 02:28PM नई दिल्ली: आपने यह तो सुना होगा- an apple a day keeps the doctor away लेकिन सेब एकमात्र ऐसा फल नहीं है जो आपकी सेहत के लिए अच्छा है। गर्मियों में आम के अलावा () भी खूब आता है। यह फल स्वादिष्ट भी है, हेल्दी भी और महंगा भी नहीं है। हमारे शरीर की ही तरह इस फल में भी अधिकतर हिस्सा पानी का होता है। गर्मियों के इस फल में 92 प्रतिशत पानी मौजूद होता है। इसमें मौजूद पानी शरीर के टॉक्सिन्स/गंदगी को निकालकर आपकी भूख को कंट्रोल करता है। कैसे करता है तरबूज काम? तरबूज खाने से आपका शरीर हमेशा हाइड्रेटेड रहता है और जब आपके शरीर में आवश्यकता अनुसार पानी होता है तो वह ठीक ढंग से काम करता है। इसी के साथ जब शरीर हाइड्रेटेड होता है तो प्यास को भूख समझकर आप ओवर-ईटिंग नहीं करेंगे। इसी के साथ यह आपके स्वीट टूथ का भी ध्यान रखता है यानी कि आप मीठे के शौकीन हैं तो इस लो-कैलोरी फल में अपनी मिठास भी है। इसमें 1.1 ग्राम्स फाइबर है जिससे आपको लम्बे समय तक पेट भरा हुआ लगता है। कैसे करता है वजन घटाने में मदद? तरबूज के इन्हीं फायदों के कारण लेटेस्ट ट्रेंड बन गया है। हालांकि, यह कोई आधिका...

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जरूर पिएं ये जूस

Image
April 28, 2020 at 11:04AM किसी भी इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune System) उसके शरीर को रोगों से बचाने के लिए सक्रिय अवस्था में कार्य करती है। यह पूरी बॉडी का एक ऐसा कार्य होता है जो अगर कमजोर पड़ जाए तो आप कई प्रकार की बीमारियों के चपेट में आ जाएंगे। आपने कुछ ऐसे लोगों को भी देखा होगा जो अक्सर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं। ऐसे लोगों की इम्युनिटी काफी कमजोर होती है और यही वजह है कि वे इन बीमारियों से ग्रसित ही रहते हैं। इसका एकमात्र कारण है इम्युनिटी सिस्टम का बुरी तरह से कमजोर हो जाना। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए यहां एक ऐसे ही खास जूस के बारे में बताया जा रहा है जिसका सेवन आप प्रतिदिन भी कर सकते हैं। इसका आपको सकारात्मक रूप से लाभ भी मिल सकता है और आप सर्दी खांसी की समस्या को भी दूर कर सकेंगे। क्या है इस जूस का नाम यह जूस टमाटर से तैयार होता है और कई लोग इस टोमाटो जूस का सेवन भी करते हैं। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए यह कैसे कार्य कर सकता है? दरअसल, टमाटर में पर्याप्त रूप से विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। यह ...

चश्मा हटाना चाहते हैं या आंखों की रोशनी करनी है तेज, अपनाएं ये तरीके

Image
April 28, 2020 at 10:33AM नई दिल्ली: आंखों की रोशनी कम हो जाना आजकल काफी आम बात हो गई है। छोटी-छोटी उम्र में बच्चों को नंबर के चश्मे लग जाते हैं। हर दिन Myopia और Hyperopia के केस बढ़ते जा रहे हैं। इसके अलावा भी आंखों से सम्बंधित बीमारियां जैसे कि ग्लूकोमा, कैटरेक्ट, मधुमेह संबंधी रेटिनोपैथी आदि आपके दुनिया को देखने के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं। आंखों की रोशनी को बेहतर करने और उसे सुधारने के लिए काफी कुछ किया जा सकता है। क्या है डॉक्टर की राय? डॉक्टर अनीता सेठी (डायरेक्टर, नेत्र विज्ञान, फोर्टिस हॉस्पिटल, गुरुग्राम) के अनुसार , ऐसी कोई डाइट नहीं है जिससे चश्मा हटाया जा सकता है या जिससे नंबर बढ़ने से रोका जा सकता है। चश्मा पहनने की आवश्यकता या जिसे रेफ्रेक्टिव एरर के नाम से भी जाना जाता है, वो आंख के आकर पर निर्भर करता है। इसके अलावा, आंख के नम्बर पर फैमिली हिस्ट्री का प्रभाव पड़ता है। इसका मतलब यह है कि अगर आपके माता-पिता को बचपन से चश्मा लगा है, तो संभावना होती है कि बच्चे को भी चश्मा लगे। रेफ्रेक्टिव एरर (Refractive Error) अधिकतर बचपन से ही होता है, इसलिए जरूरी है कि स्वस्थ आं...

मेनोपॉज से जुड़ी ये बातें बढ़ाती हैं महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा

Image
April 28, 2020 at 12:01AM आमतौर पर महिलाओं में 45 की उम्र के बाद ही मेनोपॉज की शुरुआत होती है। लेकिन कुछ महिलाओं में यह प्रक्रिया कम उम्र में भी देखने को मिलती है। जिन महिलाओं के साथ मेनोपॉज 40 की उम्र या इसके आस-पास ही शुरू हो जाता है, उन महिलाओँ में हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा सामान्य महिलाओं की तुलना में कई गुना बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन महिलाओं में 40 की उम्र या इससे पहले मेनॉपॉज हो जाता है, आमतौर पर ये महिलाएं अपनी उम्र के 60वें दशक में कार्डियोवस्कुलर और डायबीटीज जैसी क्रॉनिक डिजीज का शिकार होती हैं। जबकि जिन महिलाओं को 50 साल की उम्र के बाद मेनोपॉज की शुरुआत होती है, उनमें 60 साल की उम्र और इसके आस-पास गंभीर बीमारियां कम ही होती हैं। पिछले दिनों 'ह्यूमन रीप्रॉडक्शन' जर्नल में प्रकाशित डेटा के आधार पर एक्सपर्टस द्वारा यह कहा गया 20 साल तक चले एक शोध के बाद यह बात सामने आई है कि जिन महिलाओं में सामान्य प्रक्रिया के साथ सही उम्र में रजोनिवृत्ति हो जाती है, उन्हें 11 खतरनाक बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता है। इनमें विशेषतौर पर महिलाओं में ...

वजन घटाने के लिए यह है ग्रीन-टी पीने का सही समय

Image
April 27, 2020 at 02:40PM नई दिल्ली: चाय के शौकीनों के ऊपर तो खूब मिम्स बने हैं। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं तो एक कप चाय के लिए कोई सही समय नहीं होता। आपका जब मन हो तब चाय पीएं, लेकिन अगर आप चाय को अपने स्वास्थ्य के लिए पीना चाहते हैं तो इसका सही समय और तरीका जरूर है। सही समय पर ग्रीन-टी पीने पर न सिर्फ आप वजन घटा पाएंगे बल्कि अच्छी नींद के लिए भी यह बहुत कारगर है। जानते हैं ग्रीन-टी के अधिकतम लाभ के लिए इसे पीने का सही समय क्या है? क्या सच में ग्रीन-टी पीने से होता है लाभ? ग्रीन-टी पीने के सही समय से पहले ये जान लें कि ग्रीन-टी है क्या? यह एक तरह का पौधा होता है। ग्रीन-टी Camellia Sinensis से बनता है। इस पौधे में एंटीऑक्सिडेंट्स, कैफीन और एमिनो एसिड होता है। इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर भी होते हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं जो यह सोचते हैं कि ग्रीन-टी पीने के फायदे नहीं हैं तो इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में जानकर आपको यह पता चल गया होगा कि एक कप चाय रूटीन से पीने से सच में आप में बदलाव ला सकती है। ग्रीन-टी में सबसे जरूरी एंटीऑक्सीडेंट EGCg मौजूद होता है। यह बड़ी मात्रा मे...

क्या हल्दी खाने से नहीं होता है कैंसर?

Image
April 27, 2020 at 12:16PM हल्दी एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका रोज खाने में इस्तेमाल होता है। यह अलग-अलग तरीके से हमारे भोजन का हिस्सा बनती है जिसका नियमित रूप से हम सेवन भी करते हैं। इतना ही नहीं स्वास्थ्य से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों को भी हल्दी दूर रखने में सक्रिय रूप से कार्य करती है। हल्दी के ऊपर वैज्ञानिकों की एक टीम ने अब इस बारे में रिसर्च करके बताया है कि क्या हल्दी में एंटी कैंसर एक्टिविटी पाई जाती है या नहीं? जिसके बारे में आपको यहां बताया जाएगा। इससे पहले हम आपको एंटी कैंसर एक्टिविटी के बारे में पूरी जानकारी देंगे। क्या होती है एंटी कैंसर एक्टिविटी एंटी कैंसर एक्टिविटी का मुख्य कार्य कैंसर की चपेट में आने से बचाने का होता है। इसकी कार्य करने की प्रक्रिया काफी लंबी होती है। यह शरीर के अंदर बन रहे कैंसर सेल्स को नष्ट करने या उनके प्रभाव को रोकने का कार्य करती है जिसके कारण आप कैंसर की चपेट में आने से बचे रहते हैं। दूसरे शब्दों में अगर बात की जाए तो एंटी कैंसर एक्टिविटी कैंसर की ग्रोथ को रोकने का कार्य करती है। यह कई प्रकार के बायोलॉजिकल केमिकल या फिर नेचुरल कंपाउंड में...

कच्चा प्याज खाने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे, इन रोगों में है मददगार

Image
April 27, 2020 at 09:45AM नई दिल्ली: को खाने में इस्तेमाल किया जाता है और अधिकतर घरों में इसका रोजाना उपयोग होता है। यह बात सभी जानते हैं कि इसका कई प्रकार से सेवन किया जाता है। कई लोग इसको सलाद के तौर पर इस्तेमाल करते हैं तो कई लोग इसका इस्तेमाल सब्जी के तौर पर करते हैं। अगर आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो इसके सलाद के तौर पर इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। ब्लड प्रेशर में राहत अगर आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आप रोजाना दो प्याज खा सकते हैं, इससे ब्लड प्रेशर को कम करता है। अगर आप प्याज का सेवन करते हैं तो इससे ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में भी राहत मिल सकती है। प्याज के सेवन से ब्लड प्रेशर संबंधित बीमारियों में राहत मिलती है। शरीर के लिए फायदेमंद अगर कोई इंसान रोजाना दो प्याज खाता है तो उसका सबसे बड़ा फायदा यह है। इससे शरीर को ऐसे तत्व मिलते हैं, जिससे शरीर में विटामिन सी की मात्रा बढ़ती है। शरीर में विटामिन सी की मात्रा बढ़ाने से काफी फायदा होता है और इंसान का शरीर ज्यादा स्वस्थ रहता है। कैंसर से लड़ने में मददगार यह बात सभी जानते हैं कि कैंसर कितनी गंभीर बीमारी है औ...

दुर्गंध रहित सांसों के लिए अपनाएं देसी उपाय

Image
April 26, 2020 at 01:31AM बात करते और हंसते वक्त जिस व्यक्ति की सांसों से बदबू आती हो, उसके पास कोई बैठना पसंद नहीं करता। फिर वह व्यक्ति देखने में कितना ही सुंदर क्यों ना हो। केवल सामाजिक व्यवहार के लिए ही नहीं बल्कि अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए भी हमें इस दुर्गंध का कारण पता होना चाहिए... बैक्टीरिया के कारण आती है दुर्गंध सांसों की दुर्गंध को मेडिकल भाषा में हेलिटोसिस कहते हैं। यह दुर्गंध या कहिए कि सांसों की स्मेल मुंह में पनपनेवाले बैक्टीरिया के कारण आती है। यह बैक्टीरिया इस ओर हमारा ध्यान दिलाने का काम भी करते हैं कि हमारे शरीर के साथ सबकुछ ठीक नहीं है। बल्कि पाचन तंत्र से लेकर ओरल हेल्थ तक सब पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। सांसों की दुर्गंध के मुख्य कारण -फास्ट फूड और स्पाइसी और ऑइली फूड -तंबाकू प्रोडक्ट्स -दांतों और मुंह की सही देखभाल ना करना, -सेहत संबंधी समस्याएं, -मुंह का सूखापन, -दांतों की तकलीफ - ओरल इंफेक्शन -किसी भी तरह का नशा करना मुंह में होनेवाली क्रियाओं को समझें -मुंह में मौजूद लार या सलाइवा हमारे मुंह को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। -इस सलाइवा में मौजूद ...

Kim Jong Un भी नहीं रहे इस बीमारी से अछूते, है विश्व में सबसे ज्यादा मौतों का कारण

Image
April 25, 2020 at 02:02PM नई दिल्ली: देर रात से ही नार्थ कोरिया के लीडर को लेकर अलग-अलग खबरें आ रही हैं। कहीं कहा जा रहा था कि उनकी मृत्यु हो गई और अब रिपोर्ट्स आई हैं कि चीन ने उनके इलाज के लिए डॉक्टर्स की टीम को भेजा है। हालांकि, इस तरह की किसी भी खबर की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है। अगर आपको इसका बैकग्राउंड नहीं पता है तो बता दें, सीओल में आधारित इस हफ्ते की शुरुआत में आई रिपोर्ट में किम कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी से गुजरे थे यानी कि उनकी दिल की सर्जरी हुई थी। यह सर्जरी रिपोर्ट्स के अनुसार 12 अप्रैल को हुई थी। यह रिपोर्ट नॉर्थ कोरिया के किसी स्त्रोत से आई थी। इसके बाद सीओल आधारित यह दावा किया था कि किम अपनी सर्जरी से रिकवर हो रहे थे, लेकिन दक्षिण कोरिया के सरकारी अधिकारियों, चीनी अधिकारी के साथ संपर्क विभाग ने इन रिपोर्ट्स को चुनौती दी कि किम सर्जरी के बाद गंभीर खतरे में थे। अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि असल में मामला क्या है? विश्व की सबसे बड़ी बीमारी के बारे में क्या कहते हैं आंकड़े हालांकि, दिल की सर्जरी विश्व में आम और चिंताजनक बीमारी है। आपको बता दें, अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की 201...

30 दिनों तक अदरक के सेवन से होंगे ये चमत्कारी फायदे

Image
April 25, 2020 at 10:38AM नई दिल्ली: धरती पर मौजूद सबसे ज्यादा स्वास्थ्यप्रद मसालों में से एक है। पोषक तत्वों और बायोएक्टिव यौगिकों से भरा हुआ अदरक इंसान के आपके शरीर और दिमाग के लिए लाभकारी होता है। यहां आज हम आपको अदरक के कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं जो कि इसके नियमित सेवन से होते हैं। अदरक को फ्रेश, सूखा, पाउडर, ऑयल या जूस के रूप में लिया जा सकता है। खाने की चीजों और सौंदर्य प्रसाधन आदि में इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने की रेसिपी में इस्तेमाल की जाने वाली बहुत सामान्य सामग्री है। जी मिलचाने में राहत अदरक के नियमित इस्तेमाल से आपको जी मिचलाने की शिकायत नहीं होगी। सर्जरी के बाद होने वाली उल्टी या जी मिचलाने में अदरक राहत दे सकता है और कीमोथेरेपी से गुजरने वाले कैंसर रोगियों को भी राहत दे सकता है। वहीं, अगर कोई गर्भवती महिला इसका इस्तेमाल करेगी तो यह गर्भावस्था से संबंधित जी मिचलाने और सुबह के वक्त काफी प्रभावी हो सकता है। वहीं, अगर आप गर्भावस्था के दौरान इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो डॉक्टर से इसके बारे में परामर्श ले सकते हैं। मसल पेन और सोरनेस में राहत अगर आपको एक्सरसाइज ...

Leg Pain: बिस्तर पर लेटकर करें यह एक काम, दूर होगा पैरों का दर्द

Image
April 24, 2020 at 11:00PM लॉकडाउन के इस समय में हममें से ज्यादातर लोग घर में बैठे रहते हैं। यह बात अलग है कि हमारा बैठने का पोश्चर अलग-अलग हो सकता है। लेकिन अगर अधिक सिटिंग के कारण आपको पैरों के निचले हिस्से में दर्द हो रहा है तो आप 20 मिनट के लिए बिस्तर पर लेटकर ही एक ऐसी क्रिया कर सकते हैं, जिससे आपको बहुत राहत मिलेगी और तुरंत राहत मिलेगी... आपको यह करना है -पैरों के दर्द को दूर करने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप खुद को मानसिक रूप से शांत करें। इसके बाद बिस्तर कमर के बल शांत होकर लेट जाएं। अपनी सांसों पर ध्यान करें और शरीर में उठने वाले दर्द और तरंगों दोनों का अनुभव करें। -अब धीरे-धीरे अपने दोंनों पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं। जब आप पैरों को ऊपर की तरफ ले जा रहे हों तो इस दौरान सांस अंदर खींचें। जितनी देर तक इस स्थिति में रह सकते हैं खुद को रोकर रखें। हालांकि अपने शरीर के साथ जबरदस्ती ना करें। यानी खुद को देर तक इस स्थिति में रखने के लिए शरीर पर दबाव ना बनाएं। - कुछ देर बाद आप सांस छोड़ते हुए अपने पैर एक साथ नीचे लेकर आएं। अगर ऐसा करने में आपको दिक्कत हो रही हो तो आप दीवार का सहार...

Benefits of Cannabis: भांग के फायदे बनाते हैं लोगों को दीवाना, लत नहीं शौक चलेगा!

Image
April 24, 2020 at 09:38PM इस बात में कोई दोराय नहीं है कि नशा किसी भी चीज का हो बुरा ही होता है। फिर चाहे किसी को चाय, कॉफी का नशा हो या फिर सिगरेट, शराब और तंबाकू का। लेकिन तंबाकू और सिगरेट को छोड़कर अगर बाकी चीजों का बहुत सीमित सेवन किया जाए तो शरीर को लाभ भी पहुंचाती हैं... सीमित नशे के फायदे -जैसे कॉफी और चाय पीने से थकान उतारने और सिरदर्द में राहत मिलती है। इसकी वजह होता है, इनके अंदर पाया जानेवाला कैफीन। जो हमारे ब्रेन में जाकर हैपी हॉर्मोन्स को बढ़ाता है और कॉर्टिसोल जैसे निराशा बढ़ानेवाले हॉर्मोन्स को सीमित करता है। -वहीं, भांग और एल्कोहॉल को सीमित मात्रा में लेने से ये भी शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। जैसे, एक स्मॉल पैग में ली गई ड्रिंक पाचन को सही बनाने का काम करती है। जबकि भांग ब्रेन में जाकर खुशी का अहसास बढ़ानेवाले हॉर्मोन डोपामाइन की रिलीज करती है। आज सिर्फ भांग की बात करेंगे -बाकी नशों को साइड में रखते हुए आज हम सिर्फ भांग के बारे में बात करेंगे। आखिर लोग भांग पीते क्यों हैं? क्या यह सिर्फ नुकसान करती है? अगर ऐसा होता तो पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव तो कभी भांग...

पुरुषों को रात में पीनी चाहिए ये स्मूदी

Image
April 24, 2020 at 08:48PM खानपान पर ठीक तरह से ध्यान ना देने के कारण कई पुरुषों की क्वालिटी ऑफ लाइफ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वहीं, कुछ खराब आदतों की वजह से और सही पौष्टिक तत्व ना मिलने के कारण टेस्टोस्टेरोन हार्मोन काफी कम मात्रा में बनने लगता है। यह एक सेक्सुअल हार्मोन है जो पुरुषों की सेक्सुअल लाइफ के साथ-साथ उनकी बॉडी पर भी कई सारे प्रभाव छोड़ता है। इस हार्मोन को बढ़ाने के लिए कई प्रकार के खाद्य पदार्थ को भी खाने में इस्तेमाल किया जाता है। यहां हम आपको एक खास स्मूदी के बारे में बताएंगे जो इस हार्मोन को बढ़ाने में आपकी बड़ी तेजी से मदद करेगा। आइए सबसे पहले जानते हैं कि यह स्मूदी किससे तैयार होगी। एवोकाडो से तैयार करें ये स्मूदी यह एक ऐसा फल है जो कई प्रकार के पौष्टिक तत्वों से समृद्ध माना जाता है। यह आपको हर मौसम में किसी भी फ्रूट मार्केट में मिल जाएगा। हरे रंग के इस फल में एक मोटा-सा बीज भी होता है, जिसे निकालने के बाद इस के अंदरूनी हिस्से को खाने में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अलग-अलग डिश बनाने के दौरान इसकी स्किन को भी नहीं साफ किया जाता है और वह भी सेहत को कई प्रकार से फ...

Male Menopause: पुरुषों में 5 साल देर से होता है मेनोपॉज

Image
April 23, 2020 at 11:33PM मेनोपॉज को सिर्फ महिलाओं से जोड़कर देखा जाता है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि पुरुषों के जीवन में भी यह प्रक्रिया होती है। अंतर सिर्फ इतना है कि इस बारे में अभी जागरूकता बहुत कम है। यहां जानते हैं कि पुरुषों में मेनोपॉज की प्रक्रिया किस तरह घटती है और उनके शरीर पर उसका क्या असर पड़ता है... उम्र का है अंतर -महिलाओं में आमतौर पर मेनोपॉज की स्थिति 45 साल की उम्र के बाद 55 साल की उम्र से पहले आती है। मेनोपॉज की यह प्रक्रिया किसी महिला में 2 साल में पूरी हो जाती है तो किसी महिला को इसमें 10 साल भी लग सकते हैं। यह हर किसी की बॉडी पर निर्भर करता है। -वहीं, पुरुषों में मेनोपॉज की स्थिति 50 से 60 साल की उम्र के बीच आती है। महिलाओं की तरह ही पुरुषों के शरीर में भी हॉर्मोनल डिसबैलंस की प्रक्रिया होने लगती है। साथ ही कैल्शियम, आयरन और विटमिन्स से भरपूर डायट की जरूरत बढ़ने लगती है। पुरुषों में आता है यह हॉर्मोनल बदलाव -50 से 60 साल की उम्र के बीच मेनोपॉज की स्थिति से गुजर रहे पुरुषों के शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर काफी कम हो जाता है। इससे पहले की तुलना में वे चि...

Gratitude Journal: हर बेहतर इंसान में होती है यह 1 खूबी, जीता है अच्छी जिंदगी

Image
April 23, 2020 at 10:14PM चाहे कोई कितना ही अमीर हो या कितना ही साधारण, तकलीफें तो हर किसी के जीव में होती हैं। फिर अच्छा जीवन किसे कहते हैं? और कैसे जिया जाता है ये अच्छा जीवन? अच्छे जीवन से जुड़े हमारे मन में उठनेवाले ऐसे कई सवालों के जबाव यहां दे रही हैं क्लिनिकल सायकाइट्रिस्ट नम्रता उपाध्याय ... पहले समझें क्या है ग्रेटिट्यूट जनरल ग्रैटिट्यूट जर्नल एक थॉट डायरी की तरह होता है। इसमें भगवान, प्रकृति और खुद से जुड़े हर व्यक्ति के प्रति उन चीजों के लिए आभार जताना होता है, जिनकी वजह से हमें खुशी या सुख मिला हो। इसे हम डायरी की तरह हर दिन लिख भी सकते हैं। या फिर केवल व्यवहार में भी अप्लाई कर सकते हैं। अच्छी चीजों पर जाने लगता है ध्यान -यह एक बहुत अच्छा इमोशन है, जो हमें नकारात्मकता से सकारात्मकता की तरफ ले जाता है। इससे हम अपने जीवन की कई तरह की नकारात्मकता हटाने के लिए उपयोग कर सकते हैं। -हमें फोकस करना होता है कि हमारे साथ आज के वक्त में जो भी अच्छा हो रहा है, उस पर ध्यान दें और उसके लिए धन्यवाद व्यक्त करें। -इसके लिए हमें सबसे पहले खुद पर और अपनी वर्तमान जिंदगी पर नजर डालनी होती ...

2 दिन करें इसका सेवन, कब्ज से मिलेगी

Image
April 23, 2020 at 06:24PM हमारे खाने-पीने की चीजों में कई ऐसे सामग्री प्रतिदिन शामिल होती हैं जिन्हें हम सामान्य डायट के रूप में ही खाते हैं। वहीं, हम कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स कभी सेवन करते हैं जो हमें कई प्रकार के पोषक तत्वों की पूर्ति करते हैं। यहां एक ऐसे ही ड्राई फ्रूट के बारे में बताया जा रहा है जो कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस ड्राई फ्रूट को कैसे इस्तेमाल करना है और यह कब्ज में कैसे लाभदायक है? इसके बारे में आपको यहां बताया जा रहा है। क्यों होती है कब्ज की समस्या कब्ज की समस्या आमतौर पर खाना ठीक तरह से ना पचने के कारण होती है। यह समस्या सभी उम्र वर्ग के लोगों को हो सकती है, चाहे वह कोई छोटा बच्चा हो या फिर कोई बुजुर्ग व्यक्ति। पर ज्यादातर यह समस्या बुजुर्गों को ही परेशान करती है। शरीर को खाना पचाने के लिए पर्याप्त रूप से फाइबर पोषक तत्व की जरूरत होती है। ठीक तरह से खानपान ना करने के कारण शरीर में फाइबर की कमी हो जाती है जिसके कारण कब्ज की स्थिति उत्पन्न होती है। किस ड्राई फ्रूट से होगा लाभ कब्ज की समस्या से बचे रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने डा...

जुकिनी खाने के हैं इतने फायदे, गर्मियों में बनाएं डेली डायट का हिस्सा

Image
April 23, 2020 at 04:08PM जुकिनी एक ऐसी सब्जी है जो फाइबर और न्यूट्रिशंस से भरी हुई होती है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में होनेवाली सेहत संबंधी कई समस्याओं से हमें बचाने के लिए इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जुकिनी एक तरह की तोरी ही होती है लेकिन इसका रंग, आकार और बाहरी छिलका कद्दू जैसा होता है। साथ ही जुकिनी आमतौर पर हरे और पीले रंग की होती है। इसके हैं कई नाम -जुकिनी को तोरी, तुरई और नेनुआ जैसे नामों से भी जाना जाता है। हालांकि तुरई का अंग्रेजी नाम भी जुकिनी (Zucchini)ही है। तुरई कई तरह की होती हैं, जिन्हें आम भाषा में मोटे छिलके की तोरी, पतले छिलके की तोरी और जुकिनी या मोटी तुरई कहते हैं। जवां बनाए रखती है जुकिनी -जुकिनी ऐंटिऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसलिए यह हमारी त्वचा पर हमारी उम्र के कारण होनेवाले दाग-धब्बे और फाइन लाइन्स का असर नहीं होने देती। साथ ही त्वचा में झुर्रियां होने से भी रोकती है। आंखों की दिक्कत से बचाए -गर्मी के मौसम में आमतौर पर आंखों में दो कारण से ही ड्राइनेस होती है। एक तो गर्म हवाओं के कारण बढ़ती खुश्की यानी रुखेपन से और दूसरे शरीर में होनेवा...

इस घरेलू उपचार से ठीक करें सर्दी और जुकाम

Image
April 23, 2020 at 11:07AM हमारी रसोई घर में ऐसे कई खाद्य पदार्थ मौजूद रहते हैं जिनका अगर हम सही ढंग से इस्तेमाल करें तो कई प्रकार की बीमारियों से बचे रह सकते हैं। मौसमबदलने के बाद कई लोगों को घर में रहने के दौरान भी सर्दी-जुकाम की समस्या बनी हुई है और कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच वह से छोटी समस्याओं के लिए डॉक्टर के पास भी जाने से बच रहे हैं। जिन लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या है, उनके लिए हम यहां पर घरेलू उपचार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करके आप सर्दी-जुकाम को 2 दिन में ठीक कर सकते हैं। क्या है वो घरेलू उपचार यह घरेलू उपचार लौंग और पानी से तैयार किया जाता है जो आप घर पर भी बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं और यह सामग्री आपकी किचन में भी मौजूद होगी। आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस इसे तैयार करके इसका सेवन करना है और बाकी इसका फायदा आप खुद ही 2 दिन में महसूस करने लगेंगे। कैसे फायदा करेगा यह घरेलू उपचार दरअसल, इस घरेलू उपचार को पानी और लौंग के साथ तैयार किया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण लौंग पर कई सारे वैज्ञानिक अध्ययन मौजूद हैं। मेडलाइनप्लस के अनुसार...

Sleep Tight: इन कारणों से लोग लॉकडाउन में नहीं ले पा रहे हैं अच्छी नींद

Image
April 22, 2020 at 11:16PM नॉर्मल स्लीप 6 से 8 घंटे की होती है, वह भी सिर्फ रात की नींद। अगर आपको 6 घंटे से कम नींद आती है तो हमें अगले दिन थकान महसूस होती है। सिर में दर्द की दिक्कत होती है। मूड खराब रहता है। कई बार घबराहट और बेचैनी की भी दिक्कत हो सकती है। यहां जानें, बेहत नींद के लिए आपको क्या करना चाहिए... एक के बाद एक विचार आना -नकारात्मक विचार और अनिश्चितता के कारण एंग्जाइटी हो जाती है। इस कारण ब्रेन में चेन ऑफ थॉट्स यानी एक के बाद एक विचार आते रहते हैं। इसके चलते हम अधिक एलर्ट रहते हैं और ब्रेन ऐक्टिव रहता है, इससे नींद नहीं आती है। थॉट्स को मैनेज करने का प्रयास करें। यानी अपने विचारों को नियंत्रित कर सही दिशा में ले जाने का प्रयास करें। इसके लिए ध्यान, योग और संगीत की मदद लें। ये ऐक्टिविटीज आपके अंदर सकारात्मक विचारों को बढ़ाने का काम करेंगी। अपने आप सुधर जाएगी नींद की गुणवत्ता -डेली रुटीन डिस्टर्ब होने के कारण हम एक्सर्साइज नहीं कर पा रहे हैं। शरीर पूरी तरह अपनी ऊर्जा का उपयोग नहीं कर पा रहा है। इस कारण हमारा सोने और जगने का रुटीन बिगड़ जाता है। जिस तरह से आप ऑफिस के समय प...

दूध में मिलाएं ये एक चीज, पौरुष शक्ति में लगेंगे चार चांद

Image
April 22, 2020 at 09:43PM आज के इस बदलते परिवेश में ठीक तरह से खानपान ना करने के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इन्हीं में से पुरुषों की एक ऐसी समस्या है जो कभी-कभी उन्हें शर्मिंदगी का शिकार भी बना देती है। इस समस्या का नाम है पौरुष कमजोरी। जो पौष्टिक तत्वों की कमी और हार्मोन में असंतुलन होने के कारण होती है। इतना ही नहीं, पुरुषों का शारीरिक विकास भी इसी पर निर्भर करता है। यहां एक ऐसी ही ड्रिंक के बारे में आपको बताया जाएगा जो प्राकृतिक रूप से तैयार की जाती है और उसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। क्या है इस ड्रिंक का नाम इस ड्रिंक को दूध के साथ तैयार करना है जिसे आप रोज रात में सोने से पहले भी पी सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि इस ड्रिंक से केवल पौरुष शक्ति ही बढ़े बल्कि शारीरिक शक्ति को बढ़ाने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी यह ड्रिंक काफी फायदेमंद साबित होगी। दरअसल, दूध में अश्वगंधा पाउडर को मिलाकर यह ड्रिंक तैयार की जाती है जिसे बनाने में आपको 5 मिनट भी नहीं लगेंगे। कैसे फायदा पहुंचा सकती है यह ड्रिंक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, अश्वगंधा का प्राथमि...

मुंह ना बनाएं, गर्मी के मौसम में जरूर खाएं ये 5 सब्जियां

Image
April 22, 2020 at 07:36PM जब हमने पहले से ही आपको बोल दिया है कि आपको मुंह नहीं बनाना है तो आपको अंदाजा तो लग ही गया होगा कि हम किन सब्जियों की बात कर रहे हैं! लेकिन दोस्त अगर आप वाकई खूबसूरत और फिट दिखना चाहते हैं तो नापसंद आनेवाले स्वाद की इन सब्जियों को दिन में एक बार ही सही पर जरूर खाएं... चचिंडा जरूर खाएं (Snake Gourd) -चचिंडा को स्नेक गार्ड के नाम से भी जाना जाता है। यह न्यूट्रिशन से भरपूर सब्जी है। खास बात यह है कि डायबीटीज, हार्ट संबंधी दिक्कतों और मलेरिया जैसे रोगों से बचाव करने में यह सब्जी बहुत असरकारी है। - यह फाइबर से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी बहुत ही कम होती हैं और यह मिनरल्स से भरपूर होता है। चचिंडा में फास्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमें सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। कमल ककड़ी (Lotus Root) - गर्मी के मौसम में एक सबसे बड़ी दिक्कत जो ज्यादातर लोगों को होती है, वह है जल्दी गुस्सा आना। कमल ककड़ी जल में उत्पन्न होनेवाली सब्जी है और तासीर में ठंडी होती है। साथ ही कमल ककड़ी में भरपूर मात्रा में रेशे होते हैं। जो पाचन को दुरुस्त रखने का क...

आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ कभी न लें ये चीजें, हो सकता है खतरनाक

Image
April 22, 2020 at 04:35PM नई दिल्ली: में दूध की काफी महत्ता है। प्राचीन काल से दूध अपने आप में पूर्ण पोषक तत्व में आता है। यानि कि इसे हल्दी के साथ लिया जाता है और अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर भी पिया जाता है। बता दें, दूध में प्रोटीन ही नहीं, बल्कि विटामिन A, B1, B2, B12 और D, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व हैं। शाकाहारी लोगों के लिए दूध प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। आयुर्वेद में भी दूध का बहुत महत्व है, यह पौष्टिक होने के साथ-साथ पाचन-तंत्र को भी ठीक करता है। आयुर्वेद के अनुसार, माना जाता है कि दूध पीने का भी समय होता है। इस समय पर दूध पीने से आप उसका सबसे अधिक लाभ उठा पाएंगे। इसके पीछे दो तरह कि सोच है- पहली, अगर आपको बॉडी बढ़ानी या बनानी है तो सुबह दूध पिएं अन्यथा दूध रात को पिएं। दूध को टॉनिक के रूप में अश्वगंधा के साथ पिया जा सकता है। इससे अच्छी नींद आती है और याद्दाश्त भी बढ़ती है| त्रिफला के साथ मिला कर पीना आंखों के लिए अच्छा होता है। दूध और फ्रूट्स: यूं तो आजकल दूध में फ्रूट्स ब्लेंड कर के स्मूदीज बनानेका फैशन हो गया है। हम में से अधिकतर लोग दूध के साथ फ्रूट मिलाकर ...

लॉकडाउन में देर रात तक नींद न आने से हैं परेशान? इन उपायों से मिलेगा तुरंत लाभ

Image
April 22, 2020 at 12:24PM नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है अब यह 3 मई, 2020 तक चलने वाला है। लॉकडाउन की वजह से अधिकतर काम बंद हो गए हैं तो बहुत से लोगों को घर से काम करना पड़ रहा है यानि कि (वर्क फ्रॉम होम)। वर्क फ्रॉम होम के बारे में जब पहले सुनते थे तो अच्छा लगता था कि मस्ती के साथ घर पर बैठकर काम किया जा सकता है, लेकिन असलियत में घर पर बैठकर काम करना ऑफिस के मुकाबले थोड़ा अलग होता है। कई लोगों को वर्क फ्रॉम होम के दौरान नींद न आने या ठीक से न सो पाने की परेशान हो रही है। अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और ऐसे में आपकी नींद प्रभावित हो रही है तो हम आपको कुछ आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे बता रहे हैं। ठीक से नींद ने आ पाने की वजह से इंसान का मानसिक स्वास्थ्य खराब हो जाता है। इनके जरिए आपको अच्छी नींद आएगी। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आपको किन चीजों को करना है और किन चीजों को नहीं करना है। दूध लाएगा नींद अगर आपको ठीक से नींद नहीं आ रही है तो आप एक ग्लास गर्म दूध के साथ एक चौथाई जायफल का पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। दूध में प्रोटीन ट्र...

इस ड्रिंक से फटाफट आएगी गहरी नींद

Image
April 21, 2020 at 07:05PM दिनभर काम करते रहने के बावजूद कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनको रात में अच्छी तरह से नींद नहीं आती है और करवटें बदलते-बदलते सुबह हो जाती है। इतना ही नहीं, इसके बाद उनका किसी काम में भी अच्छे से मन नहीं लगता और नींद ना पूरी होने के कारण स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। हालांकि, नींद ना आने का कारण कुछ भी हो सकता है। खैर, इस समस्या से बचे रहने के लिए कुछ खास प्रकार की ड्रिंक्स का भी इस्तेमाल काफी फायदा पहुंचा सकता है। इन्हीं में से एक खास ड्रिंक की जानकारी यहां दी जा रही है। इसको तैयार करने की विधि के साथ-साथ इसके सेवन से नींद आने के कारण को भी बताया जाएगा। क्या है ये ड्रिंक और कैसे दिलाएगी नींद रात में अच्छी नींद लाने के लिए यह ड्रिंक पंपकिन सीड्स के जरिए तैयार की जाती है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के अनुसार, पंपकिन सीड्स का सेवन अनिद्रा की समस्या को खत्म करने और अच्छी नींद लाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं, यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार, पंपकिन सीड्स में प्राकृतिक रूप से ट्रिप्टोफन और एमिनो एसिड पाया जाता है। यह...

सिर्फ लॉकडाउन ही क्यों? घर में हमेशा होनी चाहिए ये 7 हेल्दी चीजें

Image
April 21, 2020 at 11:47PM फिलहाल लॉकडाउन चल रहा है। इस कारण जब भी घर की जरूरी चीजें खरीदने के लिए आप बाहर जाते हैं तो ज्यादातर ऐसी चीजें खरीदते हैं, जिन्हें लंबे समय तक स्टोर किया जा सके। साथ ही ये आपकी सेहत के लिए पोषण की जरूरतें भी पूरी करती रहें। हम कहना चाहते हैं कि ऐसा सिर्फ लॉकडाउन के दौरान ही क्यों करना...यहां जानिए उन चुनिंदा चीजों के बारे में जो हर समय आपके घर में रखी होनी चाहिए। ताकि इमरजेंसी की किसी भी स्थिति में इन्हें तुरंत उपयोग किया जा सके... सबसे पहला नंबर आता है दालों का -भारतीय रसोई में दाल की उपस्थिति आम बात है। लेकिन एकल परिवारों के चलते आमतौर पर लोग फास्टफूड खाने लगे हैं और दाल तथा साबुत अनाजों से दूरी बनने लगी है। ऐसा इसलिए भी है कि हम लोग सोचते हैं दाल खानी तो है नहीं, फिर घर में रखकर क्या करेंगे? -ऐसा नहीं है कि दाल कुछ दिन या कुछ महीने में खराब हो जाती है। आप एयर टाइट जार में और सूखी जगह में जहां नमी ना हो दाल रखेंगे तो यह सालभर ठीक रहती है। आपमें से कुछ लोगों को जरूर ध्यान होगा कि गांव में कैसे पूरे साल के लिए दाल, गेहूं और चावल स्टोर किया जाता है। -लगभग स...