Buy Essentials Here :

मुंह ना बनाएं, गर्मी के मौसम में जरूर खाएं ये 5 सब्जियां

April 22, 2020 at 07:36PM
जब हमने पहले से ही आपको बोल दिया है कि आपको मुंह नहीं बनाना है तो आपको अंदाजा तो लग ही गया होगा कि हम किन सब्जियों की बात कर रहे हैं! लेकिन दोस्त अगर आप वाकई खूबसूरत और फिट दिखना चाहते हैं तो नापसंद आनेवाले स्वाद की इन सब्जियों को दिन में एक बार ही सही पर जरूर खाएं... चचिंडा जरूर खाएं (Snake Gourd) -चचिंडा को स्नेक गार्ड के नाम से भी जाना जाता है। यह न्यूट्रिशन से भरपूर सब्जी है। खास बात यह है कि डायबीटीज, हार्ट संबंधी दिक्कतों और मलेरिया जैसे रोगों से बचाव करने में यह सब्जी बहुत असरकारी है। - यह फाइबर से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी बहुत ही कम होती हैं और यह मिनरल्स से भरपूर होता है। चचिंडा में फास्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमें सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। कमल ककड़ी (Lotus Root) - गर्मी के मौसम में एक सबसे बड़ी दिक्कत जो ज्यादातर लोगों को होती है, वह है जल्दी गुस्सा आना। कमल ककड़ी जल में उत्पन्न होनेवाली सब्जी है और तासीर में ठंडी होती है। साथ ही कमल ककड़ी में भरपूर मात्रा में रेशे होते हैं। जो पाचन को दुरुस्त रखने का काम करते हैं। अपनी इन दोनों खूबियों के चलते यह दिमाग को शांत रखने का काम करती है। यह भी पढ़ें: -कमल ककड़ी फैट बर्न करने में मदद करती है। इसमें मौजूद फाइबर के चलते पेट लंबे समय तक भरा-भरा रहता है और हमें लगातार एनर्जी मिलती रहती है। क्योंकि फाइबर के पाचन की प्रक्रिया धीमी गति से लंबे समय तक चलती है। इससे हमें क्रेविंग नहीं होती और हम एक्स्ट्रा कैलरी नहीं लेते। भागिए मत लौकी या घीया का नाम देखकर! - अगर आप लौकी का नाम देखते ही नेक्स्ट स्लाइड पर जाने का मन बना रहे हैं तो एक बार हमारी रिक्वेस्ट पर इतना जान लीजिए कि ये आपको स्लिम बनाए रखने में बहुत मददगार है। जगा इंट्रस्ट? अरे स्वाद आपको पसंद नहीं तो क्या हुआ, इसे खाने के बाद मिलनेवाला रिजल्ट तो आपको पसंद है ना। बस बेहतर फिटनेस के लिए इसे डायट में शामिल कर लीजिए। - लौकी में वॉटर सप्लिमेंट बहुत अधिक होता है। यह गर्म हवाओं के कारण शरीर को होनेवाली नुकसान से बचाती है। पेट में ठंडक रखती है, इससे लू का असर शरीर पर नहीं हो पाता है। लौकी में विटमिन-ए, विटमिन-सी, आयरन, जिंक और पोटैशियम पाया जाता है। तोरी या तुरई खाने के फायदे (zucchini) -तोरी की सबसे पहली खूबी तो यह जान लीजिए कि इसमें फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए यह हमारे पाचनतंत्र को सही बनाए रखने में मदद करती है। तोरी का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर करने में मदद मिलती है। -तोरी में विटमिन-ए विटमिन-सी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ये सभी गुण हमारी स्किन से लेकर हमारी बोन्स तक सभी को पोषण प्रदान करते हैं। जिससे तेज गर्मी हमारे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाती है। टिंडा खाना कभी ना छोड़ें (Indian Gourd Apple) -टिंडे में 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है और बाकी मात्रा फाइबर्स की होती है। यानी अगर सप्ताह में दो से तीन टाइम टिंडा खाया जाए तो शरीर को हाइड्रेट रखने में काफी मदद मिल सकती है। तो मुंह क्यों बनना... हर हफ्ते टिंडा खाना! -पानी और फाइबर की मौजूदगी के कारण टिंडा पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है गैस और अपच जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसमें पानी अधिकता यूरिन इंफेक्शन से बचाने में मदद करती है। यह भी पढ़ें:


Share and aware:Health127

Popular posts from this blog

हिमायल के जंगलों में मिलता है ये ताकतवर अंजीर, पेनकिलर के बिना शरीर के दर्द को कर दे दूर

धरती पर 'सफेद जहर' नाम से फेमस हैं ये 3 चीजें, शरीर को बना देती हैं लाचार

बडी-बड़ी बीमारियों का काल हैं ये 5 कड़वी चीजें, थाली में छोड़ेंगे तो होगा पछतावा