Posts

Showing posts from January, 2022
Buy Essentials Here :

क्या कानों में 'घूं-घूं' की आवाज आ रही है, कम सुन रहा है ? आपको हो सकता है कोरोना, तुरंत करें ये 5 काम

Image
February 01, 2022 at 12:30PM कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। कोरोना वायरस से दुनियाभर में 75 लाख के आसपास लोगों की मौत हो गई है और करीब 37 करोड़ से यदा लोग वायरस की चपेट में आए हैं और यह आंकड़ा अभी बढ़ता ही जा रहा है। सबसे ज्यादा बुरा हाल कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट (Covid Omicron variant) ने किया हुआ है। इस वायरस की वजह से तीसरी लहर के स्थिति बनी हुई है।आमतौर पर कोविड-19 के मरीजों में खांसी, सर्दी, बुखार, गले में खराश, थकान, सिरदर्द, गंध और स्वाद की कमी, पीठ दर्द और मांसपेशियों में दर्द जैसे कोरोना के लक्षण (Covid-19 symptoms) दिखाई पड़ते हैं। अब जिस तेजी से कोरोना वायरस के रूप बदल रहे हैं, उतनी ही तेजी से इसके लक्षण भी बदल रहे हैं। अब सिर्फ बुखार या खांसी इसके लक्षण नहीं रह गए हैं। मरीजों में ऐसे भी लक्षण देखे जा रहे हैं, जो सामान्य लक्षणों से बिल्कुल अलग हैं और इस तरह के लक्षणों से डॉक्टर भी हैरान हैं। डेल्टा और ओमीक्रोन के मामले में कुछ ऐसे लक्षण प्रकट हुए हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिक भी अंदाजा नहीं लगा रहे थे। यह वायरस सिर्फ फेफड़ों, गल...

साउथ इंडियन एक्ट्रेस Malavika Mohanan जैसा हॉट एंड स्लिम फिगर पाने के लिए करें ये 4 काम

Image
February 01, 2022 at 10:22AM साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत अदाकारा मालविका मोहनन (Malavika Mohanan) मौजूदा पीढ़ी में सबसे हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं। मालविका साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय के साथ फिल्म 'मास्टर' नजर आ चुकी हैं। मोहनन अपने खास स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनके चाहने वालों को बोल्ड और बिंदास अंदाज बहुत ज्यादा पसंद है। हाल ही में उनके उनके हॉट एंड हॉट बिकिनी लुक की काफी चर्चा हो रही थी। पिछले हफ्ते वो मालदीव में छुट्टियां मन रही थी, जहां वो रेड प्रिंटेड बिकिनी में पानी में स्विमिंग करती नजर आई थी। मालविका एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर क्रॉप्ड बिकिनी वाली फोटो शेयर की हैं। उनकी इस फोटो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। उनकी यह फोटो इसलिए भी खास हैं क्योंकि इसमें उनका उनका फिगर कमाल का दिख रहा है। उनका यह बोल्ड अंदाज फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है। दरअसल साउथ सिनेमा की यह अदाकारा फिटनेस फ्रिक है और अपने परफेक्ट फिगर के लिए भी जानी जाती हैं। उनके जैसा हॉट एंड सेक्सी फिगर पाने की सभी लड़कियों की तमन्ना है। इसम...

बहुत से लोग नहीं जानते वजन घटाने के लिए कैसे करें एलोवेरा का सेवन, ये रहे वो 5 तरीके

Image
February 01, 2022 at 10:01AM एलोवेरा एक रसीला पौधा है, जिसे आपकी त्वचा के लिए अमृत माना जाता है। कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर इस पौधे का उपयोग सदियों से बालों और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी किया जाता रहा है। इतना ही नहीं, लोग एलोवेरा का इस्तेमाल न केवल घावों बल्कि जलन, मसूड़ों और आंखों में संक्रमण को ठीक करने के लिए भी करते हैं। ऐलोवरा जेल की मॉस्चिराइजिंग क्रिया के कारण ब्यूटी प्रोडक्ट में एक घटक के रूप में भी इसका उपयोग होने लगा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा वजन घटाने का भी एक बेहतरीन तरीका है। पौष्टिकता से भरपूर यह पौधा अपने डिटॉक्सीफाइंग गुणों के चलते न केवल आपका वजन कम करने में मदद करता है बल्कि इस पूरी प्रक्रिया में आपको स्वस्थ भी बनाता है। बता दें कि एलोवेरा में विटामिन ए, सी, ई, फॉलिक एसिड, कोलीन, मैग्रीशियम, जिंक, क्रोमियम, सेलेनियम, सोडियम, आयरन, जिंक और मैंगनीज शामिल हैं। यही वजह है कि ये आपकी पूरी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। आमतौर पर एलोवेरा बाजार में जूस के रूप में मिलता है, लेकिन आप चाहें, तो वजन घटाने के लिए इसे दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं। तो आ...

रिसर्च में दावा- रोज सुबह पिएं ये 5 तरह की ड्रिंक्स, मोम की तरह पिघलने लगेगी पेट की चर्बी

Image
February 01, 2022 at 09:36AM मोटापा आजकल की सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। बेवजह वजन बढ़ना कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। जिन में पसीना बहाना और तमाम तरह के डाइट फॉलो करना वजन कम करने के कई उपाय (Weight loss tips) हैं लेकिन इनमें पैसा और समय दोनों खूब खर्च होते हैं। अगर आप बिना मेहनत किये वजन कम करना चाहते हैं तो आप कुछ खास तरह की वेट लॉस ड्रिंक (Weight loss drinks) अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।ऐसा माना जाता है कि इस तरह की ड्रिंक्स पीने से वजन कम करने के साथ डायबिटीज, दिल की बीमारी, ऑस्टियोआर्थराइटिस, स्लीप एप्निया, कैंसर, स्ट्रोक आदि जैसी समस्याओं का भी जोखिम कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह आपके ब्लड शुगर को कम करने, कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार करने और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी सहायक हैं। अध्ययन के अनुसार, सुबह के समय इन ड्रिंक्स का सेवन, वजन घटाने के साथ जोड़ों के दर्द और पीठ दर्द को कम करता है और आपकी गतिशीलता में सुधार करता है। इससे आपको ऊर्जा मिलती है और नींद, आत्मविश्वास, मनोदशा और यौन जीवन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। ग्रीन टी, कॉफी और हाई प्रोटीन पेजै...

सर्दी-खांसी चुटकियों में हो जाएगी दूर, अगर एक बार कर लेंगे आयुर्वेद के ये उपाय

Image
February 01, 2022 at 09:14AM सर्दी का मौसम वास्तव में एक उत्सव की तरह है, जिसमें हम अलग-अलग तरह का भोजन बनाकर खाते हैं। लेकिन इस मौसम में तापमान में गिरावट से लोगों को सर्दी, गले में खराश और खांसी जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। इस तरह के वायरस संक्रमण से खुद को बचाने के लिए केवल गर्म कपड़े पहनना ही काफी नहीं है, खासतौर से जब देश में कोरोनावायरस का नया वेरिएंट ने कहर मचा रखा हो। ओमिक्रॉन के बीच कमजोरी इम्यूनिटी वाले लोग बहुत जल्दी ओमिक्रॉन के लक्षणों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. दीक्सा भावसार ने सर्दी और खांसी से बचने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ आयुर्वेदिक टिप्स शेयर किए हैं। वह कहती हैं कि कहने को भले ही यह सिर्फ एक मौसमी सर्दी और खांसी हो, लेकिन कहीं न कहीं ये आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती हैं। इसलिए इसे हर तरीके से रोकने की जरूरत है। डॉ.भावसार ने सर्दी और खांसी को रोकने के लिए कफ या ठंड से बढ़ाने वाले कारकों से बचने का भी सुझाव दिया है। सर्दी -खांसी बढ़ाने वाले कारक कोल्ड ड्रिंक्स- ठंड के मौसम में ठंडे और कार्बोनेटेड ड्रिंक के सेवन से ...

टॉनिक से ज्यादा असरदार हैं 20 रूपये में मिलने वाली ये 6 चीजें, खून बढ़ाकर Anemia की कर देंगी छुट्टी

Image
January 31, 2022 at 12:28PM एनीमिया (Anemia) खून की कमी से होने वाली बीमारी है जिससे दुनियाभर में करोड़ों लोग प्रभावित हैं। यह बीमारी तब होती है, जब शरीर में पर्याप्त हीमोग्लोबिन का उत्पादन नहीं हो पाता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मुख्य प्रोटीन है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है। यदि आपको एनीमिया है, तो आपका हीमोग्लोबिन का स्तर भी कम होगा। एनीमिया के लक्षणों (Anemia Symptoms) में सांस फूलना, थकान, रेस्टलेस लेग सिंड्रोम, भूख न लगना, ध्यान लगाने में कमी, बालों का झड़ना, भंगुर नाखून और धड़कन का बढ़ना आदि शामिल हैं। महिलाओं और बच्चों में खून की कमी आम समस्या है। महिलाओं को एनीमिया का खतरा इसलिए ज्यादा होता है क्योंकि उनके पीरियड्स के दौरान उन्हें खून की कमी हो जाती है। इसके अलावा गर्भावस्था में भी ऐसा हो सकता है।वृद्ध वयस्कों में एनीमिया का अधिक खतरा होता है क्योंकि उन्हें गुर्दे की बीमारी या अन्य पुरानी चिकित्सा स्थिति होने की अधिक संभावना होती है। समयपूर्व जन्म, मासिक धर्म, गर्भवती होना और जन्म देना, विटामिन, मिनरल्स, और आयरन में कम वाली चीजों का सेवन, इबुप्रोफे...

10 दिनों में तेजी से कम होगा पेट, बस जान लें कैसी होनी चाहिए वजन घटाने वाली थाली

Image
January 31, 2022 at 10:46AM आज के समय में बढ़ता वजन सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। बढ़ते वजन की वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने लगती हैं। वहीं साल 2020 और 2021 ने हमें फिट होने और स्वस्थ रहने के मायने भी समझा दिए हैं। ऐसे में बहुत से लोग होंगे जिन्होंने नए साल के रेजोल्यूशन में वजन घटाने को भी शामिल किया होगा, और कुछ ने तो जिम जाना भी शुरू कर दिया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजन घटाने में एक्सरसाइज का रोल केवल 20 प्रतिशत ही होता है। जबकि बचा हुआ 80 प्रतिशत रोल डाइट का होता है। ऐसे में आप एक्सरसाइज तो खुद भी कर लेंगे, लेकिन खाएंगे क्या यह सवाल महत्वपूर्ण है। आइए विस्तार से जानते हैं वजन घटाने के लिए आपको अपनी डाइट में क्या शामिल करने की जरूरत है। क्या आप भी इस साल खुद को फैट टू फिट रखने का लक्ष्य दे चुके हैं। लेकिन नहीं जानते कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए क्या खाएं। अगर हां तो चलिए जानते हैं वजन घटाने के लिए क्या खाना जरूरी है। आज के समय में बढ़ता वजन सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। बढ़ते वजन की वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने लगती हैं। वहीं साल 2020 और 202...

WHO का दावा- सिर्फ कोरोना से ही नहीं, इन 20 जानलेवा बीमारियों से भी बचाती है वैक्सीन

Image
January 31, 2022 at 10:02AM कोरोना वायरस (Coronavirus) पिछले दो साल से पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। कोरोना के तेजी से फैलने वाले वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron variant) ने सबसे ज्यादा तबाही मचा रखी है। कोरोना ने दुनियाभर में लाखों लोगों की जान ले ली है और कई जिंदगियां तबाह हो गई हैं। कोरोना का कोई स्थायी इलाज नहीं है। हालांकि तमाम एक्सपर्ट्स मान वैक्सीन को कोरोना के खिलाफ प्रभावी हथियार मान रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि टीका लगवाने के बाद गंभीर रूप से पीड़ित होने और मौत के जोखिम को कम किया जा सकता है।कोरोना के आने के बाद से ही लोगों को दूसरी बीमारियों का भी डर सता रहा है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक बड़ी जानकारी साझा की है। डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि वैक्सीन न सिर्फ कोरोना जैसे वायरस बल्कि 20 अन्य गंभीर बीमारियों के लिए भी उपयोगी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय कोरोना की वैक्सीन इस बीमारी के खिलाफ सबसे कारगर हथियार है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बीस से अधिक बीमारियों की सूची जारी की है, जिन्हें टीका लगवाकर रोका जा सकता है। इन बीमारियों में कोविडी-19 (Covid-19), सर्वाइकल क...

सुबह खाली पेट 1 चम्मच खाएं 5 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का पाउडर, पूरे दिन नहीं बढ़ेगा Blood Sugar

Image
January 31, 2022 at 09:41AM मधुमेह या डायबिटीज (Diabetes) एक खतरनाक बीमारी है, जो बहुत तेजी से फैलती जा रही है। इसे ब्लड शुगर (Blood Sugar) की बीमारी भी कहा जाता है। यह बीमारी शरीर में ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन को प्रमुख रूप से प्रभावित करती है। इसमें अग्न्याशय पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है। दुर्भाग्यवश डायबिटीज का कोई इलाज स्थायी इलाज नहीं है और इसे सिर्फ बेहतर डाइट और एक्सरसाइज के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। कई कारक जो डायबिटीज का कारण बनते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, तनाव, जेनेटिक, अधिक वजन और गतिहीन जीवन शैली इसके प्रमुख कारण हैं। डायबिटीज के मरीजों को मोटापा और दिल के रोग जैसी बीमारियों का खतरा भी अधिक होता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करने की आवश्यकता होती है, जिनसे उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रह सके। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आप आयुर्वेद में मौजूद डायबिटीज के कुछ हर्बल उपचार (Diabetes ayurvedic treatment) भी आजमा सकते हैं। यह आयुर्वेदिक उपाय ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और स्थ...