Buy Essentials Here :

टॉनिक से ज्यादा असरदार हैं 20 रूपये में मिलने वाली ये 6 चीजें, खून बढ़ाकर Anemia की कर देंगी छुट्टी

January 31, 2022 at 12:28PM
एनीमिया (Anemia) खून की कमी से होने वाली बीमारी है जिससे दुनियाभर में करोड़ों लोग प्रभावित हैं। यह बीमारी तब होती है, जब शरीर में पर्याप्त हीमोग्लोबिन का उत्पादन नहीं हो पाता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मुख्य प्रोटीन है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है। यदि आपको एनीमिया है, तो आपका हीमोग्लोबिन का स्तर भी कम होगा। एनीमिया के लक्षणों (Anemia Symptoms) में सांस फूलना, थकान, रेस्टलेस लेग सिंड्रोम, भूख न लगना, ध्यान लगाने में कमी, बालों का झड़ना, भंगुर नाखून और धड़कन का बढ़ना आदि शामिल हैं। महिलाओं और बच्चों में खून की कमी आम समस्या है। महिलाओं को एनीमिया का खतरा इसलिए ज्यादा होता है क्योंकि उनके पीरियड्स के दौरान उन्हें खून की कमी हो जाती है। इसके अलावा गर्भावस्था में भी ऐसा हो सकता है।वृद्ध वयस्कों में एनीमिया का अधिक खतरा होता है क्योंकि उन्हें गुर्दे की बीमारी या अन्य पुरानी चिकित्सा स्थिति होने की अधिक संभावना होती है। समयपूर्व जन्म, मासिक धर्म, गर्भवती होना और जन्म देना, विटामिन, मिनरल्स, और आयरन में कम वाली चीजों का सेवन, इबुप्रोफेन जैसी दवाएं, जेनेटिक खून की कमी, आंतों का रोग क्रोहन रोग, कोई सर्जरी आदि एनीमिया का जोखिम बढ़ा सकते हैं। सर्दियों में कुछ ऐसे फल और सब्जियां मिलते हैं जिनके नियमित सेवन से आप खून की कमी दूर करके एनीमिया से बचाव कर सकते हैं।

Iron rich foods in Hindi: सर्दियों में कुछ ऐसे फल और सब्जियां मिलते हैं जिनके नियमित सेवन से आप खून की कमी दूर करके एनीमिया से बचाव कर सकते हैं। खास बात यह है कि सर्दियों में इन चीजों की खूब पैदावार होती है और यह आसानी से कहीं भी सस्ते दामों में मिल सकती हैं।


Iron food: टॉनिक से ज्यादा असरदार हैं 20 रूपये में मिलने वाली ये 6 चीजें, खून बढ़ाकर Anemia की कर देंगी छुट्टी

एनीमिया (Anemia)

खून की कमी से होने वाली बीमारी है जिससे दुनियाभर में करोड़ों लोग प्रभावित हैं। यह बीमारी तब होती है, जब शरीर में पर्याप्त हीमोग्लोबिन का उत्पादन नहीं हो पाता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मुख्य प्रोटीन है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है। यदि आपको एनीमिया है, तो आपका हीमोग्लोबिन का स्तर भी कम होगा।

एनीमिया के लक्षणों

(Anemia Symptoms) में सांस फूलना, थकान, रेस्टलेस लेग सिंड्रोम, भूख न लगना, ध्यान लगाने में कमी, बालों का झड़ना, भंगुर नाखून और धड़कन का बढ़ना आदि शामिल हैं। महिलाओं और बच्चों में खून की कमी आम समस्या है। महिलाओं को एनीमिया का खतरा इसलिए ज्यादा होता है क्योंकि उनके पीरियड्स के दौरान उन्हें खून की कमी हो जाती है। इसके अलावा गर्भावस्था में भी ऐसा हो सकता है।

वृद्ध वयस्कों में

एनीमिया

का अधिक खतरा होता है क्योंकि उन्हें गुर्दे की बीमारी या अन्य पुरानी चिकित्सा स्थिति होने की अधिक संभावना होती है। समयपूर्व जन्म, मासिक धर्म, गर्भवती होना और जन्म देना, विटामिन, मिनरल्स, और आयरन में कम वाली चीजों का सेवन, इबुप्रोफेन जैसी दवाएं, जेनेटिक खून की कमी, आंतों का रोग क्रोहन रोग, कोई सर्जरी आदि एनीमिया का जोखिम बढ़ा सकते हैं। सर्दियों में कुछ ऐसे फल और सब्जियां मिलते हैं जिनके नियमित सेवन से आप खून की कमी दूर करके एनीमिया से बचाव कर सकते हैं।



चुकंदर
चुकंदर

सर्दियों के मौसम में चुकंदर की खूब पैदावार होती है। ये आयरन और विटामिन, विशेष रूप से विटामिन सी का एक बेहतर स्रोत है। चुकंदर प्रोटीन, कैल्शियम और ट्रेस मिनरल्स से भी भरपूर होता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए चुकंदर का जूस बहुत अच्छा होता है।



पालक
पालक

हम सभी जानते हैं कि पालक

आयरन

और अन्य विटामिन, विशेष रूप से सी, ए, के और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरा हुआ है। यह आंखों और हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए एक बेहतर सब्जी है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पालक का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।



ब्रोकोली
ब्रोकोली

गोभी परिवार की यह सब्जी सर्दियों में खूब बिकती है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं और यह हमें आयरन, विटामिन बी और सी देता है। यह सुपरफूड उन लोगों की मदद करता है जिन्हें कब्ज है और डायबिटीज की समस्या है। इस सब्जी को आप उबालकर या सलाद के रूप में खा सकते हैं।



पत्ता गोभी
पत्ता गोभी

सर्दियों में गोभी की सब्जी की खूब पैदावार होती है। सबसे बड़ी बात यह आपको सस्ती और आसानी से मिल सकती है। बेहतर स्वाद होने के साथ-साथ पत्ता गोभी में आयरन, विटामिन बी6 और फोलेट जैसे पोषक तत्वों का खजाना है। यह

फाइबर

और एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है।



अनार
अनार

बेशक यह फल महंगा मिलता है लेकिन सर्दियों के दौरान इसे आप बीस रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं। यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक है और इसमें बहुत सारा विटामिन सी भी होता है। यह फाइबर, कैल्शियम और प्रोटीन से भी भरपूर होता है।



संतरा
संतरा

संतरे में सिर्फ विटामिन सी ही नहीं होता बल्कि इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आयरन की कमी से लड़ने में भी आपकी मदद करता है।

वजन घटाने

, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए रोजाना संतरे का जूस पिएं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।





Share and aware:Health Facts

Popular posts from this blog

बिना डायटिंग के टमाटर खाकर वजन करें कंट्रोल

थायराइड मरीज कैसे चेक करें अपनी टेस्‍ट रिपोर्ट, जानें क्‍या होता है T1, T2, T3, T4 और TSH का मतलब

कोरोना के मरीज नाश्‍ते में अंडा तो डिनर में खाएं मूंग की दाल, दूध और अंजीर से बढ़ाएं ताकत