कोविड से बचाव के लिए मददगार है ये हर्बल टी, डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं इस चाय का सेवन
June 01, 2021 at 11:45AM आमतौर पर सभी लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। कुछ लोग ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं तो तमाम लेमन टी और ब्लैक को बेहतर मानते हैं। हालांकि, अधिकतर लोग मिल्क टी पीना ही ज्यादा पसंद करते हैं। इसकी खोज लगभग 4700 हुई थी जिसका स्वाद चीन के राजा शेन नुंग ने लिया था लेकिन अब दुनिया भर के लोग इसे पसंद करते हैं। भारत की करीब 64 फीसदी आबादी चाय का सेवन करती है। यहां पर आपकी मेहमाननवाजी भी चाय से शुरू होती है। हालांकि, चाय हमेशा ही सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होती है क्योंकि इसमें निकोटीन की मात्रा होती है। लेकिन अगर आप चाय के जरिए कुछ स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग तरह से सीखना होगा। आज हम आपको आयुर्वेदिक डॉक्टर द्वारा सुझाई गई एक हेल्दी टी के बारे में बताते हैं जो तमाम तरह के पोषक तत्वों से समृद्ध है। यह चाय कोविड के वक्त में आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने में सहायक है। आइए जानते हैं इस हेल्दी के लाभ और इसे बनाने का तरीका। (फोटो साभार: istock by getty images) कोरोना काल में सभी लोग अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए कई ...