एक साल तक सौंफ और जीरे का पानी पीकर इस मॉम ने घटाया 19 Kg वजन, शेयर किया खास Diet Plan
May 01, 2021 at 11:08AM वजन बढ़ जाए तो घटाना बेहद कठिन है। खासतौर से डिलीवरी के बाद अगर वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ गया हो, तो इसे कम करने के लिए बहुत मशक्क्त करनी पड़ती है। एक होममेकर और दो बच्चों की मां 36 वर्षीय अंशिका गुप्ता को भी एक समयपर बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। डिलीवरी के बाद डॉक्टर ने उन्हें वेटलॉस की सलाह दी। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने खुद को फिट बनाने का फैसला लिया। समर्पित प्रयासों और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ अंशिका ने 12 महीने में 19 किलो वजन कम कर लिया। अब अंशिका सभी महिलाओं को अपने जीवन में फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करना चाहती हैं। उनकी कहानी उन लोगों के लिए एक प्रेरणा है, जिन्हें अपने व्यस्त दिनचर्या में फिट होना बहुत मुश्किल लगता है। उन्होंने यह कैसे किया, यह जानने के लिए उनकी वेटलॉस स्टोरी पढ़ें। नाम- अंशिका गुप्ताउम्र- 36 सालसबसे ज्यादा वजन- 86 किलो कम किया हुआ वजन- 19 किलोवेटलॉस में कितने महीने लगे- 12 महीने(फोटो साभार: TOI) दिल्ली की रहने वाली 36 वर्षीय अंशिका गुप्ता दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने एक साल तक सौंफ-जीरे का पानी पीया और 19 किलो वजन घटाकर ल...