हिमायल के जंगलों में मिलता है ये ताकतवर अंजीर, पेनकिलर के बिना शरीर के दर्द को कर दे दूर
November 25, 2021 at 05:08PM हिमालय की अंजीर जिसे उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के लोग बेदू के नाम से भी जानते हैं। इस अंजीर लेकर हाल ही में हुई रिसर्च से पता चला है कि यह दर्द निवारक दवा जैसे एस्पिरिन और डिक्लोफेनाक का एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। वहीं पंजाब लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के रिसचर्स के मुताबिक बीते तीन साल में उन्होंने पाया कि हिमालय अंजीर में एनालजेसिक इफेक्ट होते हैं जो त्वचा से जुड़े रोग और घाव से आपको राहत दिला सकते हैं। इसके अलावा जर्नल प्लांटस में प्रकाशित लेख के मुताबिक जंगली फलों के अंदर एनाल्जेसिक प्रभाव होते हैं और विशेष रूप से इनमें दो प्रमुख घटक होते हैं Psoralen और Rutin. आपको बता दें कि प्रति एक किलो फल में 400 मिलीग्राम यह घटक होते हैं, जो कई त्वचा रोगों के उपचार में इस्तेमाल किए जाते हैं। क्या आपको अक्सर हड्डियों या जोड़ों में किसी तरह का दर्द रहता है। अगर हां तो हिमालय अंजीर आपके बेहद काम आ सकती है। रिसर्च के मुताबिक यह अंजीर आपको दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होती है। आइए जानते हैं आयुर्वेद का इस बारे में आखिर क्या कहना है। हिमालय की अंजी...