Buy Essentials Here :

थायरॉइड-गठिया समेत ये 10 बीमारी रहेंगी अडंर कंट्रोल, हर रोज बस ऐसे पीएं पानी

August 02, 2022 at 10:27AM
वयस्क मानव शरीर में 60% तक पानी होता है। जिसमें से हमारा मस्तिष्क और हृदय, फेफड़े, त्वचा, मांसपेशियां, गुर्दे, यहाँ तक कि हड्डियाँ भी पानी से युक्त होती हैं। ऐसे में हर दिन पर्याप्त पानी मिलना आपके स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। पानी शरीर में होने वाले निर्जलीकरण को रोक सकता है। जो मूड में बदलाव, कब्ज, गुर्दे की पथरी जैसी परेशानियों को रोकने का काम करता है। शरीर में पानी की कमी को पेशाब के कलर द्वारा पहचाना जा सकता है। यदि आपका पेशाब साफ पानी के कलर का नहीं है तो आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं है। पानी में कोई कैलोरी नहीं होती है, इसलिए यह मीठे चाय या नियमित सोडा जैसे कैलोरी वाले पेय के स्थान पर शरीर के वजन को प्रबंधित करने और कैलोरी की मात्रा को कम करने में भी मदद कर सकता है। पानी से क्या क्या लाभ होता है? पानी आपके शरीर के तापमान को सामान्य रखता है। इसके साथ ही जोड़ों की हेल्थ को बनाए रखता है, रीढ़ की हड्डी और अन्य संवेदनशील ऊतकों को सुरक्षा पहुंचाता है, पेशाब, पसीना और मल त्याग के माध्यम से कचरे को शरीर से बाहर निकालने का काम करता हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर नीतिका कोहली ने हाल ही में सेहतमंद तरीके से पानी पीने की जानकारी अपने इंस्टा पोस्ट पर शेयर की है। उन्होंने कहा है कि यदि आप पूछेंगे कि क्या तांबा के बर्तन में पानी पीना हल्दी है? तो मैं कहूंगी जी हां, तांबे का पानी अपने कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। बस ध्यान रखें कि तांबे का बर्तन असली होने के साथ ही साफ हो। इस तरह पानी का सेवन करना थायरॉइड, विटिलिगों, गठिया जैसे गंभीर रोगों से परेशान लोगों के लिए यह उपाय सबसे उत्तम है।

Share and aware:Health Facts

Popular posts from this blog

हिमायल के जंगलों में मिलता है ये ताकतवर अंजीर, पेनकिलर के बिना शरीर के दर्द को कर दे दूर

धरती पर 'सफेद जहर' नाम से फेमस हैं ये 3 चीजें, शरीर को बना देती हैं लाचार

बडी-बड़ी बीमारियों का काल हैं ये 5 कड़वी चीजें, थाली में छोड़ेंगे तो होगा पछतावा