December 31, 2021 at 09:08AM ठिठुरती ठंड में हम अक्सर खुद को गर्म रखने के बहाने ऐसी चीजों का सेवन करने लगते हैं जो बेहद स्वाद हों और जिसे खाकर या पीकर मन खुश हो जाए। इसमें ज्यादातर मैगी, ब्राउनी, चॉकलेट आदि चीजों का सेवन करने लगते हैं। इसके अलावा लोग अपने अनुसार कई दूसरी चीजों का भी सेवन करते हैं। लेकिन यह खाद्य और पेय पदार्थ न केवल आपकी एनर्जी को डाउन करते हैं । बल्कि आपको कई तरह की शारीरिक समस्याओं में फंसा कर रख सकते हैं। गलत प्रकार की सामग्री आपको वात, पित्त और कफ दोष की तरफ धकेल सकती है।ऐसे में ऋतुचर्या, जो की आयुर्वेद का ही एक हिस्सा है, वह बताता है कि खराब सामग्री की वजह से बलगम पैदा हो सकता है, वजन बढ़ सकता है, स्किन पर डलनेस बढ़ सकती है और आपके अंदर नेगेटिव इमोशन को भी जन्म दे सकती है। ऐसे में इन सर्दियों में कैसे वात पित्त और कफ दोष से कैसे बचा जाए और खुद को गर्म रखा जाए इसके बारे में बता रही हैं आयुर्वेदिक डॉक्टर विशाखा महिंद्रो। आइए जानते हैं ऋतुचर्या डाइट की उन चीजों के बारे में जो आपको सर्दियों में खानी या पीनी चाहिए। सर्दी के इस मौसम में खुद को गर्म रखने के लिए क्या ...