Buy Essentials Here :

बुढ़ापे में भी यंग दिखने के लिए धर्मेंद्र रोज करते हैं ये 30 मिनट ये काम

January 30, 2021 at 08:31AM
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 84 साल की उम्र में भी स्वस्थ और बहुत फिट हैं। उनकी फिटनेस दूसरों के लिए काफी प्रेरणादायक है। अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह लॉकडाउन में स्वस्थ और सुरक्षित रहने के लिए अपने घर के अंदर वर्कआउट करते दिखे। अधिक उम्र में जहां कई लोग एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं, वहीं धर्मेंद्र इस बात का सबूत है कि उम्र वास्तव में सिर्फ एक संख्या है और हर किसी को व्यायाम करना चाहिए।स्टेशनरी बाइक पर वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए अभिनेता ने बताया कि वह रोजाना आधा घंटा अपनी बाइक पर एक्सरसाइज करते हैं। हेल्दी और फिट रहने के लिए वह अपने फॉलोवर्स को भी नियमित व्यायाम और वर्कआउट करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

रोजाना व्यायाम करने से मेटाबोलिज्म ठीक रहता है और इम्‍यूनिटी बढ़ती है। एक्‍टर धर्मेंद्र भी अपने आपको फिट और कोरोना काल में इम्‍यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज साइकिल चलाते हैं।


धर्मेंद्र की फिटनेस का नहीं कोई जवाब, बुढ़ापे में यंग दिखने के लिए 30 मिनट रोज करते हैं ये काम

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 84 साल की उम्र में भी स्वस्थ और बहुत फिट हैं। उनकी फिटनेस दूसरों के लिए काफी प्रेरणादायक है। अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह लॉकडाउन में स्वस्थ और सुरक्षित रहने के लिए अपने घर के अंदर वर्कआउट करते दिखे। अधिक उम्र में जहां कई लोग एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं, वहीं धर्मेंद्र इस बात का सबूत है कि उम्र वास्तव में सिर्फ एक संख्या है और हर किसी को व्यायाम करना चाहिए।

स्टेशनरी बाइक पर वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए अभिनेता ने बताया कि वह रोजाना आधा घंटा अपनी बाइक पर एक्सरसाइज करते हैं। हेल्दी और फिट रहने के लिए वह अपने फॉलोवर्स को भी नियमित व्यायाम और वर्कआउट करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।



​इम्युनिटी के लिए अच्छा है एक्सरसाइज
​इम्युनिटी के लिए अच्छा है एक्सरसाइज

रोजाना व्यायाम करने से मेटाबोलिज्म ठीक रहता है और प्रतिरक्षा तंत्र रिचार्ज होता है। जब प्रतिरक्षा तंत्र सही तरीके से काम करता है, तो संक्रमण से बचाव होता है। इसके अलावा बीमारियों से तेजी से उबरने में मदद मिलती है। स्टडी में पाया गया है कि नियमित एक्सरसाइज करने से विषाक्त पदार्थ एवं फेफड़ों से बैक्टीरिया बाहर निकलते हैं। जिससे संक्रमण से लड़ने वाले एंटीबॉडी अधिक बनते हैं। सिर्फ यही नहीं, एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस हार्मोन का स्राव कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।



​स्टेशनरी बाइक के फायदे
​स्टेशनरी बाइक के फायदे

धर्मेंद्र को अपने होम जिम में स्टेशनरी बाइक पर वर्कआउट करते हुए देखा गया। दरअसल, घर पर स्टेशनरी बाइक रखना फायदेमंद होता है। कई बार समय की कमी और व्यस्त दिनचर्या होने के कारण जिम जाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में घर पर स्टेशनरी बाइक पर वर्कआउट करने से फिटनेस बनी रहती है। इसकी खासियत यह है कि स्टेशनरी बाइक पर हर उम्र के लोग वर्कआउट कर सकते हैं।



​स्वस्थ रहने में मदद करता है नियमित व्यायाम
​स्वस्थ रहने में मदद करता है नियमित व्यायाम

जॉगिंग, योगा, एरोबिक, कार्डियो और अन्य तरह की सभी एक्सरसाइज इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करती है। रोजना 40 से 50 मिनट तक शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से स्वस्थ रहने में काफी मदद मिलती है। ऐसे बहुत से होम वर्कआउट और वीडियो मौजूद हैं, जिससे हेल्दी लाइफस्टाइल को बनाए रखने में मदद मिलती है।



​क्या यह वजन घटाने में मदद करता है?
​क्या यह वजन घटाने में मदद करता है?

स्टेशनरी बाइक पर वर्कआउट करने से न केवल कैलोरी बर्न होती है बल्कि यह वजन घटाने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने का भी काम करता है। इसके अलावा स्टेशनरी बाइक के अन्य फायदे भी हैं:

यह मजबूत मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है। स्टेशनरी बाइक पर 30-40 मिनट वर्कआउट करने से 80-100 कैलोरी बर्न होती है।

यह शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों जैसे क्वैड्स, हैमस्ट्रिंग,कॉल्व और ग्लूट पर फोकस करता है।

स्टेशनरी बाइक चलाने से मस्तिष्क, फेफड़े और हृदय स्वस्थ रहते हैं। डायबिटीज के मरीज भी इस बाइक पर वर्कआउट कर सकते हैं।

यह बाइक चलाने से जोड़ों में गतिशीलता बनी रहती है। इसके अलावा घुटनों, टखनों और कूल्हों के आसपास की मांसपेशियां मजबूत होती है। यह शरीर को संतुलन बनाने में मदद करता है।

वजन घटाने और स्वस्थ रहने के लिए नियमित स्टेशनरी बाइक पर वर्कआउट करना फायदेमंद होता है। यह सबसे अच्छा इनडोर उपकरण है।

अंग्रेजी में इस स्‍टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्‍लिक करें





Share and aware:Health Facts

Popular posts from this blog

हिमायल के जंगलों में मिलता है ये ताकतवर अंजीर, पेनकिलर के बिना शरीर के दर्द को कर दे दूर

धरती पर 'सफेद जहर' नाम से फेमस हैं ये 3 चीजें, शरीर को बना देती हैं लाचार

बडी-बड़ी बीमारियों का काल हैं ये 5 कड़वी चीजें, थाली में छोड़ेंगे तो होगा पछतावा