पेट की गर्मी होगी शांत, फर्राटे भरेगी पाचन मशीन, जानिए गर्मियों में कैसे-कितने बादाम खाएं
May 23, 2023 at 03:05PM
बादाम खाने के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं। अच्छी बात यह है कि इसका स्वाद बढ़िया होता है जिस वजह से यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है। सभी लोग बादाम को अलग-अलग तरीके से खाते हैं। ऐसा माना जाता है कि रात भर भीगे हुए बादाम खाने से सेहत को ज्यादा फायदे होते हैं। फिलहाल गर्मियों का मौसम जारी है और ऐसा माना जाता है कि बादाम गर्म होता है, जिससे शरीर की गर्मी बढ़ सकती है। सवाल यह है कि गर्मियों में बादाम का सेवन कैसे करना चाहिए? फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, कच्चे बादाम शरीर में गर्मी पैदा करते हैं और गर्मी के मौसम में इनका सेवन करने से पित्त दोष हो सकता है। शरीर में गर्मी बढ़ने के कारण आपको फोड़े-फुंसियां, बवासीर और अन्य स्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको कच्चे बादाम की जगह रात भर भीगे हुए बादाम खाने चाहिए। भीगे हुए बादाम पोषक तत्वों को शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित करने में मदद करते हैं।
Share and aware:Health Facts