पेट में बनता है तेजाब? रोज चबाएं सौंफ के बीज, पाचन होगा मस्त, कंट्रोल रहेगा डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल लेवल
February 04, 2023 at 03:55PM
भारत में खाना बनाने के लिए विभिन्न मसलों का इस्तेमाल होता है। धनिया, जीरा, काली मिर्च, लौंग और सौंफ जैसे मसाले न केवल खाने का जायका बढ़ाते हैं बल्कि सेहत का भंडार भी हैं। इनमें सौंफ एक ऐसा जायकेदार मसाला है, जो खाने को एक बढ़िया सुगंध देने के साथ पाचन से जुड़े विकारों को खत्म करता है। यही वजह है कि अधिकतर लोग खाने के बाद सौंफ खाना पसंद करते हैं। अन्य मसालों की तुलना में सौंफ आपके दिल और आंतों के लिए एक बढ़िया मसाला है। आमतौर पर मसाले गर्म होते हैं और पेट को आराम नहीं देते हैं लेकिन सौंफ ठंडा होता है और पेट को ठंडा रखने का काम करता है। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार के अनुसार, सौंफ पाचन के लिए सबसे बढ़िया चीज है। यह अपने ठंडे और मीठे गुणों के कारण पित्त को बढ़ाए बिना अग्नि (पाचन अग्नि) को मजबूत और गर्म करता है। इसे एक त्रिदोष जड़ी बूटी माना जाता है जो वात और कफ को संतुलित करती है जोकि बेहतर पाचन के लिए जरूरी है।
Share and aware:Health Facts