Vitamin B3 की कमी से बिना महसूस कई अंग होने लगेंगे खराब, खाना शुरू करें 12 चीजें
September 06, 2022 at 11:06AM
शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जिस तरह प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है, उसी तरह विटामिन बी3 (vitamin B3) भी आवश्यक है। इसे नियासिन (Niacin) के नाम से भी जाना जाता है। विटामिन बी3, एक पानी में घुलनशील बी विटामिन है, जो खाने-पीने की कुछ चीजों में पाया जाता है। यह सप्लीमेंट के रूप में भी उपलब्ध होता है। शरीर के लिए विटामिन बी3 क्यों जरूरी है? नियासिन पानी में घुलनशील होता है और ज्यादा होने पर यह पेशाब के साथ बाहर निकल जाता है। नियासिन शरीर में एक एंजाइम के रूप में काम करता है। यह पोषक तत्वों को ऊर्जा में बदलने, कोलेस्ट्रॉल और वसा बनाने, डीएनए बनाने और मरम्मत करने और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव डालने में मदद करता है। विटामिन बी3 की कमी के नुकसान क्या हैं? शरीर में विटामिन बी3 की कमी से आपको तनाव, सिरदर्द, थकान, याददाश्त कमजोर होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यही वजह है कि आपको इन लक्षणों से बचने के लिए विटामिन बी3 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
Share and aware:Health Facts