Buy Essentials Here :

50 की उम्र में इन 10 संकेतों का मिलना है बुरी खबर, बचाव के लिए तुरंत करवाएं टेस्ट

August 26, 2022 at 12:53PM
कैंसर दुनियाभर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के अुनसार, 2040 तक प्रति वर्ष नए कैंसर के मामलों की संख्या 29.5 मिलियन और कैंसर से संबंधित मौतों की संख्या 16.4 मिलियन होने की उम्मीद है। बचाव के लिए आपका विभिन्न तरह के कैंसर के बारे में जागरूक रहना जरूरी है। ऐसे में आज आंतों के कैंसर से जुड़ी जरूरी जानकारी हम आपको बता रहें हैं।क्या होता है बाउल कैंसर? यह कैंसर मुख्य रूप से बड़ी आंत या मलाशय में शुरू होता है। इसे कोलोरेक्टल ( colorectal cancer) कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। क्या है आंत में कैंसर का उपचार? यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी आंत में कैंसर कहाँ से शुरू होता है। कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि कई पर्यावरणीय, जीवन शैली और आनुवंशिक कारकों से प्रभावित होती है। हर व्यक्ति समान रूप से कैंसर के खतरे में है। केवल इसके निदान की समस्या उम्र के साथ बढ़ती जाती है। पेट के कैंसर के मामलों में भी ऐसा ही देखा जाता है।क्या आंत का कैंसर ठीक हो सकता है? इस कैंसर से पीड़ित मरीज ठीक हो सकते हैं। यह कैंसर उपचार योग्य होता है। सर्जरी उपचार का प्राथमिक रूप होता है, जिससे लगभग 50% रोगियों के ठीक होने की संभावना होती है। ये ठीक होने के बाद दोबारा भी हो सकता है। जो कई मामलों में जानलेवा साबित होता है।

Share and aware:Health Facts

Popular posts from this blog

बिना डायटिंग के टमाटर खाकर वजन करें कंट्रोल

थायराइड मरीज कैसे चेक करें अपनी टेस्‍ट रिपोर्ट, जानें क्‍या होता है T1, T2, T3, T4 और TSH का मतलब

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने बीए राजनीति विज्ञान के 3rd-5th सेमेस्टर का रिजल्ट किया जारी